..................... Bollywood 7 August Live Hindi News- Kiara Advani's Barbie look goes viral, Ulajh Box Office! - Hindi Filmibeat

Bollywood Live Hindi News- फाइनल से बाहर हुईं विनेश फोगाट, पीएम मोदी ने ट्वीट कर ऐसे बढ़ाई हिम्मत!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री कियारा आडवाणी की, उनका बार्बी लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में कहर ढातीं कियारा आडवाणी एक इवेंट पर पहुंची थीं। उनका लुक देखकर लोग तारीफें कर रहे हैं। सोशल मीडिया उनके वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं फैंस उनपर प्यार लुटाते हैं।

इसको अलावा बात करें जान्हवी कपूर हालिया रिलीज फिल्म उलझ की तो ये बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह से उलझ गई है। अब तक फिल्म ने महज 5.55 करोड़ की कमाई की। अपने पांचवें दिन, फिल्म की कमाई में थोड़ी वृद्धि देखी गई, जिससे इसकी कुल कमाई में लगभग 0.65 करोड़ जुड़ गए, जिससे यह कुल मिलाकर 6.20 करोड़ हो गई। हालांकि फिल्म को लेकर ये आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं और मेकर्स निराश हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Aug 7, 2024 8:13 PM

    Sana Makbul ने Ranvir Shorey पर लगाया इल्जाम

    इस साल बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी उठाने वाली सना मकबूल शो की शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में उनके रहने के बारे में कई पहलुओं पर चर्चा हुई, लेकिन एक पहलू जो शो में उनके सफर का मुख्य आकर्षण बन गया, वह है को-कंटेस्टेंट रणवीर शौरी के साथ उनकी लड़ाई।

    Sana Makbul ने Ranvir Shorey पर लगाया इल्जाम
  • Aug 7, 2024 6:46 PM

    Ananya Panday की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने ब्रेकअप के बाद जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं। एक्ट्रेस को लेकर अफवाह है कि उनकी जिंदगी में एक नए प्यार की एंट्री हो चुकी है और उन्हें एक नया साथी मिल गया है।

    Ananya Panday की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री
  • Aug 7, 2024 6:09 PM

    Ileana D'Cruz ने पहली बार दिखाई अपनी फैमिली फोटो

    एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का बेटा कोआ 1 अगस्त को एक साल का हो गया। एक्ट्रेस ने इस खास मौके को एक प्राइवेट जन्मदिन पार्टी के साथ मनाया और नन्हें बच्चे की पार्टी के कुछ खूबसूरत पलों को शेयर किया।

    Ileana D'Cruz ने पहली बार दिखाई अपनी फैमिली फोटो
  • Aug 7, 2024 6:08 PM

    विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर मुस्कुराईं हेमा मालिनी

    भारतीय पहलवान विनेश फोगट को 2024 के पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वो अपने तय वजन से 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से बाहर कर दिया गया है। इस खबर ने पूरे देश भर में हलचल मचा दी है और इस बीच हेमा मालिनी का बयान चर्चा का विषय बन गया है।

    विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर मुस्कुराईं हेमा मालिनी
  • Aug 7, 2024 3:19 PM

    Avneet Kaur पर लगा धोखाधड़ी का इल्जाम

    एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर अवनीत कौर पर एक छोटे जूलरी ब्रांड ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, क्योंकि कई वादों के बावजूद उन्होंने कथित तौर पर उनके प्रॉडक्ट का क्रेडिट उन्हें नहीं दिया। विवाद तब सामने आया जब ब्रांड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट रंग ने अब के साथ उनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए।

    Avneet Kaur पर लगा धोखाधड़ी का इल्जाम
  • Aug 7, 2024 2:26 PM

    Dalljiet Kaur ने पुरानी यादों से नाता तोड़ने के लिए किया ये काम

    दलजीत कौर ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो उस टैटू को रिडिजाइन करवाएंगी, जो उनकी दूसरी शादी की निशानी है। हालांकि, निखिल ने भी ऐसा ही सेम टैटू गुदवाया था। ये टैटू एड़ी से थोड़ा ऊपर है और इसमें एक मूवी क्लैपर बना हुआ है, जिसमें उनकी शादी की तारीख लिखी हुई है।

    Dalljiet Kaur ने पुरानी यादों से नाता तोड़ने के लिए किया ये काम
  • Aug 7, 2024 2:24 PM

    कंगना रनौत ने बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों पर साधा निशाना

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा के सिर पर 'पेशाब' करने वाले एक व्यक्ति के वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

    कंगना रनौत ने बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों पर साधा निशाना
  • Aug 7, 2024 1:10 PM

    पीएम मोदी ने विनेश फोगाट को लेकर किया ट्वीट

    पीएम मोदी ने विनेश फोगाट के लिए लिखा, ''विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।''

  • Aug 7, 2024 12:52 PM

    Vinesh Phogal Disqualified- फाइनल से पहले भारत को झटका, इस वजह से बाहर हो गईं विनेश फोगाट?

    एएनआई ने पोस्ट करते हुए बताया है कि, भारतीय दल महिला कुश्ती ने कहा है कि रात भर टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उसका वजन कुछ ग्राम 50 किलोग्राम से अधिक हो गया। इस वजह से उनको बाहर कर दिया गया है।

  • Aug 7, 2024 11:58 AM

    Elvish Yadav और Lovekesh Kataria का बेडरूम वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, बोले- 'गे होना बुरी बात नहीं..'

    वीडियो में एल्विश कह रहे हैं, "हम सोच रहे हैं अपना एक गैंग बना ले। गे होना बुरी बात नहीं है। कभी-कभी लोगो को लगता है हम विरोधी हैं। नहीं भाई, हम ओपन हो रखे हैं।'' इसके अलावा कैप्शन में एल्विश ने लिखा है, "मैं एलजीबीटीक्यू का समर्थन करता हूं।" इसके बाद वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है।

  • Aug 7, 2024 11:15 AM

    'बृज भूषण सिंह के मुंह पर तमाचा..' विनेश फोगाट के फाइनल में जाते ही ये क्या बोल गए महावीर फोगाट?

    उन्होने विनेश की तारीफ करते हुए बृजभूषण सिंह को लेकर एक बयान दिया है और खरी खोटी सुनाई है। उनका कहना है, ''मुझे यकीन है कि वह इस बार गोल्ड मेडल लेकर आएंगी।'' इसके अलावा महावीर फोगाट ने कहा, विनेश फोगाट की जीत भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह पर एक 'बड़ा तमाचा' है। इसके बाद से उनको लेकर चर्चा हो रही है। इस दौरान महावीर फोगाट इंडिया टुडे से बात कर रहे थे।

  • Aug 7, 2024 10:03 AM

    Divya Agarwal इतने दिनों में देंगी Good News? वायरल हुआ वीडियो, खुद किया बड़ा खुलासा!

    इस बीच मीडिया ने उनसे गुड न्यूज के बारे में पूछा तो वो हैरान रह गईं। उन्होने जो जवाब दिया वो हैरान करने वाला है। दिव्या इस दौरान मीडिया से कहा रही हैं, ''आपको 15 दिन में एक अच्छी सुनाई देगी।'' एक रिपोर्टर पूछती है, ''न्यूज क्या है?'' दिव्या कहती हैं, ''ये पर्सनल न्यूज नहीं प्रोफेशनल न्यूज है।'' इस बीच फिर से कोई पूछता है, ''गुड न्यूज आने वाली है?'' दिव्या कहती हैं, ''नहीं भाई'' अपूर्व कहते हैं, ''मुंह मीठा आप कभी भी कर सकते हैं।'' उनका ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कई तरह से रिएक्ट करते हुए दोनों को लेकर बातें कर रहे हैं।

  • Aug 7, 2024 9:06 AM

    नो न्यूडिटी, नो किसिंग, सिर्फ टैलेंट.. दिव्या खोसला कुमार की 'सावी' की सफलता के बाद हुई तारीफ!

    ए-लिस्ट अभिनेताओं की बैकिंग के बिना, फिल्म की सफलता उनकी प्रभावशाली परफॉर्मेंस और कहानी की सार्वभौमिक अपील का प्रतीक है। दिव्या का "सावी" में प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है, इसके वास्तविकता और भावनात्मक गहराई के लिए आलोचकों और दर्शकों दोनों से प्रशंसा प्राप्त हो रही है

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X