..................... Avneet Kaur Accused Of Fraud By Jewellery Brand Screenshots Of Her Chat With Brand Go Viral - Hindi Filmibeat

Avneet Kaur पर लगा धोखाधड़ी का इल्जाम, जूलरी ब्रांड ने कहा-'हमें परेशान किया गया, हमारा शोषण हुआ'

AVNEET KAUR

Avneet Kaur Accused Of Fraud: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर अवनीत कौर पर एक छोटे जूलरी ब्रांड ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, क्योंकि कई वादों के बावजूद उन्होंने कथित तौर पर उनके प्रॉडक्ट का क्रेडिट उन्हें नहीं दिया। विवाद तब सामने आया जब ब्रांड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट रंग ने अब के साथ उनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए।

ब्रांड के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, अवनीत कौर ने हाल ही में यूरोप की अपनी जर्नी के दौरान उनके साथ कोलैब करने पर सहमति जताई थी। इस दौरान, उन्होंने कथित तौर पर ब्रांड की कई जूलरी पहनी और अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी उन्हें दिखाया।

हालांकि, परेशानी तब पैदा हुई जब ब्रांड को पता चला कि अवनीत ने उनके जूलरी वाले किसी भी पोस्ट में उन्हें क्रेडिट देने का अपना वादा पूरा नहीं किया है। ब्रांड ने जब एक्ट्रेस से कॉन्टैक्ट किया तो अवनीत ने कथित तौर पर उन्हें दिलासा दिया कि वह जरूरी पोस्ट में उनके ब्रांड को क्रेडिट देंगी। इसके बावजूद, ब्रांड ने दावा किया कि ऐसा कोई क्रेडिट नहीं दिखाई दिया।

इसके बाद अवनीत ने अपने पहनी हुई जूलरी के लिए पेमेंट करने की बात कही। इसके बाद, उन्हें एक चालान भेजा गया, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर एक महीने से ज्यादा समय तक कोई जवाब नहीं दिया। अवनीत और ब्रांड की पब्लिक रिलेशन टीम के बीच बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए हैं।

6 अगस्त को इंस्टाग्राम पर ब्रांड की शेयर की गई एक पोस्ट में लिखा था, "अपनी महीने भर की यूरोपीय छुट्टी के दौरान, अवनीत ने हमारी जूलरी कुल सात बार पहनी। डियोर और विविएन वेस्टवुड जैसे हाई लेवल ब्रांडों के साथ RANG पहनने के बावजूद, उन्होंने अपने पोस्ट में केवल इन लग्जरी ब्रांडों को टैग किया, लेकिन रंग को टैग नहीं किया गया।"

उन्होंने आगे लिखा- "स्टाइलिस्ट ने कहा कि उसने अवनीत से बात की, जो एक अलग पोस्ट में दूसरे आउटफिट के साथ हमारे ब्रांड को क्रेडिट देने के लिए राजी हो गई। हालांकि, जब अवनीत ने फिर से पोस्ट किया, तब भी उसने क्रेडिट नहीं दिया। हमने फिर से स्टाइलिस्ट को मैसेज किया, जिसमें पूछा कि अवनीत ने हमारे ब्रांड को क्रेडिट क्यों नहीं दिया। अवनीत ने स्टाइलिस्ट को जवाब देते हुए कहा: 'अरे मैं उन्हें पैसे दे दूंगी, कितना है'। हमने जवाब में बताया कि यह पैसे के बारे में नहीं था, बल्कि जो तय किया गया था उस पर टिके रहने के बारे में था और यही कारण था कि हमने अवनीत के लिए जूलरी खरीदी।"

इस पोस्ट में आगे लिखा गया- "सेलेब्रिटी का यह नजरिया इस बारे में चिंता पैदा करता है कि कैसे कुछ पब्लिक फिगर कैस ब्रांड और स्टाइलिस्ट का शोषण करती हैं। 30 मिलियन से अधिक फ़ॉलोअर्स के साथ, अवनीत की हरकतें इन कोलैबरेशन में ब्रांड और स्टाइलिस्ट के इनवेस्ट किए गए पैसे और कोशिशों के लिए एक परेशान करने वाला रवैया दिखाती हैं। हमने ईमानदारी और प्रोफेशनलिज्म की उम्मीद की, लेकिन शोषण का सामना करना पड़ा।"

फिलहाल, अवनीत कौर ने ज्वेलरी ब्रांड द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर कोई कमेंट नहीं किया है। इस बीच, काम की बात करें तो अवनीत को आखिरी बार सनी सिंह के साथ फिल्म लव की अरेंज मैरिज में देखा गया था।

Read more about: avneet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X