Bollywood Highlights: सितारों ने 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023' में दिखाया अपना जलवा

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई अवॉर्ड फंक्शन होते रहते हैं और सितारें इस अवॉर्ड शोज में जाकर अपने स्टाइल और अपने हुनर का जलवा दिखाते हैं। इसी तरह बीती रात मुंबई में फेमस अवॉर्ड शो 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023' का आयोजन हुआ।

इस 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023' के दौरान टीवी, ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे तक के कई सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने स्टाइलिश अंदाज, अपनी खूबसूरत अदाएं और अपने हुस्न का जलवा रेड कार्पेट पर दिखाया साथ ही कुछ सितारों ने 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023' का अवॉर्ड अपने नाम करके खुशी जताई।

इस अवॉर्ड शो 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खैर इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 13, 2023 7:44 PM

    प्रियंका चोपड़ा का हाथ पकड़कर बोली हसीना- मैं करने वाली निक से शादी लेकिन तुमने.. देसी गर्ल ने दिया ऐसा जवाब कि..

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अक्सर एक दूसरे को चीयर अप करते देखा जाता है। दोनों ही कलाकार हर कदम पर एक दूसरे को सपोर्ट करता नजर आता है। हाल ही में प्रियंका को डोजर्स स्टेडियम में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में निक जोनस को चीयर अप करते देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने एक फैन से बातें करती नजर आईं जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन प्रियंका के पास आती हैं और कहती हैं, 'मैं यह कहना चाहती थी कि मैंने सोचा था कि मैं निक जोनस से शादी करने जा रही हूं। लेकिन मुझे खुशी है कि आपने ऐसा किया। फैन की इस बात पर प्रियंका ने जवाब दिया और कहा, 'मुझे भी खुशी है कि मैंने भी ऐसा किया।'

  • Sep 13, 2023 7:16 PM

    Sapna Choudhary:दूसरी शादी रचा रही हैं सपना चौधरी?सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनी सेज पर बैठे ऐसा वीडियो आया सामने

    हरियाणी डांसर जो कि कान्स रेड कार्पेट तक का रुख कर चुकी हैं वो अपने अनूठे अंदाज से सुर्खियों में बने रहना बखूबी जानती है। अब एक बार फिर से सपना चौधरी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है जो कि सपना के फैंस को भी काफी कंफ्यूज कर रहा है।

  • Sep 13, 2023 6:44 PM

    कटीली बन इवेंट में पहुंची फैमिली मैन एक्ट्रेस, लोगों को सिर्फ एक सवाल- जीजी ब्लाउज क्यों पहना?

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारे टैलेंटेड कलाकार आ रहे हैं जो फैंस के बीच पॉपुलर भी हो रहे हैं। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने फैंस को काफी इंप्रेस किया है। उनकी एक्टिंग की लोग तारीफ करते नजर आए। इसके अलावा उनके लुक्स पर भी फैंस दिल हार जाते हैं। अब एक फिर से श्रेया ने अपने जहर लुक से अवॉर्ड नाइट में कत्लेआम मचा दिया है। अवॉर्ड नाइट से श्रेया धनवंतरी का लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में श्रेया धनवंतरी ने जिस बोल्ड अंदाज में अपनी क्लीवेज फ्लॉन्ट की है वो हर किसी के दिल पर छुर्रियां चला रहा है।

  • Sep 13, 2023 5:52 PM

    इस पाकिस्तानी सीरियल को लेकर मचा है खूब बवाल, TRP के लिए नाबालिग लड़की का किया ऐसा बुरा हाल

    Pakistani Serial Mayi Ri: पाकिस्तानी सीरियल की कहानियों को अक्सर लोग खूब पसंद करते हैं लेकिन इन दिनों एक ऐसा पाकिस्तानी सीरियल खबरों में आ रहा है, जिसे खुद उनकी आवाम ही नकारे दे रही है। जी हां, 15 साल की लड़की पर आधारित सीरियल 'माई री' अब चर्चा का विषय बन गया है।

    इस पाकिस्तानी सीरियल को लेकर मचा है खूब बवाल, TRP के लिए नाबालिग लड़की का किया ऐसा बुरा हाल
  • Sep 13, 2023 5:03 PM

    आमिर खान के बेटे जुनैद को मिली दूसरी फिल्म

    आमिर खान के बेटे, जुनैद खान, जो यशराज फिल्म्स से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं, के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने साउथ इंडियन अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ एक दूसरा प्रोजेक्ट भी साइन किया है। फिल्म एक प्रेम कहानी होगी। इससे पहले खबर आई थी कि जुनैद तमिल हिट फिल्म लव टुडे के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे, जिसमें बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी होंगी। हालांकि इस पर अपडेट का इंतजार है।

  • Sep 13, 2023 4:18 PM

    सीमा हैदर की बेटी फारिया को पसंद है पाकिस्तान, वीडियो में भारत के लिए कह दी ये बड़ी बात

    Seema Haider Daughter Fariya: सीमा हैदर जो इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में हैं, उनके वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते ही रहते हैं। सीमा अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई हैं लेकिन उन चार बच्चों में से एक को अब भी पाकिस्तान पसंद है।

    सीमा हैदर की बेटी फारिया को पसंद है पाकिस्तान, वीडियो में भारत के लिए कह दी ये बड़ी बात
  • Sep 13, 2023 3:36 PM

    दीपिका कक्कड़ का पति शोएब से हुआ झगड़ा, पति के बिना बेटे को लेकर दुबई जाने का बनाया प्लान

    Dipika kakar Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में मां बनी हैं। वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर आए दिन व्लॉग शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के पति शोएब ने एक बार फिर से एक व्लॉग शेयर किया है लेकिन इस व्लॉग में उनकी पत्नी ने उनसे से ही लड़ाई कर ली है।

    दीपिका कक्कड़ का पति शोएब से हुआ झगड़ा, पति के बिना बेटे को लेकर दुबई जाने का बनाया प्लान
  • Sep 13, 2023 2:23 PM

    प्यार करना इस हसीना को पड़ा महंगा, मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी करके मोल ली मुसीबत... बड़ी मुश्किल से मिला काम!

    Devoleena Bhattacharjee TV Show: टीवी की दुनिया में ऐसे कई शोज होते हैं, जो बहुत जल्द ही लोगों के जहन में रच-बस जाते हैं। 'साथ निभाना साथिया' भी उन्हीं में से एक है। इस शो में 'गोपी बहू' के किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया लेकिन इस रोल को निभाने वाली एक्ट्रेस को आज बड़ी मुश्किल से काम मिला है।

    प्यार करना इस हसीना को पड़ा महंगा, मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी करके मोल ली मुसीबत... बड़ी मुश्किल से मिला काम!
  • Sep 13, 2023 1:19 PM

    नाना पाटेकर ने 'गदर 2' और 'जवान' का उड़ाया भारी मजाक?

    नाना पाटेकर ने कहा, "आजकल कोई भी फिल्म हिट हो रही हैं। हाल ही में एक फिल्म जबरदस्त चली। मैं इसे देखने गया था, मुझसे वो झेली नहीं गई। लेकिन वो फिल्म बहुत चल रही है। चूंकि वो फिल्म अब चल गई, तो हम बार बार उसी तरह की फिल्म बनाएंगे और दर्शकों को देखने के लिए मजबूर करेंगे।"

  • Sep 13, 2023 12:45 PM

    कश्मीरा शाह की बोल्डनेस देख बेकाबू हुए कृष्णा अभिषेक

    वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि मीडिया के सामने पोज देते हुए कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा शाह को किस कर लिया है। ये इतना अचानक हुआ कि किसी को पता नहीं चला। कृष्णा की इस हरकत पर कश्मीरा शाह भी चौंक गईं और उन्होने शॉकिंग रिएक्शन दिया।

  • Sep 13, 2023 12:07 PM

    Welcome 3 से निकाले जाने पर छलका Nana Patekar का दर्द

    उन्होने कहा, ''वेलकम हम नहीं कर रहे हैं, उनको लगता है कि कम पुराना हो गए। इसीलिए शायद उन्होने नहीं लिया। इनको लगता है अभी हम पुराने नहीं हुए तो इन्होने हमे ले लिया। इतना ही है, सिंपल है।'' इसके बाद नाना पाटेकर का ये बयान धड़ल्लले से वायरल हो रहा है और फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Sep 13, 2023 11:14 AM

    शहनाज गिल ट्रोल, ऊप्स मोमेंट का शिकार

    शहनाज गिल इस वक्त बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। उनका एक वीडियो नाइट क्लब से वायरल हो रहा है जिसमें वो हद के ज्यादा रिवीलिंग ड्रेस में नजर आ रही हैँ। इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद लोग भड़के हुए हैँ। दरअसल एक इवेंट के दौरान नाइट क्लब में शहनाज गिल पहुंची थी।

    शहनाज गिल ट्रोल, ऊप्स मोमेंट का शिकार
  • Sep 13, 2023 10:20 AM

    पेरिस में साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी ने एथनिक लुक में ढाया कहर

    Ram Charan and Upasana Kamineni: आरआरआर अभिनेता राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी संग पेरिस में हैं। पेरिस में दोनों अपनी बेटी क्लिन कारा संग छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, इस बीच कपल एक शादी समारोह में भी शामिल हुए हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों का एथनिक लुक काफी चर्चा का विषय बन गया है।

    पेरिस में साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी ने एथनिक लुक में ढाया कहर
  • Sep 13, 2023 9:55 AM

    संदीप सिकंद होंगे सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का हिस्सा? मेकर्स ने किया अप्रोच

    बिग बॉस 17 के लिए कई मशहूर हस्तियों को अप्रोच किया गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता संदीप सिकंद भी इस घर में कंटेस्टेंट के रुप में नजर आएंगे। बिग बॉस सबसे पसंदीदा शो में से एक है। बिग बॉस ओटीटी 2 पिछले महीने खत्म हो गया ऐसे में फैंस अब बिग बॉस 17 को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

    संदीप सिकंद होंगे सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का हिस्सा? मेकर्स ने किया अप्रोच
  • Sep 13, 2023 8:53 AM

    इलाज नहीं छुट्टियां मनाने अमेरिका पहुंचे धरम पाजी, वीडियो शेयर करके दी जानकारी

    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल उनकी मां प्रकाश और पिता धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में है। कहा जा रहा था कि धर्मेंद्र का इलाज होने जा रहा है लेकिन अब इन खबरों पर खुद पाजी ने चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता यूएस में इलाज नहीं बल्कि वेकेशन मनाने पहुंचे हैं। एक्टर कुछ वक्त का ब्रेक लेकर अपनी पत्नी प्रकाश कौर और बच्चों के साथ विदेश में छुट्टी मना रहे हैं।

  • Sep 13, 2023 8:50 AM

    मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता के अचानक निधन से इंडस्ट्री में छाया शोक का माहौल

    Satinder Kumar Khosla Passes Away: मनोरंजन जगत में इस वक्त शोक का माहौल है क्योंकि मशहूर दिग्गज अभिनेता सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल का निधन हो गया है। अभिनेता के अचानक निधन से फैंस भी काफी उदास है, सोशल मीडिया पर लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता के अचानक निधन से इंडस्ट्री में छाया शोक का माहौल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X