Vinesh Phogat के डिस्क्वालिफाई होने पर मुस्कुराईं Hema Malini, फिर कह दी ऐसी बात कि सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी

Hema Malini

Hema Malini On Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान विनेश फोगट को 2024 के पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वो अपने तय वजन से 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से बाहर कर दिया गया है। इस खबर ने पूरे देश भर में हलचल मचा दी है और इस बीच हेमा मालिनी का बयान चर्चा का विषय बन गया है।

विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने पर पीटीआई से बात करते हुए मालिनी ने कहा, "देखिए, अपना वजन बनाए रखना कितना जरूरी है। यह सभी कलाकारों और महिलाओं के लिए एक जरूरी सबक है कि 100 ग्राम भी बहुत मायने रखता है। हमें उसके लिए बहुत दुख है, मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी से 100 ग्राम वजन कम कर लेंगी। लेकिन अभी तो कुछ नहीं मिलेगा।"

हेमा मालिनी के इस कमेंट से सोशल मीडिया पर उनकी असंवेदनशीलता और टॉप एथलीटों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में इतने कैजुअल तरीके से बात करने को लेकर ट्रोलिंग हो रही है। कई लोगों ने हेमा मालिनी को मामले की गंभीरता को ढंग से ना समझने का आरोप लगाया है और कई लोगों ने तो यह भी कहा कि वो बयान देते वक्त मुस्कुरा रही थीं, जबकि मामला इतना ज्यादा पेंचिदा है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में फोगाट के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। गांधी ने फोगाट के साहस, कड़ी मेहनत और डेडिकेशन की तारीफ की और इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे उनकी जर्नी ने देश भर में लाखों लड़कियों को इंस्पायर किया है। उन्होंने छोटे शहरों की युवा लड़कियों को सशक्त बनाने में फोगाट के रोल पर जोर दिया, जो चुनौतियों को पार करने और महान ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद रखती हैं। फोगाट को 'प्यारी बहन' कहते हुए गांधी ने उनसे इस कठिन समय में खुद को अकेला महसूस ना करने का आग्रह किया और उन्हें दिलासा दिया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से संपर्क किया और फोगाट के डिसक्वालिफिकेशन के बारे में डिटेल में जानकारी मांगी। मोदी ने उषा से कहा है कि वह फोगाट के मामले में हर संभव कोशिश करें और अगर इससे फोगाट को मदद मिल सकती है तो वह डिसक्वालिफिकेशन के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराएं।

आपको बता दें, फोगाट को डिसक्वालिफाी किए जाने का मतलब है कि वह 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक के लिए लड़ नहीं पाएंगी, जिससे 50 किलोग्राम वर्ग में केवल स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता ही भाग ले सकेंगे। इस झटके ने फोगाट की ओलंपिक आकांक्षाओं को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

More from Filmibeat

Read more about: vinesh phogat hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X