तीन दिन से दर्द में तड़प रहीं Bharti Singh, जल्द होगा ऑपरेशन, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bharti Singh

Bharti Singh Hospitalised: कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपने फैंस के साथ शेयर किया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जल्द ही उनकी सर्जरी होने वाली है। उन्होंने अस्पताल में रहने के दौरान एक व्लॉग बनाया और इस वीडियो में वो काफी इमोशनल होती नजर आ रही हैं।

भारती की अपने यूट्यूब हैंडल पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसमें वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अक्सर अपने रोजमर्रा की जिंदगी के वीडियो शेयर करती हैं। हालांकि, उनके नए वीडियो ने उनके फैंस को परेशान कर दिया क्योंकि उन्होंने ये वीडियो अस्पताल के एक कमरे के अंदर रिकॉर्ड किया और इस दौरान उनके हाथ पर आईवी ड्रिप लगी हुई थी।

उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर पेट दर्द से पीड़ित थीं, लेकिन उन्होंने इसे एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, जब उसका दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो वह डॉक्टर के पास गईं और तब उन्हें पता चला कि उनके गैल ब्लैडर में पथरी है। उन्होंने कहा कि अब वह इसका ऑपरेशन कराएंगी।

वीडियो के अंत में भारती अपने फैंस को यह बताती नजर आईं कि वह अपने दो साल के बेटे गोला को कितना याद कर रही हैं और वह बस उसके पास घर वापस जाना चाहती हैं। इसके बाद वह कैमरे पर रो पड़ीं और कहा कि जब से उनका बेटा पैदा हुआ है तब से उन्होंने उसे एक रात भी अकेला नहीं छोड़ा।

एक्ट्रेस ने अपने आंसुओं पर काबू पाते हुए कहा, "वह मेरे कमरे में आता रहता है और मेरा नाम पुकारता रहता है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि किसी भी मां को अपने बच्चे से दूर ना रहना पड़े। मैं बस ठीक होकर उसके पास वापस जाना चाहती हूं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती आज देश में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कॉमेडियनमें से एक हैं। फिलहाल वह रियलिटी शो डांस दीवाने 4 को होस्ट करती नजर आ रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X