प्यार करना इस हसीना को पड़ा महंगा, मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी करके मोल ली मुसीबत... बड़ी मुश्किल से मिला काम!

Devoleena Bhattacharjee TV Show: टीवी की दुनिया में ऐसे कई शोज होते हैं, जो बहुत जल्द ही लोगों के जहन में रच-बस जाते हैं। 'साथ निभाना साथिया' भी उन्हीं में से एक है। इस शो में 'गोपी बहू' के किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया लेकिन इस रोल को निभाने वाली एक्ट्रेस को आज बड़ी मुश्किल से काम मिला है।
देवोलीना को मिला काम
हम बात कर रहे हैं गोपी बहू के रूप में पहचानी जाने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी। देवोलीना ने एक ही सीरियल इतनी ख्याति पा ली थी कि घर-घर में उन्हें गोपी बहू के रूप में जाना जाने लगा। लेकिन शो छोड़ने के बाद उन्हें वो कामयाबी फिर दोबारा हासिल नहीं हुई, जो उन्हें 'साथ निभाना साथिया' में काम करने के दौरान मिली थी। हालांकि, एक बार फिर से वो छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। देवोलीना को टीवी के मशहूर सीरियल 'दिल दियां गल्लां' में कास्ट किया गया है। इस सीरियल में देवोलीना भट्टाचार्जी 'दिशा' का किरदार निभाने वाली हैं।
रिएलिटी शो में भी किया काम
अपने इस नए रोल को लेकर देवोलीना ने खुलासा किया कि शो में कास्ट होने पर काफी खुश हूं। साथ ही नई शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड भी हूं। जल्द ही मैं लोगों के बीच मौजूद रहूंगी। उम्मीद है कि लोग मेरे इस किरदार को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना पहले के किरदारों को दिया था।' आपको बता दें, देवोलीना ने 'बिग बॉस 13' में भी हिस्सा लिया था और वो बिग बॉस 15 में भी नजर आई थीं।
मुस्लिम पति को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल
आपकी जानकारी के लिए बता दें, देवोलीना आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। उन्होंने पिछले साल अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी करके सबको चौंका दिया था। उनकी शादी को लोगों ने लव-जिहाद तक का टैग दे दिया था। लेकिन देवोलीना आए दिन अपने पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती हैं और ट्रोलर्स का मुंह बंद करती रहती हैं।
एक बार तो उन्होंने एक ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए कहा था- मेरे बच्चे हिंदू होंगे या मुसलमान आप कौन? आपको इतनी अगर बच्चों को लेकर चिंता हो रही है, तो बहुत सारे अनाथ आश्रम हैं, जाइए एडोप्ट कीजिए और अपने हिसाब से धर्म और नाम चुनिए। मेरा पति, मेरा बच्चा, मेरा धर्म, मेरे नियम। आप कौन? मेरे और मेरे पति पर छोड़ दीजिए। हम देख लेंगे और दूसरों के धर्म पर गूगल सर्च करने की बजाए अपने धर्म पर फोकस कीजिए और अच्छे इंसान बनिए। इतना तो मुझे यकीन है कि आप जैसों से ज्ञान लेने की मुझे जरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications