Bollywood Live: ‘छावा’ की घटती कमाई भी तोड़ रही रिकॉर्ड, वेकेशन से सुहाना खान की तस्वीरें वायरल

Bollywood

Bollywood Latest News In Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहाना खान सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इन तस्वीरों में सुहाना खान कभी कैफ में तो कभी समुद्र किनारे हसीन पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं फैंस का दिल लूट रही हैं। सुहाना कुछ फोटोज में सनसेट का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गई हैं।

वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस को गुलजार करने वाली विकी कौशल की फिल्म छावा फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है यहां तक कि रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी 'छावा' को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइन लगी हुई है। हालांकि तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद 'छावा' की कमाई को झटका लगा है और अब ये सिंगल डिजीट में कलेक्शन कर रही है। इसके बाद फिल्म दूसरी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ती ही जा रही है।

LIVE Feed
  • Mar 5, 2025 8:14 PM

    भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच से वायरल हुई खूबसूरत लड़की का लोगों ने लगा ही लिया पता

    Viral Girl: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया में हुए सेमी-फाइनल मैच के दौरान एक खूबसूरत लड़की ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वह दुबई स्टेडियम में भारत की जर्सी पहने हुए थी और अपने फोन के कैमरे का इस्तेमाल कर रही थी, तभी वह बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दी और उस लड़की की खूबसूरती देखकर लोग हैरान रह गए।

    भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच से वायरल हुई खूबसूरत लड़की का लोगों ने लगा ही लिया पता
  • Mar 5, 2025 8:12 PM

    Hardik Pandya के छक्का जड़ते ही खुशी से झूम उठी रूमर्ड गर्लफ्रेंड

    Hardik Pandya Rumoured GF Jasmin Walia Photo Viral: टीम इंडिया के हिटर हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच के दौरान एडम जम्पा की गेंद पर 101 मीटर का छक्का लगाया और पूरा दुबई स्टेडियम खुशी से झूम उठा, ऑलराउंडर की कथित गर्लफ्रेंड जैस्मीन वालिया उनके लिए सबसे ज्यादा चीयर करती नजर आईं।

    Hardik Pandya के छक्का जड़ते ही खुशी से झूम उठी रूमर्ड गर्लफ्रेंड
  • Mar 5, 2025 8:11 PM

    मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने वाली Nehal Chudasama पर शख्स ने किया हमला

    Nehal Chudasama Assaulted: मिस यूनिवर्स 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एक्ट्रेस-मॉडल नेहा चुदासमा ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसे जानने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके किसी जानने-पहचानने वाले शख्स ने उन पर हमला दो सालों तक हमला किया था।

    मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने वाली Nehal Chudasama पर शख्स ने किया हमला
  • Mar 5, 2025 8:10 PM

    तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ आए नजर

    Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Spotted Together: बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते रविवार को फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क की शादी में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं।

    तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ आए नजर
  • Mar 5, 2025 7:03 PM

    फैन ने दिया ऐश्वर्या राय को गिफ्ट खुशी से कूदीं एक्ट्रेस

    हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन ऐश्वर्या को उनकी फिल्म गुरु का गाना सुनाती है। लड़की की आवाज सुन ऐश्वर्या बहुत खुश हो जाती हैं वह अपनी फैन को गले से लगा लेती हैं। बता दें कि यह गाना तेरे बिन बेसुआदी था जो ऐश्वर्या और अभिषेक पर फिल्माया गया था।

    फैन ने दिया ऐश्वर्या राय को गिफ्ट खुशी से कूदीं एक्ट्रेस
  • Mar 5, 2025 7:00 PM

    कृतिका और अरमान मलिक के बेटे को हुई ये गंभीर बीमारी, रोते-रोते घरवालों की हालत हुई खराब

    डॉक्टर्स ने बताया कि अरमान और कृतिका के बेटे को रिकेट्स (Rickets) नाम की बीमारी है। यह हड्डियों की बीमारी होती है। इसमें हड्डियां नरम होती जाती हैं और वह आसानी से टूट जाती हैं। यह ऐसा तब होता है जब विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी हो जाती है। जैसे ही जैद की इस बीमारी का पता कृतिका को चला तब वह फूट फूटकर रोने लगीं। जैद के बारे में सुन पूरे घर में मायूसी आ गई है।

    कृतिका और अरमान मलिक के बेटे को हुई ये गंभीर बीमारी, रोते-रोते घरवालों की हालत हुई खराब
  • Mar 5, 2025 6:57 PM

    Orry ने इब्राहिम अली खान को इस तरह किया बर्थडे विश, वीडियो देख गुस्साए लोग

    Orry birthday wish Ibrahim ali khan: ऑरी ने हाल ही में इब्राहिम अली खान को जन्मदिन का बधाई दी है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने इब्राहिम को विश किया है वह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर ऑरी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

    Orry ने इब्राहिम अली खान को इस तरह किया बर्थडे विश, वीडियो देख गुस्साए लोग
  • Mar 5, 2025 3:40 PM

    'मेरे रंग से दिक्क़त थी...', जब Katrina Kaif संग इस एक्टर की शूट के पहले दिन ही हो गई थी लड़ाई

    फ़िल्मीज्ञान के साथ इंटरव्यू के दौरान नील नितिन मुकेश बताते हैं कि "पहले दिन हमारी मुलाकात हुई तो हम बिल्कुल भी अच्छे दोस्त नहीं बल्कि दुश्मन बन गए थे। हम दोनों का पहला सीन साथ में था और हमारी लड़ाई पर लड़ाई हो रही थी। हर बार वह कट किया जा रही थी और कुछ ना कुछ प्रॉब्लम था।"

  • Mar 5, 2025 3:11 PM

    रितेश देशमुख को लड़की से मिलते हुए देख क्या सोच रहीं थीं जेनेलिया डिसूजा? Viral Video पर अब तोड़ी चुप्पी!

    इस दौरान जेनेलिया लगातार रितेश और उस लड़की को देख रही हैं और अजीब अजीब से फेस बना रही हैं। ये वीडियो सामने आकर वायरल हो गया था और लोगों ने भी रिएक्ट किया था। अब इतने दिनों बाद इस वीडियो पर जेनेलिया का रिएक्शन आया है। जेनेलिया ने बताया कि असल में वो क्या सोच रही थीं और उस दौरान क्या हुआ था।

  • Mar 5, 2025 2:06 PM

    AI Video- बुढ़ापे में ऐसी हो जाएगी सलमान- शाहरुख की हालत? अजय देवगन को देख चौंक जाएंगे आप!

    सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन की एआई जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इनको देखकर रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान खान और शाहरुख खान तो फिर भी सही है लेकिन अजय देवगन को देखकर आपका माथा हिलने वाला है।

  • Mar 5, 2025 1:13 PM

    पवन सिंह ने बहन बनाकर दिया धोखा? अब चाचा करते हैं जुल्म, वीडियो देख भड़के सुपरस्टार के फैंस!

    वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की को एक इंटरव्यू पर बात करते देखा जा सकता। रोते हुए इस पीड़िता ने इंटरव्यूवर से कहा, ''मुझे नाली में बैठना पड़ता है वो छुप करके। अगर वो लोग जान जाएंगे तो उसी रात में मुझे मारने लगेंगे।'' इस वीडियो के साथ साथ कुछ तस्वीरें भी जोड़ी गई हैं जिसमें ये महिला पवन सिंह के साथ स्टेज पर दिख रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ''Pawan Singh ने बहन बनाकर दिया धोखा, अब चाचा करते हैं जुल्म, नाली पर बाथरूम...'' इसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Mar 5, 2025 12:38 PM

    बॉबी देओल की मम्‍मी को 'आश्रम' के अगले सीजन के लिए आते हैं फोन

    बॉबी देओल ने बताया कि उन्होंने अपने बाबा निराला वाले किरदार के बारे में माता-पिता को नहीं बताया था। इसलिए भी वह बहुत घबराए हुए थे। उन्होंने बताया, 'अमूमन, जब आप कोई फिल्म करते हैं, तो आप इसे प्रीमियर से पहले देखते हैं, लेकिन मैं तो ऑडियंस के साथ देख रहा था। ये मेरा पहला एक्सपीरियंस था कि जब मैं देख रहा था सारे एपिसोड्स, तभी पूरा देश भी देख रहा था। और फिर सब मैसेजेस आने लगे और मेरा फोन बजता रहा, तो मेरे मम्मी-पापा, जिन्हें मैंने इस तरह के शो में काम करने के बारे में कभी नहीं बताया था क्योंकि कभी-कभी आपको नहीं पता होता कि लोग क्या सोचेंगे या क्या कहेंगे। मेरी मां को बहुत सारे फोन कॉल आए, और अब भी आते हैं। उनके दोस्त उन्हें यह पूछने के लिए कॉल करते हैं कि नया सीजन कब आ रहा है।'

  • Mar 5, 2025 11:00 AM

    सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की 'ज्वेल थीफ' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

    'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' का पोस्टर और एक शानदार टीजर पहले ही सामने आ चुका है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट में इजाफा कर दिया है। फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' की रिलीज डेट अब सामने आ गई है।

  • Mar 5, 2025 10:03 AM

    Rajat Dalal ने पकड़ा Digvijay Rathee का गला, सरेआम दी धमकी

    सलमान खान के फेमस कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल और दिग्विजय राठी की दुश्मनी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में इन दोनों की लड़ाई देख हर कोई सहम जाता था। लेकिन बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच की यह खटास मिट नहीं पाई है। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रजत दलाल सरेआम दिग्विजय राठी के साथ गाली गलौज कर रहे हैं और उन्हें पीटने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत दलाल गुस्से में दिग्विजय पर हाठ उठाने की कोशिश करते हैं लेकिन इस दौरान कुछ लोग उन्हें रोक लेते हैं और दोनों का बीच बचाव करते हैं।

  • Mar 5, 2025 9:22 AM

    स्टेडियम से अवनीत कौर ने शेयर की दिलकश तस्वीरें

    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं। वह भारत के अधिकतर सभी मैच देखने के लिए पहुंचती हैं। हाल ही में अवनीत कौर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में अवनीत बला की खूबसूरत लग रही हैं। यहां देखें एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोज।

  • Mar 5, 2025 8:46 AM

    सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने की सुसाइड की कोशिश

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तेलुगू सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी कल्पना राघवेंद्र ने कथित तौर पर हैदराबाद में अपने घर पर सुसाइड करने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में घुसी। पुलिस को सिंगर बेहोश अवस्था में मिलीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सिंगर ने नींद की गोलियां खा ली थीं।

  • Mar 5, 2025 8:02 AM

    मशहूर एक्ट्रेस 14Kg सोने के साथ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

    बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गिरफ्तार किया है। खबर मे सामने आते की सनसनी फैला दी है। दरअसल, एक्ट्रेस के पिता खुद DGP हैं और उन्होंने पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया है। अधिकारियों के अनुसार एक्ट्रेस के पास से 14.8 किलोग्राम सोना बरामद किया गया जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है।

  • Mar 5, 2025 7:24 AM

    छावा का 19वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ‘छावा’ की कमाई तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही घटनी शुरू हो गयी है। थर्ड मंडे के बाद अब तीसरे मंगलवार को भी ‘छावा’ के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि 19वें दिन भी ‘छावा’ 5.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है साथ ही इसने कई फिल्मों को धूल भी चटाई है।

More from Filmibeat

Read more about: suhana khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X