प्रेग्नेंट Deepika Padukone को स्टेज पर खींच ले गए Ranveer Singh, बड़ी मुश्किल से एक्ट्रेस कर पाईं डांस

ranveer deepika

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। एक तारीख से शुरु हुए ये फंक्शन आज यानी तीन मार्च तक चलेंगे। बीती रात संगीत का फंक्शन हुआ और कई सेलेब ने इस मौके पर अपना डांस दिखाया और इसमें रणवीर दीपिका का नाम भी है।

रणवीर और दीपिका ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है और इस ऐलान के तुरंत बाद वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए रवाना हो गए। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से दीपिका को काफी सतर्क देखा जा रहा है। इस बीच इस कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर दीपिका को स्टेज पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सामने आए वायरल वीडियो में रणवीर कहते हुए दिख रहे हैं कि मेरा बच्चा हो रहा है, ना जाने मेरे साथ क्या हो रहा है। फिर वो दीपिका को कहते हैं कि बेबी तुम बहुत ग्लो कर रही हो, क्या है राज। इसके बाद वो दीपिका को कहते हैं अनंत राधिका जैसे ब्यूटीफुल कपल के लिए चलो हम डांस करते हैं और फिर वो दीपिका को स्टेज पर लेकर चले जाते हैं।

रणवीर और दीपिका ने स्टेज पर रणवीर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' का गाने 'गल्ला गूड़ियां' पर डांस किया। जहां एक तरफ रणवीर सिंह की एनर्जी देखने लायक थी वहीं, दूसरी तरफर दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से ज्यादा सतर्क दिख रही थीं और ज्यादा हिल-डुल नहीं रही थीं।

आपको बता दें, 38 साल की दीपिका और रणवीर ने कई सालों की डेटिंग के बाद साल 2018 में इटली के लेक कोमो में अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए और अब शादी के पांच साल बाद दोनों ने प्रेग्नेंसी प्लान की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, यह कपल अगली बार रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' में एक साथ दिखाई देगा, जिसमें लीड रोल अजय देवगन निभा रहे हैं। इसके अलावा, रणवीर 'डॉन 3' में भी एक्टिंग करेंगे और दीपिका 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X