Armaan Malik को पाकिस्तान से मिल रही धमकियां, कहा- 'उसका ऐसा हाल करो कि लोग कांप जाए'

Armaan Malik Threats From Pakistan: मशहूर यू्ट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो फैंस को अपनी जिंदगी के बारे में झलक देते ही रहते हैं। अरमान मलिक अपनी दो बीवियों की वजह से खबर में रहते हैं लेकिन इन दिनों वो एक बड़ी मुसीबत में फस गए हैं क्योंकि उनका मानना है कि उन्हें पाकिस्तान से लगातार धमकियां मिल रही हैं।
पाकिस्तान से मिल रही धमकियां
यूट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है और इसमें उन्होंने बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है और बताया है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है, पाकिस्तान से रोज 15 कॉल आती हैं। मेरे घर का पता दिया जा रहा है, फ्लोर बताया जा रहा है। अरमान ने बताया कि रोज उनको और उनके परिवार का हरासमैंट हो रहा है और अब तो घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। अरमान ने कहा कि हमें हर वक्त इस बात का डर लगा रहता है कि कौन बाहर क्या लेकर खड़ा हो। यूट्यूबर ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को पूरा खतरा है।
Recommended Video
हाईकोर्ट पहुंचा मामला
इस इंटरव्यू में अरमान मलिक के साथ उनकी वकील भी मौजूद थीं और उन्होंने बताया कि कैसे यूट्यूबर के परिवार को परेशान किया जा रहा है और अब वो इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जा रहे हैं और उन्होंने यह भी बताया कि कई यूट्यूबर और व्लॉगर ने भी अरमान को बहुत कुछ कहा है और हमने उनके खिलाफ भी एक्शन लिया है। अरमान मलिक ने कहा कि रात को लोग लाइव आते हैं और कहते हैं कि इसके साथ कुछ ऐसा करो कि दुनिया कांपे और ऐसा कुछ करने का दूसरे लोग ना सोच पाएं।
चार बच्चों के पिता हैं अरमान
अरमान मलिक हाल ही में तीन बच्चों के पिता बने हैं। अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने 26 अप्रैल 2023 को अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इससे पहले, अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को अपने पहले बच्चे जैद मलिक का वेलकम किया था। इन तीन बच्चों से पहले अरमान का एक और बेटा है, जिसका नाम चिरायु है।
मुस्लिम नाम रखने पर हुए थे ट्रोल
बता दें कि इससे पहले, जब अरमान ने अपने और कृतिका के बेटे का नाम जैद रखा था, तब मुस्लिम नाम चुनने के लिए यूट्यूबर को काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, अरमान मलिक ने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। अरमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वह सभी धर्मों को एक समान मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications