आधी रात में टॉपलेस होकर सड़क पर घूमने लगी Britney Spears, चिल्लाता हुआ देख बुलानी पड़ी एंबुलेंस

Britney Spears Topless: कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ब्रिटनी स्पीयर्स का अपने प्रेमी पॉल रिचर्ड सोलिज़ के साथ बुधवार रात लॉस एंजिल्स के चेटो मारमोंट में कथित तौर पर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पैरामेडिक्स को वहां पर पहुंचना पड़ा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सिंगर ब्रिटनी झगड़े के बाद टॉपलेस होकर सड़क पर आ गईं।
42 वर्षीय ब्रिटनी स्पीयर्स को होटल से बाहर ले जाते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें सिंगर की हालत देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। तस्वीरों में ब्रिटनी टॉपलेस नजर आ रही हैं और अपने सीने पर सफेद तकिया लगाए हुए परेशान दिख रही हैं, उनके आसपास सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पॉल के साथ बुरी लड़ाई के बाद वह मानसिक रूप से टूट गई थीं।
हालांकि, ब्रिटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन रिपोर्टों को "फर्जी समाचार" कहकर खारिज कर दिया है। ब्रिटनी ने लिखा: "सिर्फ लोगों को यह बताने के लिए कि खबर फर्जी है... मैं इस समय लोगों का सम्मान चाहती हूं कि वे समझें कि मैं हर दिन मजबूत हो रही हूं!!! मैं अपने हाई पॉवर तक पहुंच रही हूं और आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे होंगे। मुझे अभी एक नया टूथब्रश चाहिए!!! मुझे एक एस्प्रेसो चाहिए!!! पता नहीं क्यों मुझे ऐसा लग रहा है कि आपको यह सब बताना चाहिए... मुझे लगता है कि मैं सिर्फ एक लड़की हूं और मेरे मासिक धर्म चल रहे हैं इसलिए मैं ऐसा बर्ताव कर रही हूं..."
ब्रिटनी ने आगे लिखा-'कल रात उनकी एंकल मुड़ गई थी और पैरामेडिक्स उनके दरवाजे पर इललीगली आए थे। वो मेरे कमरे में नहीं आए लेकिन मुझे हैरासमेंट जैसा महसूस हुआ। अब मैं बॉस्टन शिफ्ट हो रही हूं।'
इस बीच, टीएमजेड को बताया गया कि ब्रिटनी अपने सुइट के हॉलवे में चिल्ला रही थी और आउट ऑफ कंट्रोल थीं, और इसी वजह से कई मेहमानों ने सोचा कि वह "मानसिक रूप से टूट गई" थी, इसलिए पैरामेडिक्स को बुलाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











