Ileana D'Cruz ने पहली बार दिखाई अपनी फैमिली फोटो, बच्चे के पिता के राज से भी उठ गया पर्दा!

Ileana D'cruz Son Birthday: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का बेटा कोआ 1 अगस्त को एक साल का हो गया। एक्ट्रेस ने इस खास मौके को एक प्राइवेट जन्मदिन पार्टी के साथ मनाया और नन्हें बच्चे की पार्टी के कुछ खूबसूरत पलों को शेयर किया।
कोआ के एक साल का होने पर उनकी मां और बर्फी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक साथ आठ तस्वीरें पोस्ट कीं और इन फोटोज में अपने बेटे की झलक दिखाई। इन फोटोज में एक फोटो में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड यानी पार्टनर, जिसके साथ मिलकर वो कोआ की परवरिश कर रही हैं, उन्हें भी दिखाया है।
इलियाना डिक्रूज ने पहली बार अपनी फैमिली फोटो शेयर की और इस फोटो में वो अपने बेटे और अपने पार्टनर के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखकर हर कोई इस फैमिली फोटो को लेकर खूबसूरत कमेंट करता नजर आ रहा है।
आपको बता दें, इलियाना डिक्रूज का अफेयर पहले कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन माइकल कैफ के साथ बताया जा रहा था क्योंकि वो कैटरीना कैफ और उनके फैमिली ग्रुप वाली छुट्टियों में उनके साथ गई थीं। हर कोई कपल में था लेकिन सेबेस्टियन और इलियाना के बीच कोई रिश्ता ऑफिशियल नहीं हुआ था। इसे देखने के बाद ही लोगों को लगा कि सेबेस्टियन और इलियाना के बीच कुछ है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया।
सिल्वर स्क्रीन पर अपने काम के लिए मशहूर एक्टर के लिए मशहूर इलियाना डिक्रूज को आखिरी बार रणदीप हुड्डा के साथ अनफेयर एंड लवली में देखा गया था। इलियाना ने 1 अगस्त, 2023 को कोआ का स्वागत किया, इलियाना ने माइकल के साथ मिलकर अपने नवजात बेटे के लिए कोआ फीनिक्स डोलन नाम चुना, एक ऐसा नाम जिसका गहरा अर्थ है 'योद्धा' या 'बहादुर'।


Click it and Unblock the Notifications











