अगर Seema Haider भारत छोड़कर नहीं गईं पाकिस्तान, तो सरकार करेगी ये अंजाम, जेल जाने के साथ...

Seema Haider

Seema Haider To Leave India: पहलगाम में हुआ आतंकी हमले ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस निर्मम हत्याकांड के बाद देश की सरकार काफी एक्टिव हो गई है और पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों के अंदर देश छोड़ने को कहा है।

पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों की लिस्ट में सीमा हैदर का भी नाम शामिल है। जो कुछ सालों पहले अवैध तरीके से भारत आईं और साथ ही वो अपने चार बच्चे भी लेकर आई थीं। खबरें सामने आ रही हैं कि सीमा हैदर को भी देश छोड़कर जाने का नोटिस दिया गया है। लेकिन वो किसी भी हाल में भारत से पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हैं।

क्या होगा अगर सीमा हैदर देश छोड़कर नहीं जाती हैं। आपको बता दें, शॉर्ट वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिक अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर भारत छोड़ने में विफल रहते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, उन पर मुकदमा चलाया जा सकता है और तीन साल की जेल और 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इमीग्रेशन और विदेशी बिल, 2025 की धारा 23 के तहत, विदेशी नागरिक जो अपने वीजा के ड्यूरेशन से अधिक समय तक रुकते हैं, वीजा शर्तों का उल्लंघन करते हैं, या भारत में प्रतिबंधित जगहों में एंटर करते हैं, उन्हें 3 साल तक की कैद या ज्यादा से ज्यादा 3 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

केंद्र ने भारत में शॉर्ट टर्म वीजा पर रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 'भारत छोड़ो' नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें 27 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा। मेडिकल वीजा पर रह रहे लोगों को स्पेशल तवज्जो दी गई है, जिन्हें 29 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा।

भारत सरकार का यह निर्देश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले से पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन का संबंध होने के बाद आया है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया था कि वे उन पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें जिन्हें वापस उनके मुल्क भेजने की जरूरत है और उसके हिसाब से उनकी व्यवस्था करें।

आपको बता दें, पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार पिछले तीन दिनों में नौ राजनयिकों और अधिकारियों सहित 509 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X