..................... Vijay Antony 16 years old Daughter Meera Suicide case meera few months old video out - Hindi Filmibeat

मौत से कुछ महीने पहले ही Vijay Antony की बेटी को मिली थी ये बड़ी जिम्मेदारी, वीडियो आया सामने

Vijay Antony Daughter Suicide

Vijay Antony Daughter Suicide: मनोरंजन जगत से बेहद चौंकाने वाली और दुखभरी खबर सामने आ रही है। मशहूर तमिल एक्टर और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी मीरा ने देर रात सुसाइड कर लिया है। मीरा की उम्र मात्र 16 साल ही थी।

16 साल की उम्र में मीरा ने सुसाइड करके लोगों को काफी हैरान कर दिया है। विजय एंटनी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है क्योंकि उन्होंने अपनी लाडली बेटी को खो दिया है। इस बीच मीरा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे उनकी मां ने 25 जून को शेयर किया था और खुद को प्राउड मम्मी बताया था।

विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें टीचर मीरा को स्कूल की कल्चर एक्टिविटीज की सेक्रेटरी के रूप में संबोधित कर रहे हैं। मीरा भी स्टेज पर बड़े शान से चढ़ती हैं तो टीचर उनसे पूछती हैं कि क्या वो इस बात का वादा दे सकती हैं कि वो स्कूल और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अपना बेस्ट देंगी? इस पर मीरा शपथ लेती हैं कि वो अपनी सभी ड्यूटीज को निष्ठा से निभाएंगी और सभी छात्रों की यथासंभव मदद भी करेंगी।

इस वीडियो में टीचर आगे कहती हैं कि आपने जो वादा दिया है, मैं उस पर विश्वास करती हूं। इस पर मीरा कहती हैं कि मैं अपनी इस जर्नी के लिए सभी से आशीर्वाद मांगती हूं। इस वीडियो को शेयर करते हुए फातिमा ने लिखा था मैं आशीर्वाद के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं। हम आपके प्यार के काबिल नहीं है, आपका प्यार महान है। मीरा विजय एंटनी तुम्हें मुबारकबाद।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय एंटनी की बेटी सिर्फ 16 साल की थीं। यह खबर पूरी बिरादरी के लिए सदमे जैसी है। सुबह 3 बजे बच्ची का शव बेडरूम में बिजली के पंखे से लटका हुआ मिला। हाउस हेप्लर ने ही मीरा को पंखे से लटके हुए देखा था और जाकर घर के सदस्यों को सूचित किया था।

मीरा को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आपको बता दें यह घटना एक्टर के अलवरपेट स्थित घर में हुई। ऐसा लगता है कि मीरा डिप्रेशन से पीड़ित थी। इस खबर के सामने आने के बाद तमिल इंडस्ट्री के सेलेब्स ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Read more about: vijay antony
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X