शाहरुख, सलमान और आमिर ने स्टेज पर जमाया रंग, तीनों का टावल डांस देख फैंस बोले- 'ये अंबानी ही कर सकते हैं'

Anant Ambani-Radhika Merchan

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: बॉलीवुड के तीन खान शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान ने अंबानी पार्टी को यादगार बना दिया। तीनों एक साथ मंच पर आए और जमकर डांस किया। हालांकि तीनों खान पहले भी एक साथ आ चुके हैं लेकिन ऐसे पल बहुत कम ही आए हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में तीनों को न केवल एक साथ देखना बल्कि दिल खोल कर नाचते हुए देखना एक अद्भुत सीन था। इस वीडियो ने तीनो एक्टर्स के फैंस का दिन बना दिया है और इसके लिए वो अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

वीडियो में, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में शानदार दिख रहे थे। वीडियो की शुरुआत वहां होती है जहां वे तीनों नाटू नाटू स्टेप में महारत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कई बार ट्राई करने के बाद जब वे सही स्टेप नहीं कर सके, तो उन्होंने हार मान ली और अपने खुद के फेमस स्टेप करना शुरू कर दिया। सलमान सबसे पहले जीने के हैं चार दिन गाने का आइकॉनिक टॉवल स्टेप करते हैं। इसके बाद आमिर खान फिल्म रंग दे बसंती से मस्ती की पाठशाला का स्टेप करते हैं और फिर अंत में, शाहरुख खान अपनी फिल्म दिल से के फेमस छैंया छैंया स्टेप को रिपीट करते हैं।

जैसे ही वीडियो अपलोड किया गया, नेटिज़न्स खुशी के मारे दीवाने हो गए क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि तीनों खान असल में लंबे समय के बाद एक छत के नीचे आए हैं।

जैसा कि बताया गया है, आज यानी 3 मार्च को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग उत्सव का आखिरी दिन हो सकता है। कुछ मशहूर हस्तियों ने जाना शुरू कर दिया है। अनंत और राधिका का प्री वेडिंग फंक्शन इतना शानदार है तो इस बात का तो अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि शादी कितनी ग्रैंड होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X