Ankita Lokhande का टूटा हाथ, पति विक्की जैन की भी हालत हुई खराब, फिर भी अस्पताल के बेड पर लेटकर...

Ankita Lokhande Hospitalised: पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया के जरिए अपनी लाइफ का अपडेट देती रहती हैं और एक बार फिर उन्होंने अपनी जिंदगी में क्या चल रहा है, उसे दिखाया है। एक्ट्रेस ने अपने पति विक्की जैन के साथ अस्पताल से तस्वीरें शेयर कीं।
फोटोज को देखकर लग रहा है कि हाथ में चोट लगने के बाद अंकिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्वीरों में इस कपल को अस्पताल के बिस्तर पर एक-दूसरे की बाहों में लेटे हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल से तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बीमारी और स्वास्थ्य में एक साथ, सचमुच..#अंकिता #विकी #अंकितालोखंडे #विकीजैन #अनवीकीकहानी #हॉस्पिटल।"
उनके पोस्ट के बाद उनके कई इंडस्ट्री फ्रेंड्स और फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की प्रेयर की। एक्ट्रेस निशा रावल ने कहा, "आप जल्द ही ठीक हो जाएं।" मृदुला ओबेरॉय ने कमेंट किया, "जल्द ठीक हो जाओ अंकिता।" एक फैन ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ।"
विक्की अंकिता के रिश्ते की बात करें तो सालों तक साथ में रहने के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे। इन दोनों ने 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लिया था। जहां दोनों अक्सर खूब लड़ते हुए नजर आते थे।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के बाद, अंकिता लोखंडे फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ मिलकर एक वेब सीरीज 'आम्रपाली' लेकर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मशहूर और ग्लैमरस 'नगरवधू' आम्रपाली का किरदार निभाने के लिए अंकिता लोखंडे को चुना गया है।
इंस्टाग्राम पर संदीप सिंह ने फैंस को यह रोमांचक खबर दी और पोस्ट को कैप्शन दिया, "शक्ति, अनुग्रह और लचीलेपन का प्रतीक अंकिता लोखंडे को आम्रपाली के रूप में पेश कर रहा हूं। यह खूबसूरत वेब सीरीज शाही वेश्या की अनकही गाथा को उजागर करती है। यह भावनाओं और चुनौतियों से भरी यात्रा है।" आपको बता दें इस वेब सीरीज से संगीत की दुनिया के उस्ताद इस्माइल दरबार भी अपनी वापसी कर रहे हैं।
यह सीरीज एक शाही वैश्या से लेकर बौद्ध नन बनने तक की उसकी यात्रा को पेश करेगी। इसमें आम्रपाली की भावनाओं और उतार-चढ़ाव की पूरी सीरीज को दर्शाया जाएगा, जो सभी विलासिता को त्याग देती है और एक बौद्ध भक्त के रूप में ब्रह्मचर्य अपनाती है।


Click it and Unblock the Notifications











