..................... Bollywood Live Updates: Celebs welcome Bappa Ganesh Chaturthi, Vikrant Massey become father - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: गणेश चतुर्थी पर सेलेब्स ने किया बप्पा का स्वागत, विक्रांत मैसी जल्द बनेंगे पापा

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत मे आए दिन कोई ना कोई शानदार, चटपटी और मसालेदार खबरें सामने आती ही रहती हैं। फिलहाल तो इंडस्ट्री में गणेश चतुर्थी को लेकर जश्न का माहौल बना हुआ है। छोटे पर्दे के सितारों से लेकर बड़े पर्दे के स्टार तक सभी घूमधाम से बप्पा का स्वागत कर रहे है। शिल्पा शेट्टी के बाद सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे, राहुल बैद्य और शरद मल्होत्रा का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह गणेश जी को अपने घर पूरे रिति-रिताज के साथ ले गए हैं।

मनोरंजन जगत से दूसरी खबर अभिनेता विक्रांत मैसी को लेकर है, 'हसीन दिलरुबा' फेम एक्टर विक्रांत मैसी बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है और उनके घर में भी बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल एक्टर की वाइफ शीतल ठाकुर प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी ई-टाइम्स के एक करीबी सूत्र ने दी है।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, मसालेदार और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुडे़ रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 19, 2023 9:14 PM

    मौत से कुछ महीने पहले ही Vijay Antony की बेटी को मिली थी ये बड़ी जिम्मेदारी, वीडियो आया सामने

    16 साल की उम्र में मीरा ने सुसाइड करके लोगों को काफी हैरान कर दिया है। विजय एंटनी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है क्योंकि उन्होंने अपनी लाडली बेटी को खो दिया है। इस बीच मीरा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे उनकी मां ने 25 जून को शेयर किया था और खुद को प्राउड मम्मी बताया था।

    मौत से कुछ महीने पहले ही Vijay Antony की बेटी को मिली थी ये बड़ी जिम्मेदारी, वीडियो आया सामने
  • Sep 19, 2023 7:29 PM

    मौत से कुछ महीने पहले ही Vijay Antony की बेटी को मिली थी ये बड़ी जिम्मेदारी, वीडियो आया सामने

    Vijay Antony Daughter Suicide: मनोरंजन जगत से बेहद चौंकाने वाली और दुखभरी खबर सामने आ रही है। मशहूर तमिल एक्टर और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी मीरा ने देर रात सुसाइड कर लिया है। मीरा की उम्र मात्र 16 साल ही थी।

    मौत से कुछ महीने पहले ही Vijay Antony की बेटी को मिली थी ये बड़ी जिम्मेदारी, वीडियो आया सामने
  • Sep 19, 2023 6:31 PM

    मशहूर एक्टर की जवान बेटी ने देर रात कर ली आत्महत्या, बच्ची की मौत के बाद एक्टर ने लोगों से की ये गुजारिश

    Vijay Antony's Daughter Meera Funeral: एक्टर और संगीतकार विजय एंटनी के घर में इस वक्त दुख का माहौल है। एक्टर ने हाल ही में अपनी बेटी मीरा को खो दिया। उनकी बेटी ने देर रात सुसाइड कर लिया था। इस खबर के सामने आने के बाद विजय के फैंस और दोस्त उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

    मशहूर एक्टर की जवान बेटी ने देर रात कर ली आत्महत्या, बच्ची की मौत के बाद एक्टर ने लोगों से की ये गुजारिश
  • Sep 19, 2023 5:46 PM

    'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर अमिताभ के पैर पड़कर गिड़गिड़या ये शख्स, बिग बी भी रोक नहीं पाए आंसू

    Kaun Banega Crorepati Update: क्विज बेस्ड रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने हर सीजन में लोगों को मालामाल बनाता है। हाल ही में जसकरण सिंह के रूप में इस शो को सीजन का पहला करोड़पति मिला। वो एक करोड़ की धनराशि लेकर घर की ओर चल दिए। लेकिन इस बीच शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अमिताभ बच्चन के पैरों पर गिड़गिड़ा रहा है।

    'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर अमिताभ के पैर पड़कर गिड़गिड़या ये शख्स, बिग बी भी रोक नहीं पाए आंसू
  • Sep 19, 2023 4:44 PM

    Shahrukh Khan ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान भी कमाती हैं करोड़ों; खोले हैं इतने सारे बिजनेस

    Shahrukh Khan Wife Gauri Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान इन दिनों सफलता का स्वाद चख रहे हैं। उनकी फिल्म 'जवान' एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। ये फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छूने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी भी करोड़ों की कमाई करती है।

    Shahrukh Khan ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान भी कमाती हैं करोड़ों; खोले हैं इतने सारे बिजनेस
  • Sep 19, 2023 3:04 PM

    अमिताभ बच्चन से जब पूछी गई उनकी ही जाति, तपाक से बिग बी ने दिया ऐसा जवाब

    हाल ही में अमिताभ बच्चन केबीसी में जातिवाद के मुद्दे पर बात करते दिखाई दिए। बिग बी ने कहा, ''भारत में, किसी व्यक्ति का सरनेम उसकी जाति का प्रतिनिधित्व करता है। मेरे पिता कायस्थ परिवार से थे। उन्होंने एक कवि के रूप में अपना सरनेम, जो कि बच्चन था, को अपने सरनेम के रूप में अपनाया। यही उनका नाम बन गया।'' उन्होंने कहा, ''बड़े होने के बाद मुझे स्कूल में दाखिला लेना पड़ा। स्कूल में मेरे माता-पिता से मेरा सरनेम पूछा गया। जैसा कि मेरे पिता की आत्मकथा में लिखा है। मैंने कई मौकों पर इसका जिक्र भी किया है। मेरे पिता और मां ने एक-दूसरे की ओर देखा और सोचा कि क्या करना है। मेरी मां ने कहा, 'उसे तुम्हारा सरनेम लेना चाहिए। इस तरह मैं अमिताभ बच्चन बना।''

  • Sep 19, 2023 2:41 PM

    मुंबई की सड़कों पर 3 करोड़ की गाड़ी से धूल उड़ाएंगी तापसी पन्नू

    Taapsee Pannu New Car: बॉलीवुड एक्टर्स अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक और लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर उन्हें नए-नए लुक के साथ, महंगी-महंगी गाड़ियों में घूमते हुए देखा जाता है। हाल ही में, अभिनेत्री तापसी पन्नू ने नई लग्जरी कार खरीदी है, जिसे लेकर वो चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने गणेश चतुर्थी के मौके पर एक बेहद ही लग्जरी कार खरीदी है। एक्ट्रेस ने बीते दिन मुंबई स्थित अपने आवास पर मर्सिडीज मेबैक GLS 600 लग्जरी कार की डिलीवरी ली। कार के कीमत की बात करें, तो भारत में इसकी कीमत लगभग 2.92 करोड़ के आसपास है।

  • Sep 19, 2023 2:24 PM

    मुस्लिम से शादी रचाने के बाद घर में गणपति ले आई हसीना

    मुंबई में गणपति बप्पा को घर लाने की परंपरा को निभाते हुए अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बाद अपना पहला गणपति उत्सव मना रही हैं। सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस पहली बार अपने पति शानवाज शेख के साथ पवित्र उत्सव में हिस्सा लेंगी। अभिनेत्री ने कहा, "व्यक्तिगत मान्यताओं और रीति-रिवाजों की परवाह किए बिना, भगवान गणेश को सबसे प्रिय और पूजनीय माना जाता है। उन्हें अच्छी शुरुआत और ज्ञान का देवता माना जाता है, उनके नाम पर ही नए उद्यम शुरू किए जाते हैं ,और जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।"

  • Sep 19, 2023 1:19 PM

    लालबाग के राजा के पैरों से सिंदूर लेकर ऐश्वर्या राय ने भरी थी अपनी मांग

    देश भर में गणेश उत्सव शुरू हो चुका है। सभी लोग बप्पा का अपने घरों में स्वागत कर रहे हैं। तो वहीं जगह जगह पर गणेश पंडाल भी सज चुके हैं। बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स भी गणेश की बड़े भक्त हैं। ऐसे में शिल्पा से लेकर अर्पित तक जहां हर साल अपने घरों में बप्पा को लेकर आते हैं तो वहीं ऐश्वर्या राय समेत तमाम सितारे लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

  • Sep 19, 2023 12:52 PM

    अलवीरा, अर्पिता और सलमा खान ने गणपति बप्पा का किया वेलकम

    हर साल की तरह इस साल भी अर्पिता खान शर्मा के घर पर गणपति आए हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अर्पिता, अलवीरा और सलमा खान नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नारियल फोड़कर उनको गणपति का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है।

  • Sep 19, 2023 12:40 PM

    मनीषा रानी का मजेदार वीडियो वायरल

    मनीषा रानी को देखकर पैपराजी फोटो के लिए चिल्ला रहे थे कि तभी मनीषा रानी तेजी में वैनिटी वैन की तरफ जा रहीं थीँ। इस दौरान उन्होने कहा कि वो वाशरूम जा रही है, फिर आती हैँ। हालांकि जाते जाते उन्होने ये भी कह दिया किया ये वाशरूम वाला क्लिप मत पोस्ट करना। फिर क्या था, इसको लेकर बातें हो रही हैं और लोग कह रहे हैं कि मनीषा रानी मुंहफट हैं। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Sep 19, 2023 12:21 PM

    मशहूर अभिनेता की 16 साल की स्कूल में पढ़ने वाली बेटी ने किया सुसाइड

    कंपोजर, एक्टर और प्रोड्यूसर विजय एंटनी की बेटी मीरा की 19 सितंबर यानी आज सुबह मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि विजय की 16 साल की बेटी ने सुसाइड किया है और उनका शव घर पर पंखे से लटका मिला है। मिली जानारी के अनुसार मीरा को उनके चेन्नई स्थित आवास पर फांसी पर लटके पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की बेटी डिप्रेशन में थीं और इसका इलाज भी करा रही थीं।

  • Sep 19, 2023 11:26 AM

    Kim Kardashian के बेटे ने पैपराजी को दिखाई मिडिल फिंगर

    एक वीडियो किम कार्दशियन के बेटे का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किम के बेटे ने बदतमीजी की हद पार कर दी और पैपराजी के साथ असभ्य व्यवहार किया। दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किम कर्दशियन के बेटे ने मीडिया को देखते ही मिडिल फिंगर दिखाई और इसके बाद किम काफी तेजी भड़क गई।

    Kim Kardashian के बेटे ने पैपराजी को दिखाई मिडिल फिंगर
  • Sep 19, 2023 10:48 AM

    Raj Kundra ने मीडिया के सामने Esha Gupta के साथ की ऐसी हरकत?

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर से खबरों का हिस्सा हैं और इस बार वो बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। दरअसल राज कुंद्रा एक इवेंट के लिए पहुंचे थे और इस दौरान वो ईशा गुप्ता से मिले। आश्रम की इस हसीना को देखकर राज कुंद्रा उनसे मिलने चले आए और गले लगाया।

  • Sep 19, 2023 10:14 AM

    मशहूर तमिल अभिनेता और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी ने की आत्महत्या

    तमिल इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी मीरा ने 16 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सुबह तीन बजे परिवार के चेन्नई स्थित घर में मृत पाई गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    मशहूर तमिल अभिनेता और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी ने की आत्महत्या
  • Sep 19, 2023 10:05 AM

    Razakar Teaser: हैदराबाद नरसंहार पर बनी फिल्म 'रजाकार' पर छिड़ा विवाद

    तेलुगू फिल्म ‘रजाकार’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म भारत के इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। टीजर रिलीज के साथ ही 'रजाकार' फिल्म पर बढ़ा बवाल, सोशल मीडिया पर खींच-तान शुरु हो गई है। ये फिल्म भारत के इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

    Razakar Teaser: हैदराबाद नरसंहार पर बनी फिल्म 'रजाकार' पर छिड़ा विवाद
  • Sep 19, 2023 9:08 AM

    पत्नी द्रिशा के प्यार में डूबे दिखे सनी देओल के लाडले करण देओल

    सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने हाल ही में अपनी पत्नी द्रिशा आचार्या के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों रोमांटिक होते नजर आए हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, फैंस इनको जमकर पसंद कर रहे हैं।

  • Sep 19, 2023 8:59 AM

    तमन्ना- विजय एक साथ पहुंचे Jaane Jaan की स्क्रीनिंग में, फैंस ने लुटाया प्यार

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की ओटीटी डेब्यू सीरीज जाने जान की मुंबई में बीती रात स्क्रीनिंग रखी गई। इस खास स्क्रीनिंग में कई सारे सितारों ने शिरकत की लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस दौरान विजय वर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के हुए। इस स्क्रीनिंग के दौरान कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आए, दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए और दूसरे सेलेब्स से भी हंसी मजाक मस्ती में बातें की।

  • Sep 19, 2023 8:33 AM

    एक साथ नजर आए आदित्य और अनन्या पांडे पैपराजी को देख छुपाने लगे चेहरा

    बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस वक्त अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों अक्सर ही साथ देखे जाते हैं। बीती रात एक बार फिर से दोनों एक साथ फिर से नजर आए लेकिन जैसे ही रुमर्ड कपल पर पैपराजी की नजरें पड़ी तो दोनों चेहरा छुपाकर भागने लगे। दरअसल इस बार आदित्य रॉय कपूर और अनन्या कपूर मुंबई में विक्रम मोटवानी के ऑफिस के बाहर ही साथ नजर आए थे लेकिन दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज नहीं दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X