Urfi Javed रेड कार्पेट पर पहनकर आईं जादुई ड्रेस, ताली मारते ही उड़ाई तितलियां, लोगों ने कहा- 'पहली बार...'

Urfi Javed

Urfi Javed Magic Dress: उर्फी जावेद एक ऐसी एक्ट्रेस है जो आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। उर्फी अपने अटपटे आउटफिट की वजह से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं और एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। उर्फी जावेद ने हाल ही में मीडिया के सामने अपना मैजिक आउटफिट दिखाया है।

अक्सर बोल्ड अंदाज और छोटे कपड़ो में नजर आने वालीं उर्फी इस बार पूरे कपड़ों में दिखाई दी। लेकिन इस बार उर्फी ने अपने कपड़ों के साथ जादू भी दिखाया। उर्फी हर बार नया फैशन लाती हैं और इस बार तो उन्होंने अपनी ड्रेस में करतब दिखाना शुरू कर दिया। उर्फी हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं और इस दौरान एक्ट्रेस ने जो किया, उसके बाद तो उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में उर्फी पैपराजी से कहती सुनाई दे रही हैं कि आपको मैजिक देखना है, तो सब बैठ जाए। बस फिर क्या अदाकारा एक ताली बजाती है और उनकी ड्रेस से तितलियां और फूल उड़ते नजर आते हैं, जिसे देख पैपराजी और वहां मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं।

उर्फी जावेद की इस ड्रेस की लोग भी खुलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'आखिरकार, उर्फी की खूबसूरत ड्रेस देखने को मिल ही गई'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये बहुत अच्छी और क्रिएटिव है'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'पहली बार उर्फी को ऐसे देखा'। चौथे यूजर ने लिखा- 'आज हम कह सकते हैं कि एक लाइक तो उर्फी के लिए भी बनता है'। एक और यूजर ने लिखा- 'पहली बार उर्फी की ड्रेस इतनी अच्छी लगी'।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्फी ने हाल ही में दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की, और एक छोटे से रोल के बावजूद, दर्शकों ने उन्हें फिल्म में देखना पसंद किया।

उर्फी अपने अटपटे फैशन चॉइसेस के लिए जानी जाती हैं और अक्सर वह खुद को भारी ट्रोलिंग और आलोचना का शिकार पाती हैं। लेकिन वह शब्दों को टालने वाली नहीं है, वह हमेशा नफरत करने वालों को सही जवाब देना सुनिश्चित करती हैं, और उन्होंने बार-बार लोगों को यह साफ किया है कि वो अपने फैशन के लिए किसी से माफी नहीं मांगेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X