Bollywood Live: आतंकियों पर फटा अक्षय कुमार का गुस्सा, सीमा हैदर को लेकर वकील एपी सिंह ने किया बड़ा खुलासा

Bollywood Live 27 April

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

अक्षय कुमार केसरी 2 की स्क्रीनिंग के दौरान अपने फैन्स से मिले। इस दौरान कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अक्षय कुमार ने जमकर गुस्सा जाहिर किया। अक्षय कुमार ने कहा कि इस फिल्म में जो उनका किरदार है उस गुस्से को फिर से जगा दिया है। एक्टर कहते हैं कि दुर्भाग्य से दिल में फिर से पहले वाला गुस्सा जग गया है। आप लोग अच्छे से जानते हैं कि मैं किस चीज की बात कर रहा हूं। आज भी उन आतंकियों के बारे में एक ही बात कहना चाहेंगे। जो मैंने फिल्म में कहा था। आज मैं आतंकियों के लिए वही शब्द कहना चाहूंगा जो मैंने फिल्म में कहे हैं।

वहीं दूसरी खबर सीमा हैदर की है दरअसल हाल ही में सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ए पी सिंह गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। एप सिंह कहते हैं कि- सीमा जा रही है ? सीमा अस्पताल में है बच्चे का इलाज करवा रही है। एपी सिंह आगे कहते हैं कि- सीमा ने मुझसे कहा था कि भइया आपने यहां डोली रखी है। इस ससुराल में आपने हमारी डोली रखी है। जहां डोली आती है वहां से अर्थी उठकर जाती है। इसके अलावा कुछ नहीं आता है। सिर्फ डोली आई है तो अब सिर्फ अर्थी उठकर जाएगी। एपी सिंह करते हैं कि सीमा कभी नहीं जाएगी। जीवन में कभी नहीं जाएगी।

LIVE Feed
  • Apr 27, 2025 11:15 PM

    बैंगकॉक के नाइट क्लब में नाच-नाचकर पैसा कमा रही हैं राखी सावंत

    Rakhi Sawant Video: राखी सावंत एक ऐसी शख्सियत हैं, जो आए दिन किसी ना किसी विवाद में रहती हैं। लेकिन पिछले काफी दिनों से वो थोड़ी व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वो पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान से शादी करने वाली हैं लेकिन वो बात भी आगे बढ़ नहीं पाईं और अब राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हैं।

    बैंगकॉक के नाइट क्लब में नाच-नाचकर पैसा कमा रही हैं राखी सावंत
  • Apr 27, 2025 11:14 PM

    अगर Seema Haider भारत छोड़कर नहीं गईं पाकिस्तान

    Seema Haider To Leave India: पहलगाम में हुआ आतंकी हमले ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस निर्मम हत्याकांड के बाद देश की सरकार काफी एक्टिव हो गई है और पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों के अंदर देश छोड़ने को कहा है।

    अगर Seema Haider भारत छोड़कर नहीं गईं पाकिस्तान
  • Apr 27, 2025 11:13 PM

    महिला सीढ़ियों पर कर रही थी वीडियो रिकॉर्ड, तभी एक शख्स आकर लगा हसीना को छूने

    Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी सुरवसे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके अपार्टमेंट की बिल्डिंग के अंदर रील शूट करते समय उनके साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को दिखाया गया है।

    महिला सीढ़ियों पर कर रही थी वीडियो रिकॉर्ड, तभी एक शख्स आकर लगा हसीना को छूने
  • Apr 27, 2025 11:12 PM

    करियर खत्म होने के डर से अपना ही पेशाब बीयर की तरह पीने लगे थे Paresh Rawal

    Paresh Rawal Video: दिग्गज एक्टर परेश रावल जिन्होंने बहुत सी फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों ने लोगों के दिलों में छाप छोड़ी है। वो कई सालों सें फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपने बारे में लोगों को बहुत सी बातें बताते नजर आए हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा बताया जिसके बारे में जानकर लोग हैरान रह गए।

    करियर खत्म होने के डर से अपना ही पेशाब बीयर की तरह पीने लगे थे Paresh Rawal
  • Apr 27, 2025 11:12 PM

    आखिर क्यों लंदन शिफ्ट होने पर मजबूर हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा?

    Virat Kohli Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब से डेटिंग कर रहे हैं, तब से वे पावर कपल के रूप में लोगों के सामने नजर आए हैं। दोनों ने साल 2017 में शादी की और उनके दो खूबसूरत बच्चे हैं - वामिका और अकाय।

    आखिर क्यों लंदन शिफ्ट होने पर मजबूर हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा?
  • Apr 27, 2025 11:11 PM

    इस एक्टर ने Karan Veer Mehra का पानी बंद करवाने की कही बात

    Kushal Tandon On Karan Veer Mehra: फेमस एक्टर कुशाल टंडन ने हाल ही में बिग बॉस 18 के विजेता और टीवी एक्टर करण वीर मेहरा पर कटाक्ष किया। करण वीर मेहरा ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर एक कविता पढ़ते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था

    इस एक्टर ने Karan Veer Mehra का पानी बंद करवाने की कही बात
  • Apr 27, 2025 6:53 PM

    पहलगाम का वीडियो डालते ही इस टीवी एक्टर को लोग देने लगे मां-बहन की गालियां

    Shoaib Ibrahim On Trolls: टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम को घाटी में आतंकवादी हमले के बाद पहलगाम पर अपने पोस्ट के लिए कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक्टर ने अब आखिरकार इस घटना पर एक बयान जारी किया है।

    पहलगाम का वीडियो डालते ही इस टीवी एक्टर को लोग देने लगे मां-बहन की गालियां
  • Apr 27, 2025 4:51 PM

    Fawad Khan ने ली एक बॉलीवुड फिल्म के लिए पांच गुना फीस

    Fawad Khan Fees: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान अपनी आने वाली फिल्म 'अबीर गुलाल' के साथ 9 साल बाद भारतीय स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब इस फिल्म पर बैन लगा दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फवाद खान ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली थी?

    Fawad Khan ने ली एक बॉलीवुड फिल्म के लिए पांच गुना फीस
  • Apr 27, 2025 2:32 PM

    आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बेटे लड़ रहे हैं अपने हक की लड़ाई ?

    अनाया इस वीडियो में कहती हैं कि ट्रांस वूमेन वेस्टर्न कल्चर है ? अगर है तो इंस्टाग्राम, आईफोन, ट्विटर और क्रिकेट भी तो वेस्टर्न कल्चर है। आपको पता की भारत का कल्चर क्या नहीं है। ट्रांस वूमन से नफरत करना। आपको पता है हम कहां से आए हैं इसपर अनाया कहती हैं कि ब्रिटिश कॉलोनाइजेशन से। तो जब आप डोनाल्ड ट्रप को लाने की बात करते हो एंड्रयू को लाने की बात करते हो तो वो भी एक वेस्टर्न कल्चर है।

  • Apr 27, 2025 1:24 PM

    दीपिका कक्कड़ ने कहा कि ये काम मुसलमान नहीं कर सकता तो भड़के लोग, कहा-पाकिस्तान जाओ तुम

    हाल ही में दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका कक्कड़ कहती हैं कि मैं इस्लाम को समझी हूं। मैं ये चीज पूरे यकीन के साथ रह सकती हूं कि ये कोई ईमान वाला मुसलमान कर ही नहीं सकता। किसी बेगुनाह को मार देना ये इस्लाम नहीं सिखाता बता दें कि दीपिका के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है जहां एक ने कहा कि तुम पाकिस्तान चली जाओ तो वहीं दूसरे ने कहा कि एक धर्म के पक्ष में बोलना जान गई हो आप।

  • Apr 27, 2025 12:14 PM

    सीमा हैदर को लगा झटका, सचिन मीणा से होंगी जुदा, तीन दिनों के अंदर भारत छोड़ने का मिला आदेश

    हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा हैदर को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल सीमा हैदर के लिए आदेश आया है कि उन्हें तीन दिनों से अंदर भारत छोड़ना ही होगा। बता दें कि सीमा हैदर लंबे समय से भारत में रह रही थीं, लेकिन जब से पहलगाम में ये आतंकी हमला हुआ है तब से सरकार कठोर कदम उठा रही है। देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई बड़े फैसले किए हैं जिसमें से एक यह भी है कि सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ना होगा।

  • Apr 27, 2025 10:54 AM

    राखी सावंत ने वीडियो में कह दी ऐसी बात की भड़क गए लोग, किसी ने कहा पाकिस्तान जाओ तो किसी ने कहा-बस करो..

    वायरल हो रहे राखी सावंत के इस वीडियो में राखी कहती हैं कि-जय भारत, जय भीम, जय हिंदुस्तान, भारत माता की जय, खुश हैं अब, हम सब एक हैं हमारे देश से मुसलमानों को कोई निकाल नहीं सकता। भारत जितना हिंदूओं का है उतना ही मुसलमानों का भी है। हिंदू मुस्लिम ना करो। बच्चे ना बनो, बड़े बन जाओ। रहम करो खुदा पर खुदा क्या सोच रहा होगा इनको हमने बनाया है ये सारे मेरे बच्चे हैं। क्यों लड़ मर रहे हैं। क्या चाहिए इन्हें ?

  • Apr 27, 2025 9:21 AM

    BOX OFFICE: वीकेंड पर तेज रफ्तार से भागी 'केसरी 2' की कमाई

    अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 बॉक्स ऑफिस पर बुलेट की रफ्तार से भागती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है। फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये से दमदार एंट्री मारी थी। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा था। तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पांचवें दिन 5 करोड़ रुपये, छठे दिन 3.6 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन फिल्म ने 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं नवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने नवें दिन 7 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया है। यानी की अभी तक फिल्म ने 57.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

  • Apr 27, 2025 8:18 AM

    सीमा हैदर ने ठानी जिद नहीं जाएंगी पाकिस्तान ? वकील एपी सिंह ने गुस्से में कह दी ये बात...

    हाल ही में सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ए पी सिंह गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। एप सिंह कहते हैं कि- सीमा जा रही है ? सीमा अस्पताल में है बच्चे का इलाज करवा रही है। एपी सिंह आगे कहते हैं कि- सीमा ने मुझसे कहा था कि भइया आपने यहां डोली रखी है। इस ससुराल में आपने हमारी डोली रखी है। जहां डोली आती है वहां से अर्थी उठकर जाती है। इसके अलावा कुछ नहीं आता है। सिर्फ डोली आई है तो अब सिर्फ अर्थी उठकर जाएगी। एपी सिंह करते हैं कि सीमा कभी नहीं जाएगी। जीवन में कभी नहीं जाएगी।

  • Apr 27, 2025 6:51 AM

    केसरी 2 की स्क्रीनिंग के दौरान फटा अक्षय कुमार का आंतकियों पर गुस्सा

    अक्षय कुमार केसरी 2 की स्क्रीनिंग के दौरान अपने फैन्स से मिले। इस दौरान कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अक्षय कुमार ने जमकर गुस्सा जाहिर किया। अक्षय कुमार ने कहा कि इस फिल्म में जो उनका किरदार है उस गुस्से को फिर से जगा दिया है। एक्टर कहते हैं कि दुर्भाग्य से दिल में फिर से पहले वाला गुस्सा जग गया है। आप लोग अच्छे से जानते हैं कि मैं किस चीज की बात कर रहा हूं। आज भी उन आतंकियों के बारे में एक ही बात कहना चाहेंगे। जो मैंने फिल्म में कहा था। आज मैं आतंकियों के लिए वही शब्द कहना चाहूंगा जो मैंने फिल्म में कहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X