..................... Bigg Boss OTT update contestants get annoyed with bebika dhurve behaviour and targets her - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT: इस कंटेस्टेंट ने किया सबकी नाक में दम, सलमान का नाम लेकर घर के बाकी लोगों ने चखाया मजा

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2 Update: बिग बॉस OTT 2 की शुरुआत हो चुकी है और घर से एक और सदस्य की विदाई भी हो चुकी है। बिग बॉस में बीती रात वीकेंड का वार हुआ और सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की पोल भी खोली, जिसमें अकांक्षा पुरी का भी नाम आया लेकिन ज्यादातर कंटेस्टेंट ने एक ऐसी महिला पर निशाना साधा, जिनकी वजह से वो परेशान हो रहे थे।

बेबिका को किया टार्गेट

हाल ही में बिग बॉस OTT से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि अब एक टास्क होगा, जिसमें वजह बताने के बाद आपको कंटेस्टेंट के मुंह पर फोम लगाएंगे। इस पर सबसे पहले अकांक्षा आती हैं और कहती हैं कि वो बेबिका के मुंह पर फोम लगाना चाहती हैं क्योंकि उनके हिसाब से बेबिका काफी बदतमीज हैं और वो ऐसी हरकतें करती हैं जो अकांक्षा को अच्छी नहीं लगतीं। पलक भी बेबिका के चेहरे पर यह कहकर फोम लगाती हैं कि वो पलक से कुछ ज्यादा ही पर्सनल हो गई थीं और वो अपने शब्दों पर ध्यान नहीं देतीं।

पांच लोगों ने बेबिका के मुंह पर लगाया फोम

पलक और अकांक्षा के बाद फुकरा इंसान यानि अभिषेक मलहान बेबिका पर निशान साधते हैं और कहते हैं कि उन्हें कोई समझाने जाता है तो वो उन्हीं पर ही चिल्लाने लग जाती हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया भी बेबिका पर अपना गुस्सा दिखाती हैं और कहती हैं कि वो कुछ सुनती ही नहीं हैं। अंत में जिया शंकर भी बेबिका के बारे में ये बोलकर फोम लगाती हैं कि बेबिका खुद लोगों से जाकर पंगे लेती हैं और फिर जब लोग रिएक्ट करते हैं तो वो बोलती हैं कि मुझे सबलोग टारगेट कर रहे हैं। अभी थोड़ी देर पहले भी उन्होंने मेरे मुंह पर तकिया फेंका।

बेबिका की हुई कइयों से लड़ाई

आपको बता दें, बेबिका जबसे घर में आई हैं, तभी से वो खबरों में रहने की कोशिश कर रही हैं। उनकी अकांक्षा और फलक से लड़ाई हो चुकी हैं। इन दोनों से लड़ने के बाद वो काफी रो भी चुकी हैं। बिग बॉस में जब फेस रीडिंग का मामला सामने आया तो बेबिका ने अभिषेक मलहान को थप्पड़ मारने की बात कही, जिसे सुनकर अभिषेक ने अपना आपा खो दिया और बेबिका को खूब खरी-खोटी सुनाने लगे। बेबिका भी ये बातें सुनकर काफी हैरान रह गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X