Seema Haider की बेटी फारिया को पसंद है पाकिस्तान, वीडियो में भारत के लिए कह दी ये बड़ी बात

Seema Haider Daughter Fariya: सीमा हैदर जो इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में हैं, उनके वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते ही रहते हैं। सीमा अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई हैं लेकिन उन चार बच्चों में से एक को अब भी पाकिस्तान पसंद है।
सीमा हैदर के चार बच्चों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रिपोर्टर इन बच्चों से कुछ सवाल पूछ रहा है। सबसे छोटी बेटी तो सवाल के जवाब दे पाने में ज्यादा कामयाब नहीं होती लेकिन उससे बड़ी बेटी बताती है कि उसे पाकिस्तान पसंद है। यहां तक कि उस बच्ची ने यह भी बताया कि पहले उसका नाम फारिया था लेकिन अब उसका नाम परी रख दिया गया है। हालांकि, वीडियो में साफ पता चल रहा है कि उसे यहां अच्छा लग रहा है और वो भारत को ही पाकिस्तान समझ रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीमा हैदर ने हाल ही सनातन धर्म की दीक्षा ली है और वो पूरी तरह से सनातनी हो गई हैं। इसके अलावा सीमा हैदर अपने हर वीडियो में खुद को सनातनी ही बताती हैं और बात-बात पर जय श्री राम बोलती हैं। यही नहीं, सीमा हैदर हर त्योहार हर व्रत भी रखती हैं और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
सीमा हैदर और सचिन मीणा के ढेरों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग लगातार सीमा पर प्यार लुटा रहे हैं और कहा जाता जा रहा है कि सीमा को लोग पसंद कर रहे हैं। सीमा हैदर का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसमें वो अपने घर को बनाने में मदद करती हुईं दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो हथौड़े से ईंट तोड़ती हुईं नजर आ रहीं थीं।
सीमा हैदर पबजी से सचिन के प्यार में पड़ीं थीं और इसके बाद वो भारत आ गईं थीं। हालांकि वो गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं लेकिन किसी को ये नहीं पता कि ऐसा वो कैसे कर पाईं। फिलहाल कोर्ट ने अभी तक उनको लेकर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया है।


Click it and Unblock the Notifications