Shahrukh Khan ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान भी कमाती हैं करोड़ों; खोले हैं इतने सारे बिजनेस

Shahrukh Khan Wife Gauri Khan

Shahrukh Khan Wife Gauri Khan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान इन दिनों सफलता का स्वाद चख रहे हैं। उनकी फिल्म 'जवान' एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। ये फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छूने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी भी करोड़ों की कमाई करती है।

गौरी खान हैं बड़ी डिजाइनर

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक बिजनेसवुमेन हैं और वो शाहरुख के साथ मिलकर फिल्मों को प्रोड्यूस करती हैं। गौरी खान 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' की मालकिन हैं और फिल्में प्रोड्यूस करती हैं। गौरी खान प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। गौरी खान ने देश के नामचीन लोगों के घर डिजाइन किए हैं, उन्होंने मुकेश अंबानी से लेकर करण जौहर तक के घर को डिजाइन कर चुकी हैं।

गौरी का है खुद का प्रोडक्शन हाउस

आपको बता दें, गौरी खान साल 2002 में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट नाम का प्रोडक्शन हाउस खोला था। इस प्रोडक्शन हाउस के तले 20 से भी ज्यादा फिल्में बन चुकी हैं और 'जवान' भी इसी प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा है। इसके अलावा गौरी खान मुंबई में अपना अर्थ नाम का रेस्तरां भी चलाती हैं, जिसे खुद गौरी खान ने ही डिजाइन किया है।

गौरी खान की नेटवर्थ

अगर शाहरुख खान की पत्नी के बारे में बात करें तो वो दिल्ली की हैं। उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज से पढ़ाई की है, साथ ही उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का भी कोर्स किया है। शादी के बाद गौरी खान हमेशा से ही शाहरुख खान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चली हैं। कमाई के मामले में वो शाहरुख को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आती हैं। जी हां, लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक गौरी खान की नेटवर्थ करीब 1600 करोड़ रुपए है।

Read more about: gauri khan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X