Orry ने इब्राहिम अली खान को इस तरह किया बर्थडे विश, लोग बोले- रमजान के महीने में इतना भद्दा मजाक...

Orry birthday wish Ibrahim ali khan: बॉलीवुड स्टार्स से लोग मिलने के लिए बेताब रहते हैं। उनके बारे में जानना चाहते हैं वैसे ही अब लोग Orry को लेकर भी एक्साइटेड हो गए हैं। ऑरी का मजाकिया अंदाज और फोटो लेने का अतरंगी पोज कभी-कभी लोगों को खूब पसंद आता है। बता दें कि ऑरी लगभग सभी बॉलीवुड स्टार किड के फ्रेंड हैं। आए दिनों ऑरी किसी ना किसी स्टार के साथ नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ऑरी का वीडियो
ऑरी अपने इंस्टा हैंडल पर अकसर वीडियो शेयर करते हैं कभी वह किसी एक्ट्रेस के साथ डांस करते नजर आते हैं तो कभी वह स्टेडियम में मैच देखने पहुंच जाते हैं और वेकेशन पर तो ऑरी हर दूसरे दिन ही रहते हैं। वहीं हाल ही में ऑरी ने अपने इंस्टा हैंडल एक वीडियो शेयर कर सारा अली खान के भाई सैफ अली खान के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान को जन्मदिन की बधाई दी हैं। लेकिन उनके बधाई देने का तरीका जहां कुछ लोगों को मजाकिया लगता है वहीं कुछ लोग इस वीडियो को देखकर भड़क जाते हैं।
यूं ऑरी ने किया इब्राहिम को विश
दरअसल ऑरी एक ट्रक का वीडियो दिखाते हैं जिसमें से गोभी गिरती हुई दिखती है। वह गोभी अपने कार में रख लेते हैं। वहीं दूसरे ट्रक में से गेहूं गिरते हैं वह गेहूं की फली अपनी कार में रख लेते हैं उसके बाद तीसरे ट्रक में से सुअर गिरता है इसके बाद वह अपनी कार में इब्राहिम अली खान को दिखाते हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं- हैप्पी बर्थडे इब्राहिम अली खान जन्मदिन की शुभकामनाएं।
ऑरी का वीडियो देख भड़क गए लोग
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कहा- ऑरी तुम कुछ भी कर देते हो ना वो भी बिना सोचे। वहीं महीप कपूर ने कमेंट कर हंसी का इमोजी बनाया। वहीं तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा-रमजान के महीने में इतना भद्दा मजाक अच्छा नहीं लगा।


Click it and Unblock the Notifications











