पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan ने ली एक बॉलीवुड फिल्म के लिए पांच गुना फीस, मेकर्स से वसूले इतने पैसे

Fawad Khan Fees: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान अपनी आने वाली फिल्म 'अबीर गुलाल' के साथ 9 साल बाद भारतीय स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब इस फिल्म पर बैन लगा दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फवाद खान ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली थी?
फवाद खान की फीस
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने कथित तौर पर फिल्म 'अबीर गुलाल' के लिए बहुत ज्यादा फीस ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फवाद को अबीर गुलाल के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की फीस दी गई है, जो पाकिस्तान में एक फिल्म के लिए उन्हें मिलने वाली फीस से पांच गुना ज्यादा है। अभिनेता को कथित तौर पर पाकिस्तान में टेलीविजन शो में काम करने के लिए 15 लाख से 20 लाख रुपये और फिल्मों के लिए 2 करोड़ रुपये की पेमेंट दी जाती है।
9 मई को रिलीज होनी थी फिल्म
लेकिन भारी भरकम फीस मिलने के बावजूद मेकर्स को भारत में फिल्म रिलीज करने की परमिशन नहीं दी जाएगी। जो 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। जी हां, पाकिस्तानी आतंकी हमले के बाद भारत में इस फिल्म को लेकर संकट गहरा रहा है।
फिल्म को भारत में किया गया बैन
पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, FWICE और IFTDA के अलावा कई फिल्म बॉडीज ने भारत में 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर बैन लगा दिया है। भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी आदेश दिया है कि फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
पाकिस्तानी एक्टर्स संग काम करने वालों का होगा बहिष्कार
फिल्म बॉडीज और प्राधिकारियों ने यह भी कहा है कि भविष्य में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें इंडस्ट्री से उनका पूर्ण बहिष्कार तक भी शामिल है।
फवाद खान ने की थी कड़ी निंदा
इस बीच, पहलगाम हमले के बाद, फवाद ने इसकी निंदा की थी और एक बयान जारी कर उन लोगों के लिए प्रार्थना की थी जिन्होंने अपनी जान गंवाई और मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना की थी। उन्होंने लिखा, "पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं, और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए शक्ति की प्रार्थना करते हैं।"
फिल्म के सभी गाने हटाए गए
आपकी जानकारी के लिए बता दें, हाल ही में अबीर गुलाल के गाने भी यूट्यूब इंडिया से हटा दिए गए थे। मेकर्स और एक्टर्स ने अभी तक भारत में फिल्म की रिलीज और बैन पर कोई बयान जारी नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











