मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने वाली Nehal Chudasama पर शख्स ने किया हमला, कलाई मोड़ी और गालों पर मारे थप्पड़!

Nehal Chudasama Assaulted: मिस यूनिवर्स 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एक्ट्रेस-मॉडल नेहा चुदासमा ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसे जानने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके किसी जानने-पहचानने वाले शख्स ने उन पर हमला दो सालों तक हमला किया था।
16 फरवरी को हुई थी ये घटना
उन्होंने कहा कि यह घटना 16 फरवरी को हुई थी और उस व्यक्ति को अब मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को नेहल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ऊपर हुए हमले का दिल दहलाने वाला डिटेल शेयर की।
सोशल मीडिया पर जाहिर किया दर्द
उन्होंने लिखा- "16 फरवरी को मेरे साथ शारीरिक रूप से मारपीट की गई। मेरी बाईं कलाई और हाथ को बहुत जोर से मोड़ा गया। मेरे चेहरे पर बहुत जोर से थप्पड़ मारे गए, जिससे कान बजने लगा और मेरा गाल लाल हो गया। मुझे इस तरह से पकड़ा और उसे फेंका कि मेरे शरीर पर चोट के निशान पड़ गए और साथ ही मुझे कार से कुचलने की धमकी भी दी गई।"
40 साल के शख्स ने किया हमला
उन्होंने आगे कहा- "40 साल के सुपर बिल्ड आदमी ने उनकी कार के सामने के दरवाजे को डैमेज कर दिया और पब्लिकली उन्हें बहुत ज्यादा गालियां दी। उन्होंने यह भी बताया कि वह उस आदमी को दो साल से जानती हैं।
उन्होंने कहा- "पिछले कुछ महीनों से पब्लिकली मेरा पीछा किया जा रहा था और मुझे अनगिनत तरीकों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मैंने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो मुझे गालियां देने लगा और मुझ पर शारीरिक रूप से हमला करने लगा। मैंने उस आदमी से लड़ने की कोशिश की और दो दूसरी महिलाओं ने भी उनकी मदद की, लेकिन सब बेकार गया।
उन्होंने आगे कहा "जब आरोपी मुझे कार से कुचलने की धमकी देकर भाग गया, तो मैं तुरंत एफआईआर के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन गई। जांच और मदद के लिए @mumbaipolice का धन्यवाद। उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, मुझे बाद में पता चला कि उस व्यक्ति पर धोखाधड़ी और दूसरे आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।"
कैप्शन में नेहल ने कहा कि वह इस घटना को शेयर करके सहानुभूति हासिल करने का इरादा नहीं रखती, बल्कि महिलाओं को खुद के लिए खड़े होने के लिए सशक्त बनाना चाहती है। उन्होंने लिखा- "महिलाएं घरों में, सामाजिक दायरे में, कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। जैसा कि हम 8 मार्च को महिला दिवस मनाते हैं - एक महिला की आत्मा अत्यधिक क्रोध से चिल्लाती है - शारीरिक हमला एक अपराध है.. हम इस बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे जो भी करना पड़े।"


Click it and Unblock the Notifications











