बैंगकॉक के नाइट क्लब में नाच-नाचकर पैसा कमा रही हैं राखी सावंत, वीडियो में सामने आई सच्चाई

Rakhi Sawant Video: राखी सावंत एक ऐसी शख्सियत हैं, जो आए दिन किसी ना किसी विवाद में रहती हैं। लेकिन पिछले काफी दिनों से वो थोड़ी व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वो पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान से शादी करने वाली हैं लेकिन वो बात भी आगे बढ़ नहीं पाईं और अब राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हैं।
नाइट क्लब का वीडियो आया सामने
राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो बैंगकॉक के पटाया शहर के एक नाइट क्लब में डांस कर रही हैं। इस वीडियो के सामने आते है राखी के फैंस को झटका लगा है।
गाने पर कर रहीं डांस
इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि राखी ने पिंक कलर का आउटफिट पहना है और वो 'मुंजया' के गाने तरस पर थिरक रही हैं। कई लोगों ने राखी के डांस की तारीफ की तो कुछ लोगों ने उनकी बढ़ती उम्र का मजाक भी उड़ाया।
विवाद का दूसरा नाम है राखी सावंत
राखी सावंत विवादों से हमेशा ही जुड़ी रहती हैं। वे अपनी ड्रमैटिक पर्सनल लाइफ, पब्लिकली झगड़ों और बोल्ड बयानों से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आदिल खान दुर्रानी के साथ उनकी खराब शादी और कानूनी लड़ाई से लेकर शर्लिन चोपड़ा के साथ उनकी तीखी लड़ाई तक, हर घटना ने मीडिया का खूब ध्यान खींचा। उनकी राजनीतिक टिप्पणियों, चौंकाने वाले पहनावे और बिग बॉस की हरकतों ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। चाहे वह उनके पब्लिसिटी स्टंट हों या इमोशनल ब्रेकडाउन, राखी लाइमलाइट में बने रहना जानती हैं। उन्हें पसंद करें या न करें, वे भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे चर्ंचित हस्तियों में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











