'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर अमिताभ के पैर पड़कर गिड़गिड़या ये शख्स, बिग बी भी रोक नहीं पाए आंसू

Kaun Banega Crorepati Update: क्विज बेस्ड रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने हर सीजन में लोगों को मालामाल बनाता है। हाल ही में जसकरण सिंह के रूप में इस शो को सीजन का पहला करोड़पति मिला। वो एक करोड़ की धनराशि लेकर घर की ओर चल दिए। लेकिन इस बीच शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अमिताभ बच्चन के पैरों पर गिड़गिड़ा रहा है।
कौन बनेगा करोड़पति से हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमों में एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के पैरों पर गिरकर रो रहा है। अमिताभ बच्चन उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें रोता देख अमिताभ खुद भी इमोशनल हो जाते हैं। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह तब का वीडियो है जब कंटेस्टेंट जसनील एक करोड़ रुपए जीत जाते हैं और इमोशनल हो जाते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के सवालों की लिस्ट बनाने के लिए स्पेशल टीम होती है, जो पूरे इंटरनेट से कठिन सवालों को खंगालती है। वहीं, शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु इन सवालों को फाइनल करते हैं। इस शो में कई बार तो सवाल इतने कठिन होते हैं कि कई कंटेस्टेंट पहला पड़ाव ही पार नहीं कर पाते।
आपको बता दें 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला सीजन साल 2000 में आया था। इस शो को अब तक अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किया है लेकिन एक बार शाहरुख खान ने भी इस शो को होस्ट करने की कोशिश की थी लेकिन उस सीजन को उतना प्यार नहीं मिला, जितना लोग अमिताभ बच्चन को दिया करते थे लिहाजा अगले सीजन में फिर से अमिताभ बच्चन की वापसी हुई।
शो में बने करोड़पतियों की बात करें तो अब तक शो से 13 कंटेस्टेंट्स को करोड़पति बनने का गौरव हासिल हुआ है। जिनमें से सुशील कुमार और सनमीत कौर ने पांच-पांच करोड़ जीते थे और नरूला ब्रदर्स ने सात करोड़ रुपए जीते थे। हाल ही में पंजाब के जसकरण सिंह ने एक करोड़ रुपए जीते हैं।


Click it and Unblock the Notifications














