..................... Salman Khan slams Aaliya Siddiqui for talking about her issues with Nawazuddin Siddiqui- Bigg Boss OTT 2 - Hindi Filmibeat

आलिया पर भड़क उठे सलमान खान, कहा- 'आपके पति के बारे में जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है'

salman-khan-slams-aaliya-siddiqui-for-talking-about-issues-with-nawazuddin-siddiqui-bigg-boss-ott-2

Salman Khan on Aaliya Siddiqui: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में पहला वीकेंड का वॉर काफी ड्रामा से भरपूर रहा। सुपरस्टार सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ पिछला हफ्ता डिस्कस करते हुए एक ओर जहां आकांक्षा पुरी की क्लास लगाई, वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी पर भी भड़के दिखाई दिये।

आलिया बिग बॉस के घर में कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें करती नजर आईं, जिसे लेकर सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में आलिया को चेतावनी दी है और कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में घर में बात ना करें।

सलमान ने आलिया को फटकारा

सलमान खान ने आलिया से आलिया, "आलिया, प्लीज़ मेरी बात ध्यान से सुनो.. हमें तुम्हारी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर आप ये सोच कर आई हैं कि यहां पर्सनल बातें करेंगी तो ऐसा नहीं चलेगा। आपने घर के अंदर और बाहर इस बारे में पहले ही काफी कुछ कहा है। आपने सभी को पकड़कर अपना वर्जन सुना दिया है। लेकिन अब इससे आगे ऐसा कुछ नहीं होगा।"

सलमान ने आगे कहा, "आपकी निजी बातें, अब चाहे वो आपके पति से रिलेटेड हो, या सास और ननद से। ये सब इस घर में नहीं चलेगा।" आलिया ने भी सलमान की बातें मान लीं, लेकिन उनके चेहरे पर हैरानी वाला भाव था। आलिया और नवाजुद्दीन की शादी लंबे समय से विवादों में बनी हुई है। 19 सालों की शादी के बाद, दोनों अब तलाक का केस लड़ रहे हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी करीबी हैं, इसीलिए भाईजान ने आलिया से ऐसा कहा। बता दें, सलमान ने नवाजद्दीन के साथ बजरंगी भाईजान और किक जैसी फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X