..................... Bollywood Live Updates 26 June Prabhas fees for project k 1920 getting more audience than adipurush - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: प्रभास को अगली मूवी के लिए मिले 150 करोड़, आदिपुरुष का चुपके से पत्ता काट रही ये फिल्म

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 26 June: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है। अगर आप भी खुद को इस इंडस्ट्री से वाकिफ रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक खास लाइव, जिसमें आपको मिलेगी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी खबर।

'प्रोजेक्ट K' के लिए प्रभास को मिले 150 करोड़ रुपए

'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद प्रभास एक और बेहद महंगी फिल्म में नजर आने वाले हैं और वो है 'प्रोजेक्ट K'। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन भी नजर आने वाले हैं। नाग अश्विन की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को देश की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए प्रभास ने 150 करोड़ रुपए लिए हैं। कमल हासन और अमिताभ ने भी अपने छोटे से रोल के लिए करोड़ों रुपए चार्ज किए हैं। वहीं दीपिका को इस फिल्म के लिए सिर्फ 10 करोड़ मिले हैं।

'आदिपुरुष' को टक्कर देने आई '1920'

विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को 'आदिपुरुष' की वजह से काफी फायदा मिलता नजर आ रहा है। फिल्म ने शुक्रवार को 1.64 करोड़ का बिजनेस किया, शनिवार को कमाई बढ़कर 2.05 करोड़ रुपए हो गई और तीसरे दिन तो इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगभग 6 करोड़ छूने के आसार बताए जा रहे हैं। '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' का बजट लगभग 10 करोड़ का बताया जा रहा है और जिस तरह ये फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म एक हफ्ते में बजट से ज्यादा कमा ले जाएगी। 600 करोड़ में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' की कमाई की बात करें तो 10वें दिन यह फिल्म मात्र 6 करोड़ में ही सिमट कर रह गई।

LIVE Feed
  • Jun 26, 2023 7:31 PM

    ऑपरेशन थिएटर में ही चिल्लाने लगी थीं Dipika Kakar

    शोएब बताते हैं ऑपरेशन थिएटर में जब दीपिका को लेकर गए थे और पूरा प्रॉसेस चल रहा था तो डॉक्टर ने दीपिका से पूछा भी था कि क्या लगता है, आपको बेटा होगा या बेटी? इस पर दीपिका ने कहा था कि गट फीलिंग है बेटा होगा. 5 मिनट बाद डॉक्टर बोलती हैं मुबारक हो बेटा हुआ है. ये सुनने के बाद दीपिका ऑपरेशन थिएटर में चिल्लाने लगी, 'देखा मैंने कहा था कि बेटा ही होगा'. इसके बाद दीपिका बोलती हैं मैंने अपनी डिलीवरी का पूरा प्रोसेस खूब एंजॉय किया. मैंने बहुत हल्ला मचाया.

  • Jun 26, 2023 6:31 PM

    वेकेशन पर परिवार संग जमकर मस्ती करती नजर आईं Priyanka Chopra

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में निक (Nick Jonas) और मालती (Malti Maries Chopra) के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताकर लौटी हैं। प्रियंका और निक अपने परिवार के साथ यूके के लिवरपूल में वेकेशन के लिए पहुंचे थे। जहां से अब दोनों की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। बता दें कि रविवार को प्रियंका की दोस्त तमन्ना के पति सुदीप दत्त ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें मालती अपनी क्यूनेस से फैंस का दिल जीत रही हैं। यहां देखें प्रियंका और निक के समर वेकेशन की तस्वीरें।

  • Jun 26, 2023 5:44 PM

    कन्‍नड़ एक्‍टर सूरज कुमार के साथ भयानक हादसा, काटना पड़ा दाहिना पैर

    कन्‍नड़ एक्‍टर सूरज कुमार उर्फ ध्रुवण के साथ भयानक हादसा हुआ है। रविवार शाम को वह मैसूर-गुंडलूपर नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। बेगुर के पास हुए इस हादसे के बाद सूरज को मैसूरु के एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां जान बचाने के लिए डॉक्‍टर्स को एक्‍टर का दाहिना पैर काटना पड़ा है। सूरज के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद डॉक्‍टर ने फैसला लेते हुए घुटने के नीचे से पैर काटकर उनकी जान बचाई है।

  • Jun 26, 2023 5:21 PM

    'जिनको भाई मानता था उन्होने भी गालियां दीं'- आदिपुरुष विवाद पर छलक गया मनोज मुंतशिर का दर्द!

    आदिपुरुष के रिलीज के बाद जिस तरह का बवाल देखने को मिला था वो किसी से छिपा नहीं है। इस फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर से भी इस बारे में ढेरों सवाल किए गए थे। हालांकि अब मनोज का दर्द छलक उठा है और उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। मनोज मुंतशिर इसलिए काफी ज्यादा दुखी हैं क्योंकि वो जिनको अपना भाई मानते थे उन्होने भी उनको गालियां और अपशब्द कहे हैँ। मनोज ने अपने दर्द को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

  • Jun 26, 2023 5:16 PM

    Hrithik Roshan ने 'फाइटर' से अपना जबरदस्त फर्स्ट लुक किया आउट

    बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर फाइटर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। ऋतिक यहां वर्दी में एक लड़ाकू विमान के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "#फाइटर #25जनवरी2024 #7 मंथ्स टू फाइटर।"

  • Jun 26, 2023 4:24 PM

    एयर होस्टेस ने M.S. Dhoni को दिया खत और खास तोहफा, ऐसा था पत्नी साक्षी का रिएक्शन

    MS Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में हर तरफ महेंद्र सिंह धोनी की सादगी के चर्चे हो रहे हैं। एम एस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का ये वीडियो क्लिप 'इंडिगो' की फ्लाइट का है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी बेहद सिंपल अंदाज में इंडिगो के इकॉनॉमी क्लास में ट्रैवल करते दिखाई देते हैं। इस दौरान एयर होस्टेस माही को चॉकलेट के साथ एक लेटर देती नजर आ रही है।

  • Jun 26, 2023 3:21 PM

    ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, शेयर कर दी अर्जुन कपूर की बिना कपड़ों वाली फोटो

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका जमकर ठुमके लगाती दिखीं। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर की कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो अलग-अलग मूड में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने स्पेशल मैसेज भी लिखा। बात करें फोटोज़ की तो। पहली फोटो में एक्टर खुले आसमान के नीचे पहाड़ों के बीच नज़र आ रहे हैं। दूसरी फोटो में एक्टर किसी नदी के पास खड़े दिख रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने ब्लैक कलर का ओवर कोट और जींस पहनी हुई है।

  • Jun 26, 2023 3:20 PM

    पहली पत्नी को याद कर भावुक हुए राजपाल यादव

    राजपाल यादव ने बताया, ''कम उम्र में ही मेरे पिता ने मेरी शादी कर दी थी। मेरी पहली पत्नी, उसने हाल ही में एक बच्चे, एक बेटी को जन्म दिया और उनका देहांत हो गया। मुझे उससे अगले दिन मिलना था लेकिन तब मैं उसका शव अपने कंधों पर ले जा रहा था।

  • Jun 26, 2023 2:14 PM

    Bigg Boss OTT: इस कंटेस्टेंट ने किया सबकी नाक में दम, सलमान का नाम लेकर घर के बाकी लोगों ने चखाया मजा

    Bigg Boss OTT 2 Update: बिग बॉस OTT 2 की शुरुआत हो चुकी है और घर से एक और सदस्य की विदाई भी हो चुकी है। बिग बॉस में बीती रात वीकेंड का वार हुआ और सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की पोल भी खोली, जिसमें अकांक्षा पुरी का भी नाम आया लेकिन ज्यादातर कंटेस्टेंट ने एक ऐसी महिला पर निशाना साधा, जिनकी वजह से वो परेशान हो रहे थे।

    Bigg Boss OTT: इस कंटेस्टेंट ने किया सबकी नाक में दम, सलमान का नाम लेकर घर के बाकी लोगों ने चखाया मजा
  • Jun 26, 2023 1:45 PM

    कपिल शर्मा को दिग्गज अदाकारा ने शो पर लेट आने को लेकर लगाई डांट

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल मौसमी से कुछ बाते पूछते हैं जिसके वो मजेदार जवाब देती हैं, जिससे सुनकर कपिल कहते हैं कि आपकी बातें सुनकर बड़ा मजा आ रहा है। इस पर मौसमी उन्हें हल्का सा डांटते हुए कहती हैं, 'आपको बहुत फुरसत मिल रही है न। एक तो पहले आप आए लेट और मैंने पूछा कि वो कहां है तो बोल रहे हैं कि वो पढ़ रहे हैं। मैंने कहा कि आर्टिस्ट तो हम लोग हैं, वो क्या पढ़ रहे हैं।'

  • Jun 26, 2023 1:35 PM

    अपना बजट निकालने के लिए 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने किया एक और ऐलान, कम कर दिए टिकट के दाम

    प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है। फिल्म अब इंडिया में डबल डिजिट में भी कमाई नहीं कर पा रही हैं। फिल्म की कमाई को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म की टिकट के दाम को इतना घटा दिया जिसने सबको हैरान कर दिया है। प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' की टिकट अब 112 रुपये में मिलेगी।

  • Jun 26, 2023 1:19 PM

    'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना हुआ रिलीज, पाकिस्तानी गाने को किया कॉपी

    कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गान रिलीज हो गया है और यह गाना पाकिस्तानी गाना 'पसूरी' का हिंदी वर्जन है। इस गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा की सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई जा रही है और दोनों ही इस गाने में काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

  • Jun 26, 2023 12:51 PM

    सोनम कपूर-आनंद आहूजा बेटे वायु के साथ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड गए

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा हाल ही में अपने बेटे वायु के साथ लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर गए। आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी जर्नी की कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''मुझे अंदर ले चलो, कोच। मैं तैयार हूं!''

  • Jun 26, 2023 12:25 PM

    आलिया पर भड़क उठे सलमान खान, कहा- 'आपके पति के बारे में जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है'

    Salman Khan on Aaliya Siddiqui: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में पहला वीकेंड का वॉर काफी ड्रामा से भरपूर रहा। सुपरस्टार सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ पिछला हफ्ता डिस्कस करते हुए एक ओर जहां आकांक्षा पुरी की क्लास लगाई, वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी पर भी भड़के दिखाई दिये।

    आलिया पर भड़क उठे सलमान खान, कहा- 'आपके पति के बारे में जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है'
  • Jun 26, 2023 12:22 PM

    'द केरल स्टोरी' की ब्लॉकबस्टर जोड़ी लेकर आ रहे हैं नई फिल्म- बस्तर, पहली झलक के साथ रिलीज डेट का ऐलान

    'द केरल स्टोरी' की ये सुपरहिट डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी अब एक बार फिर से साथ आ रही है एक नई फिल्म के साथ। जिसका टाइटल है- बस्तर। निर्माताओं ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ अपने दूसरे प्रोजेक्ट की घोषणा की है। हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नही आई है, लेकिन बता दें कि ये फिल्म भी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, "एक छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।" साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ये फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    'द केरल स्टोरी' की ब्लॉकबस्टर जोड़ी लेकर आ रहे हैं नई फिल्म- बस्तर, पहली झलक के साथ रिलीज डेट का ऐलान
  • Jun 26, 2023 11:52 AM

    Armaan Malik को पाकिस्तान से मिल रही धमकियां, कहा- 'उसका ऐसा हाल करो कि लोग कांप जाए'

    Armaan Malik Threats From Pakistan: मशहूर यू्ट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो फैंस को अपनी जिंदगी के बारे में झलक देते ही रहते हैं। अरमान मलिक अपनी दो बीवियों की वजह से खबर में रहते हैं लेकिन इन दिनों वो एक बड़ी मुसीबत में फस गए हैं क्योंकि उनका मानना है कि उन्हें पाकिस्तान से लगातार धमकियां मिल रही हैं।

    Armaan Malik को पाकिस्तान से मिल रही धमकियां, कहा- 'उसका ऐसा हाल करो कि लोग कांप जाए'
  • Jun 26, 2023 10:52 AM

    अपने बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी खूब नाचीं मलाइका, खूब लचकाई कमरिया

    बीती रात अर्जुन कपूर ने अपने घर पर बर्थडे पार्टी दी और इस मौके पर उनके करीबी उनके साथ नजर आए। पार्टी में मलाइका भी मौजूद थीं और उन्होंने अपने ठुमकों से इस पार्टी में जान डाली दी। मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सुध-बुध खोकर नाचती हुई नजर आ रही हैं।

  • Jun 26, 2023 9:55 AM

    Kartik Aaryan ने इकॉनमी क्लास से किया सफर, लोग बोले- 'लगता है कोई फिल्म आ रही है'

    सत्यप्रेम की कथा को लेकर बिजी चल रहे कार्तिक आर्यन ने इस दौरान कुछ अलग करने की कोशिश की है और उनका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। अक्सर देखा जाता है कि सितारे बिजनेस क्लास में सफर करते हैं क्योंकि इकॉनमी क्लास में भीड़ काफी होती है और दिक्कतें हो सकती हैं। लेकिन इस दौरान नया ट्रेंड चल चुका है और अभिनेता कार्तिक आर्यन को भी इंडिगो की इकॉनमी क्लास में सफर करते देखा गया। इस वीडियो को लोग दो तरह से देख रहे हैं, कुछ का कहना है कि कार्तिक आर्यन काफी विनम्र हैं तो कुछ का मानना है कि कार्तिक आर्यन ने अगली फिल्म के प्रमोशन के लिए ये स्टंट किया है।

    Kartik Aaryan ने इकॉनमी क्लास से किया सफर, लोग बोले- 'लगता है कोई फिल्म आ रही है'
  • Jun 26, 2023 9:29 AM

    अब वीरेंन्द्र सहवाग ने भी 'आदिपुरुष' को किया ट्रोल

    वीरेंद्र सहवाग ने आदिपुरुष और इसके प्रमुख स्टार प्रभास पर तीखा कटाक्ष किया। पूर्व क्रिकेटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "आदिपुरुष देखकर पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था।"

  • Jun 26, 2023 9:18 AM

    बॉयफ्रेंड अर्जुन का बर्थडे मनाने देर रात घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक साल और बड़े हो गए हैं और इस मौके को यादगार बनाने के लिए, पैपराजी ने कल रात उनकी प्रेमिका, मलाइका अरोड़ा को मुंबई में उनके घर के बाहर देखा। सफेद और लाल मैक्सी ड्रेस में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बाद में उनके साथ अर्जुन की बहन अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड भी थे।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X