Bollywood Hindi News Live: आर्टिकल 370 की कमाई में आया उछाल, मनीषा रानी ने अपने नाम की ट्रॉफी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 03 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

फिल्म 'आर्टिकल 370' ने ओपनिंग डे पर जहां 5.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ठीक अगले दिन इसकी कमाई में 25 प्रतिशत का उछाल आया और फिल्म ने 7.4 करोड़ रुपये कमाए। बीच में इसकी कमाई का ग्राफ थोड़ा डाउन नजर आया। वहीं, अब फिर से इसने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'आर्टिकल 370' ने 9वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 44.35 करोड़ रुपये हो गई है। फाइनल आंकड़ों के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना हो। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े बेहतर होंगे।

डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' खत्म हो चुका है और हमें शो का विजेता मिल गया है। जी हां, मनीषा रानी और उनके कोरियोग्राफर पार्टनर आशुतोष पवार ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

मनीषा रानी ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी और वो शो जीतने वाली पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन गईं। टॉप फाइव में मनीषा के अलावा शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्र, अद्रिजा सिन्हा और धनश्री वर्मा भी थे। शोएब, मनीषा और अद्रिजा पहले टॉप तीन में पहुंचे और फिर अद्रिजा के एलिमिनेशन के बाद मनीषा को विजेता घोषित किया गया। शो जीतने के बाद मनीषा ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। शो जीतने के बाद आशुतोष भी काफी इमोशनल हो गए।

LIVE Feed
  • Mar 3, 2024 7:20 PM

    अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग के तीसरे दिन की थीम है 'मेला', साज सजावट देख खुली रह जाएंगी आंखें

    अनंत (Anant Ambani) राधिका (Radhika Merchant) का प्री-वेडिंग फंक्शन हर एक की जुबान पर है। बता दें कि आज अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का तीसरा दिन है इस खास मौके की थीम का नाम है मेला। वेन्यू से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पूरा सजावट गुलाब के फूलों से की गई है। इसी के साथ ही थीम मेला है तो झूले भी देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे वाह।

    अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग के तीसरे दिन की थीम है 'मेला', साज सजावट देख खुली रह जाएंगी आंखें
  • Mar 3, 2024 3:34 PM

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रोमांटिक डांस ने जीत लिया दिल, आप भी देखें वीडियो...

    Anant Ambani Radhika Merchant Dance Video: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में हो रहा है। वहीं संगीत की रात को जहां बॉलीवुड सितारों ने धूम मचाई वहीं अनंत और राधिका ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। बता दें कि दोनों श्म्मी कपूर और मुमताज के गाने आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की शानदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है।

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रोमांटिक डांस ने जीत लिया दिल, आप भी देखें वीडियो...
  • Mar 3, 2024 2:06 PM

    आलिया भट्ट ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन इन दिनों सुर्खियों में है। अंबानी परिवार ने मेहमानों के लिए तीन दिवसीय विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया है। दुनिया भर से कुछ सबसे बड़े नाम इस समय जामनगर में हैं और समारोह में भाग ले रहे हैं। रिहाना के प्रदर्शन से लेकर डांडिया नाइट तक, अनंत और राधिका की शादी से पहले के कार्यक्रम मनोरंजन से भरपूर हैं। बॉलीवुड सितारे भी इवेंट का हिस्सा बनते हैं. खान से लेकर बच्चन और कपूर तक, लगभग आधी इंडस्ट्री जामनगर में है। हाल ही में, आलिया भट्ट ने इवेंट से कुछ स्पष्ट तस्वीरें साझा कीं और रणबीर कपूर के साथ उनकी तस्वीर सबसे अच्छी है।

  • Mar 3, 2024 12:55 PM

    फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आएंगी नोरा फतेही

    कुणाल खेमू के डायरेक्शन डेब्यू में बनने वाली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को लेकर नया अपडेट आया है। फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नोरा फतेही नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने नोरा फतेही का एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी नजर आने वाले हैं। फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  • Mar 3, 2024 12:54 PM

    पवन सिंह को भाजपा ने दिया लोकसभा का टिकट

    भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। भाजपा ने इस बार भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भी टिकट दिया है। पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से उम्मीदवार बनाया है। पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि पवन सिंह ने कहा था कि वह इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और भाजपा से टिकट भी मिल गया।

  • Mar 3, 2024 12:54 PM

    रामचरण ने दबाए पत्नी के पैर

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रामचरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, रामचरण प्लेन में नजर आ रहे हैं और अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के पैर दबा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर प्यारा रिएक्शन दे रहे हैं। ये कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचा था।

  • Mar 3, 2024 12:53 PM

    राहा कपूर पर अनंत अंबानी ने लुटाया प्यार

    बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते दिन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन हिस्सा लेने पहुंचे। जहां फिल्म स्टार की बेटी राहा कपूर ने सारी लाइमलाइट लूट ली। राहा कपूर का एक बेहद प्यारा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अनंत अंबानी आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। इस दौरान आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर को गोद में उठाए दिखे। अदाकारा आलिया भट्ट और राहा कपूर के साथ अनंत अंबानी का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा हैा।

  • Mar 3, 2024 12:52 PM

    सात जन्मों के बंधन में बंधे सुरभि चंदना-करण शर्मा

    टीवी सीरियल अदाकारा सुरभि चंदना और करण शर्मा आखिरकार पति-पत्नी बन गए। टीवी सीरियल स्टार की ग्रैंड इंडियन वेडिंग बीते दिन जयपुर में हुई। जहां दोनों सितारों ने धूमधाम से अपनी शादी रचाई। इस शादी के जश्न की तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अदाकारा श्रेनु पारिख ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस ग्रैंड इंडियन वेडिंग की झलकियां फैंस को दिखाईं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज फैंस का दिल जीतने लगे। ये वीडियोज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। जिसमें दुल्हन बनीं सुरभि चंदना अपनी शादी के हर पल को एन्जॉय करती दिखीं।

  • Mar 3, 2024 10:57 AM

    शाहरुख, सलमान और आमिर ने स्टेज पर जमाया रंग

    बॉलीवुड के तीन खान शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान ने अंबानी पार्टी को यादगार बना दिया। तीनों एक साथ मंच पर आए और जमकर डांस किया। हालांकि तीनों खान पहले भी एक साथ आ चुके हैं लेकिन ऐसे पल बहुत कम ही आए हैं।

    शाहरुख, सलमान और आमिर ने स्टेज पर जमाया रंग
  • Mar 3, 2024 10:56 AM

    प्रेग्नेंट दीपिका को स्टेज पर खींच ले गए पति रणवीर सिंह

    रणवीर और दीपिका ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है और इस ऐलान के तुरंत बाद वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए रवाना हो गए। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से दीपिका को काफी सतर्क देखा जा रहा है। इस बीच इस कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर दीपिका को स्टेज पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    प्रेग्नेंट दीपिका को स्टेज पर खींच ले गए पति रणवीर सिंह
  • Mar 3, 2024 10:54 AM

    अनंत राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में Shah Rukh Khan ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा

    एक्टर शाहरुख खान के साथ और भी कई मशहूर हस्तियों ने गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिन के प्री वेडिंग फंक्शन में हिस्सा लिया। फंक्शन के दूसरे दिन, शनिवार शाम को शाहरुख के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं।

    अनंत राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में Shah Rukh Khan ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X