..................... Kartik Aaryan ने इकॉनमी क्लास से किया सफर, लोग बोले- 'लगता है कोई फिल्म आ रही है' Kartik Aaryan travelled by economy class, people said- 'It seems some film is coming' - Hindi Filmibeat

Kartik Aaryan ने इकॉनमी क्लास से किया सफर, लोग बोले- 'लगता है कोई फिल्म आ रही है'

kartik aaryan

सत्यप्रेम की कथा को लेकर बिजी चल रहे कार्तिक आर्यन ने इस दौरान कुछ अलग करने की कोशिश की है और उनका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। अक्सर देखा जाता है कि सितारे बिजनेस क्लास में सफर करते हैं क्योंकि इकॉनमी क्लास में भीड़ काफी होती है और दिक्कतें हो सकती हैं।

लेकिन इस दौरान नया ट्रेंड चल चुका है और अभिनेता कार्तिक आर्यन को भी इंडिगो की इकॉनमी क्लास में सफर करते देखा गया। इस वीडियो को लोग दो तरह से देख रहे हैं, कुछ का कहना है कि कार्तिक आर्यन काफी विनम्र हैं तो कुछ का मानना है कि कार्तिक आर्यन ने अगली फिल्म के प्रमोशन के लिए ये स्टंट किया है।

इस वीडियो की बात करें तो इसको इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट ने साझा किया और इसे कैप्शन दिया, "क्या यह वास्तव में है!!! कार्तिक आर्यन ने आज इंडिगो फ्लाइट के इकोनॉमी सेक्शन में अपनी यात्रा का आनंद लिया, कहना होगा कि यात्री बहुत भाग्यशाली हैं।

इसके बाद लोग इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं और एक ने लिखा है, "यह फिल्मों को प्रमोट करने का नया चलन है!" दूसरे ने कहा, प्रमोशन के दौरान शायद बहुत विनम्र।" इसके अलावा एक ने लिखा, "हां..यह असली है..क्यूंकि फिल्म आ रही है अभी।" इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं लेकिन कार्तिक आर्यन ने रिएक्ट नहीं किया है।

कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण को भी देखा गया था और लोगों ने उसपर भी कई तरह की बातें करते हुए उनका मजाक बनाया था। कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। मजेदार बात तो ये है कि एयरपोर्ट दोनों साथ पहुंचे थे लेकिन कार्तिक ने सफर करने के लिए इकॉनमी क्लास चुनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X