अनंत अंबानी ने संगीत में राधिका के साथ किया रोमांटिक डांस, वीडियो देख फैन्स बोले- दिल जीत लिया...

Anant Ambani

Anant Ambani Radhika Merchant Dance Video: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में हो रहा है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए देश-विदेश से मेहमानों का मेला लग चुका है। बता दें कि फंक्शन के दूसरे दिन राधिका-अनंत का संगीत था। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने परपॉर्म किया था। सलमान खान, शाहरुख खान समेत सैफ-करीना, खुशी-जाह्नवी, नव्या, आलिया और रणबीर ने भी संगीत में चार चांद लगाए। इस खास मौके पर अंबानी फैमिली ने भी धूम मचाई थी। वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनंत और राधिका अपनी स्पेशल परफॉर्मेंस करते नजर आ रहे हैं।

राधिका-अनंत ने किया शानदार डांस
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट गोल्डन कलर के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं अनंत अंबानी ब्लैक कलर के कुर्ते पायजामे में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि दोनों श्म्मी कपूर और मुमताज के गाने आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की शानदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है दिल जीत लिया है आपने तो। वहीं दूसरे ने कहा इस खास मौके पर सभी ने पुराने गानों पर डांस करके रौनक बढ़ा दी।

इन सितारों ने जमाई रौनक
अनंत राधिका के संगीत में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान, एम एस धोनी, दिशा पटानी, वरुण धवन, अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, हार्दिक पांड्या, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, आमिर खान, सुनील शेट्टी, माधुरी दीक्षित, कटरीना, विक्की समेत अन्य सितारों को देखा गया। इन सितारों ने जमकर एंजॉय किया साथ ही में गरबा भी खेला। सोशल मीडिया पर डांडिया डांस के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X