फीमेल फैन से अभिषेक से जुड़ा ऐसा गिफ्ट पाकर खुशी से झूम उठीं ऐश्वर्या राय, लगाया गले और जमकर की तारीफ

Aishwarya rai Video Viral: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐश्वर्या राय से मिलने के लिए लोग तरस्ते हैं। ऐश्वर्या की एक झलक ही लोगों को दीवाना बना देती है।
ऐश्वर्या राय जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं उतनी ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी रहती हैं। लंबे समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक के तालक की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेज थीं, लेकिन जब से दोनों को एक साथ फिर से स्पॉट किया जाने लगा तब से दोनों के तलाक की अफवाहें भी रुक गईं।
फैन के गिफ्ट को देख खुश हो गईं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय को हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ एक शादी में देखा गया था। जहां दोनों की जोड़ी ने धूम मचा दी थी। ऐश्वर्या राय अभिषेक के साथ नजर आईं जिसे देखकर फैन्स काफी खुश हुए थे। ऐश और अभिषेक की वेडिंग फंक्शन की फोटोज भी जमकर वायरल हुई थीं। वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय को फीमेल फैन एक ऐसा तोहफा देती है जिसे देख वह खुशी से उछल पड़ती हैं।
ऐश्वर्या ने लगाया फैन को गले
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय को देखते ही उनकी फैन उन्हें रोक लेती है वह उनसे गुजारिश करती है कि वह उनका और अभिषेक बच्चन का गाना 'तेरे बिन बेस्वादी रतियां' गाना सुनकर जाएं। बता दें कि यह गाना गुरु फिल्म का है जो साल 2006 में आई थी। फीमेल फैन जैसे ही इस गाने को सुनाती हैं। ऐश्वर्या राय बहुत ही शांति से और बहुत ही प्यार से इस गाने को सुनती भी हैं। क्योंकि यह गाना ऐश्वर्या और अभिषेक का रोमांटिक सॉन्ग है। जैसे ही यह गाना खत्म हुआ ऐश्वर्या फैन को गले लगा लेती हैं और लड़की की जमकर तारीफ करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











