अनंत राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में Shah Rukh Khan ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा, वीडियो देख लोग हुए हैरान

Shah Rukh Khan Chants Jai Shree Ram: एक्टर शाहरुख खान के साथ और भी कई मशहूर हस्तियों ने गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिन के प्री वेडिंग फंक्शन में हिस्सा लिया। फंक्शन के दूसरे दिन, शनिवार शाम को शाहरुख के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं।
इस प्री वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें शाहरुख, सलमान और आमिर साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में शानदार दिख रहे थे। वीडियो की शुरुआत वहां होती है जहां वे तीनों नाटू नाटू स्टेप में महारत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कई बार ट्राई करने के बाद जब वे सही स्टेप नहीं कर सके, तो उन्होंने हार मान ली और अपने खुद के फेमस स्टेप करना शुरू कर दिया।
सलमान सबसे पहले जीने के हैं चार दिन गाने का आइकॉनिक टॉवल स्टेप करते हैं। इसके बाद आमिर खान फिल्म रंग दे बसंती से मस्ती की पाठशाला का स्टेप करते हैं और फिर अंत में, शाहरुख खान अपनी फिल्म दिल से के फेमस छैंया छैंया स्टेप को रिपीट करते हैं।
एक वीडियो में शाहरुख काला कुर्ता, जैकेट और पायजामा पहनकर स्टेज पर पहुंचे और 'जय श्री राम' का नारा लगाने लगे और कहने लगे भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। शाहरुख खान के मुंह से जय श्री राम सुनकर वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान एक और वीडियो में अपनी फिल्म 'पठान' के टाइटल ट्रैक पर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस ट्रैक पर बेहद खूबसूरती और जोश के साथ डांस किया है। शाहरुख खान की एनर्जी ने उनके फैंस का दिल खुश कर दिया है और लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











