कृतिका और अरमान मलिक के बेटे को हुई ये गंभीर बीमारी, रोते-रोते घरवालों की हालत हुई खराब

Kritika malik

Kritika and Armaan malik Video Viral: यूट्यूबर अरमान मलिक- कृतिका मलिक और पायल मलिक आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। तीनों ही अपने डेली व्लॉग्स में अपने फैमिली और फिटनेस टिप्स को लेकर बातें किया करते हैं। जब से तीनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आए हैं तब से तीनों खास सुर्खियों में आ गए।

अस्पातल में भर्ती है कृतिका मलिक का बेटा
तीनों ही अपने बच्चों को लेकर भी वीडियो बनाते हैं। तीनों के चार बच्चे हैं जो आपस में खेलते कूदते रहते हैं वहीं हाल ही में मलिक फैमिली व्लॉग्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि अरमान मलिक और कृतिका मलिक का बेटा जैद बीमार हो गया है उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चे को एक ऐसी गंभीर बीमारी हो गई है जिसे सुनकर पूरा परिवार फूट-फूटकर रोने लगा है।

कृतिका के बेटे को हुई गंभीर बीमारी
डॉक्टर्स ने बताया कि अरमान और कृतिका के बेटे को रिकेट्स (Rickets) नाम की बीमारी है। यह हड्डियों की बीमारी होती है। इसमें हड्डियां नरम होती जाती हैं और वह आसानी से टूट जाती हैं। यह ऐसा तब होता है जब विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी हो जाती है। जैसे ही जैद की इस बीमारी का पता कृतिका को चला तब वह फूट फूटकर रोने लगीं। जैद के बारे में सुन पूरे घर में मायूसी आ गई है।

लोगों की बद्दुआ की वजह से हुआ
कृतिका ने व्लॉग में काफी गुस्सा किया है। क्योंकि कृतिका अरमान मलिक की दूसरी पत्नी हैं इसीलिए लोग कृतिका को काफी भला बुरा कमेंट में कहते हैं। कृतिका उन लोगों पर गुस्सा करते हुए कहती हैं कि जो लोग उन्हें और जैद को बद्दुआ देते हैं। उसी वजह से ऐसा हो रहा है। वहीं जैद की हालत देख पायल मलिक भी फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kritika malik armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X