दीपिका कक्कड़ का पति शोएब से हुआ झगड़ा, पति के बिना बेटे को लेकर दुबई जाने का बनाया प्लान

Dipika kakar Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में मां बनी हैं। वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर आए दिन व्लॉग शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के पति शोएब ने एक बार फिर से एक व्लॉग शेयर किया है लेकिन इस व्लॉग में उनकी पत्नी ने उनसे से ही लड़ाई कर ली है।
शोएब इब्राहिम ने वीडियो में दिखाया कि दीपिका कक्कड़ इस बात से नाराज होती हैं कि शोएब शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' देखने जा रहे हैं। दीपिका वीडियो में फिल्म ना देख पाने को लेकर इतनी ज्यादा दुखी होती हैं कि वो अपने बेटे से कहती हैं कि "हम भी फिल्म देखने जाएंगे, दुबई भी घूमने जाएंगे और साथ में किसी को नहीं ले जाएंगे"। ये देखकर शोएब कहते हैं दीपिका मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं लेकिन ये शाहरुख खान की फिल्म है।
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी की दुनिया के सबसे चुलबुले और आकर्षक कपल्स में से एक हैं। ऑन-स्क्रीन अपने भावपूर्ण रोमांस के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने से लेकर अपने YouTube चैनल पर अपने व्लॉग्स के माध्यम से अपने वास्तविक जीवन की एक झलक दिखाने तक, यह जोड़ी कोई कसर नहीं छोड़ती है।
दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी, 2017 को एक पारंपरिक निकाह समारोह में शोएब इब्राहिम के साथ शादी के बंधन में बंधी। उनकी शादी पूरी तरह से हटकर थी क्योंकि इस जोड़ी ने अपने मजेदार मजाक और प्यारी केमिस्ट्री से सबका दिल जीत लिया। हालांकि, उनकी शादी इंटर रिलीजन शादी थी, तब ऐसी अफवाहें थीं कि दीपिका ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और यहां तक कि शादी करने के लिए अपना नाम भी बदल लिया था। बाद में यह अफवाह सच साबित हुई क्योंकि उनके शादी के इनविटेशन कार्ड की एक तस्वीर में दीपिका का नाम फैजा लिखा हुआ था।
ये कपल हाल ही में माता-पिता बना है। शोएब इब्राहिम की वाइफ दीपिका कक्कड़ ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया था। ये एक्ट्रेस की प्री-मेच्योर डिलीवरी थी, जिसकी वजह से बच्चे को कई दिनों तक NICU में रखा गया था। बच्चे के जन्म के बाद दीपिका जब घर पहुंची तो उनका ग्रैंड वेलकम हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications