इस एक्टर ने Karan Veer Mehra का पानी बंद करवाने की कही बात, कहा- 'इसे तुरंत पाकिस्तान भेजो'

Kushal Tandon On Karan Veer Mehra: फेमस एक्टर कुशाल टंडन ने हाल ही में बिग बॉस 18 के विजेता और टीवी एक्टर करण वीर मेहरा पर कटाक्ष किया। करण वीर मेहरा ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर एक कविता पढ़ते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था
एक्टर के इस वीडियो में, करण ने बताया कि कैसे आतंकवादियों ने देश को धार्मिक आधार पर बांट दिया है और कैसे मानवता खो गई है।
कुशाल टंडन का कमेंट
इस पर रिएक्शन देते हुए, कुशाल ने कमेंट किया कि करण की पानी की सप्लाई बंद कर देनी जानी चाहिए। रविवार, 27 अप्रैल को कुशाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "अरे भाई इसके बाथरूम का पानी बंद करवाओ और पाकिस्तान की टिकट करवाओ।" आपको बता दें, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पहलगाम आतंकी हमला होने के बाद बयान दिया था कि भारत यह सुनिश्चित करेगा कि सिंधु नदी से एक भी पानी की बूंद पाकिस्तान ना जाए।
एल्विश ने भी किया था करण को ट्रोल
इससे पहले यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने करण पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा था, "पाकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई?"
करण वीर मेहरा की कविता
बुधवार को, करण वीर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना गया, "बात दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धरों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, आबे जम जम भी पानी है। पंडित भी पिए मौला भी पिए, तो पानी का मजहब क्या होगा? एक है सूरज, चांद है एक, एक हवा में सांस है सबकी। नसलो का करे जो बंटवारा, रहबर वो कौम का ढोंगी है। सवाल तो बस एक ही है, क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ा था। बांट दिया इस धरती को... कोई हिंदू है, कोई मुसलमान, कोई सिख है तो कोई ईसाई। बस हमने इंसान ना होने की है कसम खाई।"
किसने लिखी थी ये कविता
आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह कविता कुछ साल पहले एक्टर आशुतोष राणा द्वारा एक कार्यक्रम में वायरल की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











