Dalljiet Kaur ने पुरानी यादों से नाता तोड़ने के लिए किया ये काम, दूसरी शादी की मिटाएंगी ये याद

Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur Tattoo: फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पिछले दिनों अपने निखिल पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ क्रूरता और धोखा देने का आरोप लगाया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी जिंदगी से आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है और इसके लिए वो अपना पहला कदम भी उठाने जा रही हैं।

दलजीत कौर ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो उस टैटू को रिडिजाइन करवाएंगी, जो उनकी दूसरी शादी की निशानी है। हालांकि, निखिल ने भी ऐसा ही सेम टैटू गुदवाया था। ये टैटू एड़ी से थोड़ा ऊपर है और इसमें एक मूवी क्लैपर बना हुआ है, जिसमें उनकी शादी की तारीख लिखी हुई है।

अपने टैटू की फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कई लोगों ने उन्हें इस टैटू से छुटकारा पाने की सलाह दी है। एक्ट्रेस ने लिखा- 'जो लोग लगातार मुझे इस टैटू से निजात पाने की सलाह दे रहे थे, मैं उनको बता दूं कि उनकी सलाह मानते हुए अब मैं इस टैटू को रिजाइन करवा रही हूं। आप मुझे आइडिया दें और कुछ क्रिएटिव आइडिया दें ताकि मैं अंदर से हील हो सकूं। मैं आपकी क्रिएटिविटी का इंतजार कर रही हूं।'

एक लंबे नोट में, एक्ट्रेस ने टैटू की इंपोर्टेंस को भी समझाया। उन्होंने निखिल के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए।

उनकी पोस्ट में लिखा था, "टेक 2, एक टैटू जो फिर से प्यार में पड़ने की ताकत को दिखाता है। फिर से भरोसा करने की ताकत। देश छोड़ने और प्यार के लिए सब कुछ समेटने की ताकत और परिवार पाने की उम्मीद जिसे मैं और जेडन बहुत चाहते थे। नौ साल बाद मैंने यह कदम उठाया क्योंकि मैं एक परिवार होने की कल्पना में खो गई थी और वह सब जो मुझे विश्वास करने के लिए कहा जा रहा था। टेक 2 एक मौका था जो मैंने खुद को दिया, किसी को अपना पति कहने का। मेरे बेटे को यह महसूस कराने के लिए कि पिता होने का क्या एहसास होता है।"

दलजीत ने आगे लिखा, "अब मुझे पता है कि विश्वास और वफादारी, प्यार और सम्मान, टुगेदरनेस और कमिटमेंट जैसी कोई चीज नहीं थी। यह सब शुरू से ही नंबर्स के बारे में था और लॉयल्टी कभी भी चर्चा में थी ही नहीं। नंबर्स ज्यादा होने चाहिए ताकि स्विच जल्दी हो जाए! अब मुझे पता है, जब मुझे कहा जा रहा था कि "हम इसे ठीक कर देंगे" तो पहले से ही एक रिप्लेसमेंट तय किया जा रहा था।"

पिछले हफ्ते दलजीत ने निखिल को जन्मदिन की बधाई दी, जब वह अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ मुंबई में स्पॉट हुए थे। इसके बाद उन्होंने 2 अगस्त को मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में निखिल के खिलाफ FIR दर्ज कराई। FIR दर्ज करने के बाद दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुंबई पुलिस के लिए एक धन्यवाद नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "जॉइन्ट पुलिस कमिश्नर अनिल पारस्कर, डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय, वरिष्ठ निरीक्षक योगेंद्र पाचे और जांच अधिकारी सचिन शेलके और एक महिला कांस्टेबल को आपके तुरंत एक्शन दिखाने के लिए धन्यवाद। मैं पुलिस स्टेशन में जाते समय बहुत घबराई हुई थी, लेकिन मेरी परिस्थिति के प्रति आपकी दयालुता और सेंसेटिव रवैया असल में दिल को छू लेने वाला था।"

दलजीत और निखिल ने मार्च 2023 में मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी की। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ केन्या में निखिल के घर चली गईं। हालांकि, शादी के 10 महीने के अंदर ही एक्ट्रेस निखिल से अलग हो गईं और भारत लौट आईं। इसके बाद जो हुआ वह एक बदसूरत तलाक की लड़ाई थी, और निखिल ने दलजीत को यह कहते हुए डिस ओन कर दिया कि केन्या में उनकी शादी पहले से ही लीगल नहीं थी।

More from Filmibeat

Read more about: dalljiet kaur nikhil patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X