इस पाकिस्तानी सीरियल को लेकर मचा है खूब बवाल, TRP के लिए नाबालिग लड़की का किया ऐसा बुरा हाल

mayi ri

Pakistani Serial Mayi Ri: पाकिस्तानी सीरियल की कहानियों को अक्सर लोग खूब पसंद करते हैं लेकिन इन दिनों एक ऐसा पाकिस्तानी सीरियल खबरों में आ रहा है, जिसे खुद उनकी आवाम ही नकारे दे रही है। जी हां, 15 साल की लड़की पर आधारित सीरियल 'माई री' अब चर्चा का विषय बन गया है।

इन दिनों पाकिस्तानी चैन ARY पर दिखाए जा रहे शो 'माई री' अपनी किशोर गर्भावस्था की कहानी के लिए आलोचना का शिकार हो गया है। यह शो बाल विवाह और इससे बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव पर केंद्रित है। इस शो की कहानी 15 वर्षीय एनी (आइना आसिफ) और उसके छोटे चचेरे भाई फाखिर (समर अब्बास) पर केंद्रित है।

इस जोड़ी को फाखिर के पिता (नौमान इजाज) द्वारा एक-दूसरे से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है क्योंकि वह बीमार हो जाते हैं और अपनी मौत से पहले अपने बेटे की शादी देखने की इच्छा व्यक्त करते हैं। पहले तो एक्ट्रेस की इतनी कम उम्र में शादी को लेकर बवाल उठा था। ये बवाल अभी थमा भी नहीं था कि शादी के बाद एनी के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद शो में खलबली मच गई है और इस ट्रैक को लोग पचा नहीं पा रहे हैं।

इस सीरियल को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह शो सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालेगा। लेकिन 15 साल की बच्ची की प्रेग्नेंसी का ट्रैक दिखाना लोगों को कहीं सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का हिस्सा नहीं लग रहा है। सबसे हैरानी वाली बात है कि इस शो में एक्ट्रेस को बाल विवाह से खुश दिखाया जा रहा है और अब वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी काफी खुश है। कई लोगों ने मेकर्स पर TRP की वजह से मुद्दे से भटकने का भी आरोप लगाया। लोग इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि लीड रोल के एक्टर्स आइना आसिफ और समर अब्बास के माता-पिता ने इस तरह के रोल के लिए हामी कैसे भरी?

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: pakistan pakistani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X