..................... Tamil Actor Vijay Antony 16 years old daughter meera dies by suicide - Hindi Filmibeat

मशहूर एक्टर की जवान बेटी ने देर रात कर ली आत्महत्या, बच्ची की मौत के बाद एक्टर ने लोगों से की ये गुजारिश

Vijay Antony daughter death

Vijay Antony's Daughter Meera Funeral: एक्टर और संगीतकार विजय एंटनी के घर में इस वक्त दुख का माहौल है। एक्टर ने हाल ही में अपनी बेटी मीरा को खो दिया। उनकी बेटी ने देर रात सुसाइड कर लिया था। इस खबर के सामने आने के बाद विजय के फैंस और दोस्त उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय एंटनी की बेटी सिर्फ 16 साल की थीं। यह खबर पूरी बिरादरी के लिए सदमे जैसी है। सुबह 3 बजे बच्ची का शव बेडरूम में बिजली के पंखे से लटका हुआ मिला। हाउस हेप्लर ने ही मीरा को पंखे से लटके हुए देखा था और जाकर घर के सदस्यों को सूचित किया था।

मीरा को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आपको बता दें यह घटना एक्टर के अलवरपेट स्थित घर में हुई। ऐसा लगता है कि मीरा डिप्रेशन से पीड़ित थी। इस खबर के सामने आने के बाद तमिल इंडस्ट्री के सेलेब्स ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विजय एंटनी के जीवन की इस विनाशकारी त्रासदी पर कई सेलेब्स अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए आगे आए हैं। अभिनेता और संगीतकार के पिता की मृत्यु भी सुसाइड करने से ही हुई थी। जब विजय सिर्फ सात साल के थे तो उनके पिता ने आत्महत्या कर ली थी और अब उनकी 16 साल की बेटी ने आत्महत्या करके इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ दिया।

मीरा के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। इसके बीच विजय एंटनी की बेटी के अंतिम संस्कार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीरा का अंतिम संस्कार आज शाम चेन्नई के डीडीके रोड स्थित विजय एंटनी के घर पर होगा। हालांकि अभी अधिक विवरण उपलब्ध नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि शोक संतप्त पिता ने एक विशेष अनुरोध किया है।

कथित तौर पर, विजय की ओर से की गई जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने अनुरोध किया है कि किसी को भी अस्पताल नहीं आना चाहिए, बल्कि उन्हें एक्टर के आवास पर आना चाहिए। कहने की जरूरत नहीं है कि विजय एंटनी और उनके परिवार के लिए यह एक कठिन दौर है।

Read more about: vijay antony
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X