Bollywood Live: सिकंदर की डुबी लुटिया, मनोज कुमार की प्रेयर मीट में आमिर खान को शख्स ने दिया बिजनेस कार्ड

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं आमिर खान के वायरल वीडियो की। मनोज कुमार की प्रेयर मीट में पहुंचे आमिर खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वो गाड़ी में बैठे कुछ लोगों से बात कर रहे हैं और इस दौरान एक शख्स उन्हें बिजनेस कार्ड देता है। इस दौरान आमिर खान उस बिजनेस कार्ड को लेने ही वाले थे कि उनके बॉडीगार्ड ने शख्स को पीछे हटा दिया।

वहीं बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सिकंदर की लुटिया बुरी तरह से डुबती दिखाई दे रही है। सिकंदर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन और राइट्स बेचकर हुई कमाई को जोड़ दें तो 200 करोड़ रुपये और 165 करोड़ रुपये को मिलाकर ये करीब 365 करोड़ रुपये होता है। फिल्म अभी भी सिनेमाहॉल में है और कुछ न कुछ कमाती रहेगी यानी इसमें कई करोड़ रुपये और जुड़ने बाकी हैं। हालांकि, ये कलेक्शन कितना होगा ये तो फाइनल डेटा आने के बाद ही पता चलेगा।

LIVE Feed
  • Apr 8, 2025 8:11 PM

    फटाफट ऐश्वर्या संग घर बसाना चाहते थे सलमान खान

    Salman Khan Aishwarya Rai Relationship: एक समय ऐसा था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के चर्चे आम थे। एक तरफ सलमान थे जिनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था, वहीं दूसरी तरफ खूबसूरत ऐश्वर्या का हमसफर बनने के लिए एक्टर तैयार थे।

    फटाफट ऐश्वर्या संग घर बसाना चाहते थे सलमान खान
  • Apr 8, 2025 6:59 PM

    कैंसर से छुटकारा पाने के लिए Hina Khan ने अपने ब्रेस्ट निकलवाए

    Rozlyn Khan On Hina Khan: हिना खान ने कैंसर की जंग जीत ली है और उनकी हिम्मत की हर कोई दाद दे रहा है, लेकिन इस बीच एक ऐसी एक्ट्रेस भी है, जो लगातार हिना खान के दावों का खंडन कर रही हैं और हिना खान को ट्रोल भी कर रही हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है रोजलिन खान।

    कैंसर से छुटकारा पाने के लिए Hina Khan ने अपने ब्रेस्ट निकलवाए
  • Apr 8, 2025 5:42 PM

    Armaan Malik की बीवी के मुंह से निकलता रहा खून, कैमरामैन बनाता रहा वीडियो

    Armaan Malik Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक शख्स काफी ज्यादा बदनाम है और वो है अरमान मलिक। ये सिंगर अरमान मलिक नहीं बल्कि व्लॉगर अरमान मलिक है। जो अपनी दो बीवियों और चार बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। इनके बीच के कनेक्शन और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं।

    Armaan Malik की बीवी के मुंह से निकलता रहा खून, कैमरामैन बनाता रहा वीडियो
  • Apr 8, 2025 4:23 PM

    बेटी पैदा होते ही पाकिस्तानी सीमा को मिली खुशखबरी

    Seema Haider Video: पाकिस्तान से भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर अब पांचवे बच्चे की मां बन गई हैं। जब से सीमा मीना पांचवी बार मां बनी हैं, तब से उनके पैर जमीन पर टिक ही नहीं रहे हैं। खुशी से झूमते हुए अक्सर सीमा के वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं।

    बेटी पैदा होते ही पाकिस्तानी सीमा को मिली खुशखबरी
  • Apr 8, 2025 4:01 PM

    इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद अपूर्वा मखीजा ने की वापसी, बोलीं- उन्हें मिल रही हैं रेप, एसिड अटैक की धमकियां...

    अपूर्वा ने अपने हालिया पोस्ट में ये सारे ही भद्दे कमेंट्स शेयर किए, वो तो बस एक झलक भर थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ये तो 1% भी नहीं है।" इससे साफ दिखता है कि कई बार सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन जाता है जहां किसी बात की तह तक जाने या इंसाफ का इंतज़ार करने की बजाय, ट्रोल्स सीधे जानलेवा धमकियों से हमला करने लगते हैं।अपूर्वा को सोशल मीडिया पर कैरेक्टर शेमिंग से लेकर रेप और एसिड अटैक जैसी धमकियों का सामना करना पड़ा। नेटिज़न्स ने उनके खिलाफ भद्दे कमेंट्स की बौछार कर दी। हालांकि सोशल मीडिया इस पूरे मामले पर दो हिस्सों में बंटा रहा, कुछ लोग उनके खिलाफ थे, तो कुछ को लगा कि अपूर्वा का बयान शो के कंटेस्टेंट्स के जवाब में आया था।

  • Apr 8, 2025 3:14 PM

    सिंगापुर के स्कूल में लगी आग, पवन कल्याण का छोटा बेटा घायल

    पवन कल्याण का छोटा बेटा सिंगापुर के स्कूल में पढ़ाई करता है, लेकिन स्कूल में आग लग जाने की वजह से एक्टर का बेटा बुरी तरह घायल हो गया है। मार्क सिंगापुर के स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे उसे दौरान यह हादसा हुआ है। वहीं जन सेना पार्टी ने कहा कि इस घटना की वजह से मार्क के हाथ-पैर जल गए हैं और धुएं की वजह से उनके फेफड़ों में भी दिक्कत हुई है।

  • Apr 8, 2025 2:00 PM

    Khauf Release Date: सस्पेंस हॉरर सीरीज 'खौफ' इस दिन होगी प्राइम वीडियो पर रिलीज

    प्राइम वीडियो, भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, आज अपनी आगामी सस्पेंस हॉरर ओरिजिनल सीरीज़ खौफ की प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर रहा है। इस सस्पेंस हॉरर सीरीज को देखने का लोगों में बहुत उत्साह था वहीं अब सीरीज की प्रीमियर डेट आ चुकी है। इस सीरीज़ का निर्देशन पंकज कुमार और सूर्या बालकृष्णन ने किया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज सस्पेंस और डर से भरी हुई है, जो एक रोमांचक और तीव्र अनुभव प्रदान करती है। खौफ में मोनिका पंवार, रजत कपूर, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला जैसी शानदार कास्ट है। यह सीरीज़ 18 अप्रैल को भारत में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।

  • Apr 8, 2025 12:55 PM

    JAAT First Review: सनी देओल की 'जाट' फिल्म है एक दम पैसा वसूल

    उमैर ने एक्स पर फिल्म के बारे में लिखा- एक दम पैसा वसूल फिल्म है। खासतौर पर सिंगल स्क्रीन दर्शकों के लिए गदर 2 के बाद सनी देओल हॉट केक बन गए हैं। वह गदर 2 के बाद पावर बैंग के रूप में वापस आए हैं। उन्होंने पूरे शोज का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी भी आपका दिल जीत लेगी। कुल मिलाकर जाट फिल्म अच्छी टामपास फिल्म है।

  • Apr 8, 2025 12:14 PM

    ‘एल 2: एम्पुरान’ ने 12वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

    ‘एल 2: एम्पुरान’ रिलीज के बाद विवादों में फंस गई थी। फिल्म में गुजरात दंगों को लेकर दिखाए गए सीन पर काफी विवाद हुआ था जिसके बाद फिल्म में 24 कट लगाकर दोबारा रिलीज किया गया था। इन सबके बीच मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘एल 2: एम्पुरान’ दर्शकों का दिल जीत रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एल 2: एम्पुरान’ ने रिलीज के 12वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘एल 2: एम्पुरान’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 100.10 करोड़ रुपये हो गई है।

  • Apr 8, 2025 11:12 AM

    आयुष्मान खुराना की पत्नी Tahira Kashyap को 7 साल बाद दोबारा हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    एक्टर आयुष्मान खुराना पत्नी और फिल्ममेकर-ऑथर ताहिरा कश्यप ने बहादुरी और हिम्मत से 2018 में ब्रेस्ट कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ी थी। अब उन्हें दोबारा ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। ताहिरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर उनके इस मुश्किल समय में फैंस उन्हें प्यार और सपोर्ट दे रहे हैं।

  • Apr 8, 2025 10:12 AM

    अमिताभ बच्चन के नाती संग दिखी लड़की कौन? अक्षय कुमार से है कनेक्शन

    सोमवार रात मैडॉक फिल्म सेलिब्रेशन हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। सोशल मीडिया पर सभी की तस्वीरें वायरल हैं। अक्षय कुमार की भांजी की तस्वीरें चर्चा में हैं। इवेंट में अमताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को स्पॉट किया गया। वो ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आएं। अगस्त्य नंदा ने अक्षय कुमार की भांजी संग पोज दिए।

  • Apr 8, 2025 9:17 AM

    स्लिम बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुईं नागिन फेम जैस्मिन भसीन

    एक्टर जैस्मिन भसीन और अली गोनी को हाल ही में फिल्म अकाल की स्क्रीनिंग में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों साथ में पैपराजी को पोज देते दिखे। दोनों की जोड़ी पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। अली और जैस्मिन खुश और एक्साइटेड नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हैं।

  • Apr 8, 2025 8:11 AM

    सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को बताया अपना 'हीरो'

    सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाट' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वे रणदीप हुड्डा और विनीत सिंह के साथ नजर आएंगें। हाल ही में मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया और फिर में दिल्ली में भी एक कार्यक्रम में इसे लॉन्च किया गया। सनी स्क्रीन पर अपनी एक्शन हीरो की इमेज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन वह दिल से काफी नरम इंसान हैं। यह इस बात से क्लियर हो जाता है कि जब भी वह अपने पिता धर्मेंद्र या कभी-कभी भाई बॉबी देओल के बारे में बात करते हैं तो वह लगभग इमोशनल हो जाते हैं।

  • Apr 8, 2025 6:58 AM

    Bade Achhe Lagte Hain Fir Se के सेट से बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल

    हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की जोड़ी नए शो में नजर आने वाली हैं। दोनों एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं फिर से में दिखेंगे। शो का प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। शिवांगी और हर्षद का अब एक सेट से बिहाइंड द वीडियो सामने आया है।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan khan sikandar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X