Bollywood Hindi News Live: इतने कमा पाई है जाह्नवी कपूर की फिल्म, रवीना टंडन अटैक पर पुलिस ने दिया बयान

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं हाल ही में रिलीज हुई जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने ठीकठाक ओपनिंग की थी, लेकिन वहीं अब देखना होगा कि फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है। वहीं रवीना टंडन पर बीते दिन अटैक हुआ था। पुलिस ने हाल ही में इस मामले पर बयान जारी किया है।

मिस्टर एंड मिसेज माही ने ओपनिंग तो शानदार की थी। फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 4.6 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं तीसरे दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। बात टोटल कलेक्शन की करें तो फिल्म ने अभी तक 18.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

वहीं बीते दिन रवीना टंडन पर अटैक हुआ। तीन महिलाओं का आरोप था कि रवीना नशे में हैं और उनकी गाड़ी से उन्हें धक्का लग सकता था। इस हादसे में रवीना टंडन के बाल खींचे गए और उन्हें एक थप्पड़ भी मारा गया था, लेकिन हाल ही में पुलिस ने इस मामले पर बयान दिया है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और दोनों ही पक्ष इस घटना को लेकर कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाना चाहते हैं।

LIVE Feed
  • Jun 3, 2024 5:37 PM

    पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान ने किया दूसरा निकाह

    पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान ने दूसरी शादी कर ली है। एक्टर ने खुद अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ अपनी शादी की फोटो शेयर की है और अपनी जिंदगी में अपनी बीवी का वेलकम किया है। फिरोज खान की दूसरी बीवी कौन हैं इसकी अब तक कोई कंफर्मेशन नहीं मिली है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में उनका नाम दुआ बताया जा रहा है। फिरोज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'मेरी जिंदगी में तुम्हारा स्वागत है गॉर्जियस।'

  • Jun 3, 2024 4:35 PM

    अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो वायरल

    घर की बालकनी में आकर अंजलि अरोड़ा ने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि आपको पसंद आएगा। अंजलि इस वीडियो में आपको घर की बालकनी में दिख रही हैं। इस दौरान वो लगातार डांस कर रही हैं। ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस में वो कहर ढा रही हैँ। बैकग्राउंड में 'होगा तुमसे प्यारा कौन' गाना सुनाई दे रहा है।

  • Jun 3, 2024 3:51 PM

    यूके का फेवरिट है 90 के दशक का ये सॉन्ग!

    आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, जिसे दुनियाभर में भारतीय और दक्षिण एशियाई लोग प्यार से डीडीएलजे कहते हैं, को बीबीसी ने यू.के. का पसंदीदा 90 के दशक का बॉलीवुड गाना चुना है!

  • Jun 3, 2024 3:26 PM

    बॉलीवुड के इस खान ने चुनाव रिजल्ट से पहले ही दे डाली PM Modi को जीत की बधाई

    केआरके ने लिखा- 'पीएम नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी को लगातार तीसरी बार जीतने की बधाई। @PMOIndia के नेतृत्व में भारत शाइन करता रहेगा।' इतना ही नहीं केआरके ने बीजेपी की सीट्स को लेकर भी दावा किया है। उन्होंने लिखा-'बीजेपी 300-350 सीटें जीतेगी और कोई भी कुछ नहीं कर सकता है।'

  • Jun 3, 2024 2:55 PM

    बुरे बर्ताव के कारण खबरों के खिलाड़ी से निकाले गए आसिम रियाज? रोहित शेट्टी से हुए थी बहस!

    खानजादी ने कहा, ''मैं एक ऐसी जगह घर लेना चाहती हूं जहां पर मैं सेफ फील करूं। लेकिन अच्छी जगह घर लेने के लिए जाती हूं, तो सबकुछ हो जाता लेकिन जैसे ही उनको पता चलता है कि मेरा सरनेम खान है तो वो कहते हैं कि मुस्लिम को हम घर नहीं देते। आज तक मैं जितने घरों में रही हूं, उन सारे घरों के मालिक मुस्लिम थे और इसीलिए मुझे घर मिला। पहले तो मैं कहीं भी रह लेती थी लेकिन अब मुझे सही जगह चाहिए। यहां किराया तो है ही ज्यादा लेकिन घर क्यों नहीं मिल रहा क्योंकि मेरा सरनेम खान है।'' खानजादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Jun 3, 2024 2:36 PM

    रवीना टंडन के साथ हुई मारपीट? भड़कीं कंगना रनौत ने किया पोस्ट

    कंगना ने लिखा, "रवीना टंडन जी के साथ जो हुआ वह बिल्कुल चिंताजनक है; अगर विपरीत समूह में 5-6 लोग और होते, तो उन्हें पीट-पीट कर मार डाला जाता, हम इस तरह के रोड रेज विस्फोटों की निंदा करते हैं; उन लोगों को फटकार लगाई जानी चाहिए। उन्हें नहीं करना चाहिए।" ऐसे हिंसक और ज़हरीले व्यवहार से दूर हो जाओ।" कंगना रनौत ने जैसे ही ये पोस्ट किया वो आग की तरह वायरल हो रहा है।

  • Jun 3, 2024 1:58 PM

    क्या घर में दस्तक देने वाला है नन्हा मेहमान, अस्पताल से निकलते दिखे वरुण धवन

    वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि नताशा अस्पताल में भर्ती हैं और वरुण भी लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि अब जल्द ही नताशा की डिलीवरी हो सकती है।

  • Jun 3, 2024 1:55 PM

    निखिल पटेल ने थमाया दलजीत कौर को लीगल नोटिस, बोले- बचा-खुचा सामान लेने आ जाओ...

    निखिल ने आगे यह भी कहा कि दलजीत कौर की टीम जून में अपना बचा हुआ सामान लेने के लिए केन्या पहुंच जाए। वरना उनका सामान किसी चैरिटी को दे दिया जाएगा। क्योंकि उनके लिए उसे रखने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कई बार इस बारे में कहा भी है। निखिल आगे यह भी बताते हैं कि उनकी कानूनी टीम ने यह भी साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह का उत्पीड़न स्वीकार नहीं करेंगे। अगर दलजीत ने गैरकानूनी हरकतें कीं। तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी।

    निखिल पटेल ने थमाया दलजीत कौर को लीगल नोटिस, बोले- बचा-खुचा सामान लेने आ जाओ...
  • Jun 3, 2024 1:30 PM

    संजय लीला भंसाली ने दी फैन्स को गुड न्यूज, जल्द आ रहा है Heeramandi का दूसरा सीजन

    संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार की सफलता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार के लिए मिले प्यार और सम्मान के खातिर मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं। देखकर खुशी होती है कि दुनिया भर की ऑडियंस को शो पसंद आया और नेटफ्लिक्स जैसे बेहतरीन पार्टनर से मिला। मैं खुश हूं कि हम सीजन 2 के साथ लौट रहे हैं!"

    संजय लीला भंसाली ने दी फैन्स को गुड न्यूज, जल्द आ रहा है Heeramandi का दूसरा सीजन
  • Jun 3, 2024 11:27 AM

    नताशा और हार्दिक की अनबन पर लगा विराम ? तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने दी ये गुड न्यूज

    दरअसल नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में वैलेंटाइन डे समेत कुछ वेडिंग फोटोज़ भी रि-स्टोर की हैं। उन्होंने अपने पुराने और खुशनुमा दिनों को फिर से याद किया है और शेयर किया है। यह देखकर फैन्स को तसल्ली मिली है कि शायद अब दोनों के बीच सब ठीक है। फिलहाल तो फैन्स इस खबर को जान बेहद खुश हैं। हालांकि अभी तक फोटोज के हाइड करने और उनके रि-स्टोर करने का कारण सामने नहीं आया है।

    नताशा और हार्दिक की अनबन पर लगा विराम ? तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने दी ये गुड न्यूज
  • Jun 3, 2024 10:47 AM

    बिगड़ गया उर्फी जावेद का खूबसूरत चेहरा, बोलीं- मैं बुरे दिनों से गुजर रही हूं मुझे सिंपैथी दें...

    वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद का पूरा चेहरा बुरी तरह से सूजा हुआ है। उनकी आंखें पफी हो चुकी हैं। चेहरे पर भी काफी लाल निशान हैं। वहीं उनके गाल और होंठ भी सूज गए हैं। उनकी नाक पर भी सूजन नजर आ रही है। उर्फी जावेद ने जैसी ही अपनी ये तस्वीरें शेयर कीं सोशल मीडिया पर खलबल मच गई कि आखिर उन्हें क्या हो गया है। इस तस्वीरों के साथ ही उर्फी जावेद ने एक लंबा पोस्ट भी किया है।

    बिगड़ गया उर्फी जावेद का खूबसूरत चेहरा, बोलीं- मैं बुरे दिनों से गुजर रही हूं मुझे सिंपैथी दें...
  • Jun 3, 2024 8:38 AM

    अस्पताल से रफूचक्कर होकर सीधे दुबई पहुंचीं राखी सावंत ?

    जी हां, राखी के भाई ने यह बताया था कि राखी ने बुर्का पहना था इसीलिए उन्हें किसी ने नहीं पहचाना, लेकिन अब वह दुबई में हैं, वहीं हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है यह वीडियो भी दुबई का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत दुबई के किसी अवॉर्ड फंक्शन में गई हैं। जहां वह बेहद ही रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। हालांकि यह वीडियो खुद ही राखी ने शेयर किया है, लेकिन इस बात का दावा नहीं किया जा सकता है कि यह वीडियो ताजा है या पुराना।

  • Jun 3, 2024 8:37 AM

    जाह्नवी कपूर की फिल्म ने वीकेंड पर मारे चौके-छक्के, किया तगड़ा कलेक्शन

    मिस्टर एंड मिसेज माही ने ओपनिंग तो शानदार की थी। फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 4.6 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं तीसरे दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। बात टोटल कलेक्शन की करें तो फिल्म ने अभी तक 18.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

    जाह्नवी कपूर की फिल्म ने वीकेंड पर मारे चौके-छक्के, किया तगड़ा कलेक्शन
  • Jun 3, 2024 8:35 AM

    Raveena Tandon ने FIR दर्ज करवाने से किया इनकार, पुलिस ने दिया ये बयान

    बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस ने बयान जारी किया है। इस पूरे ही मामले की जांच करके पुलिस ने रिएक्शन दिया है। मिड डे से बात करते हुए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह आरोप गलत है। इस घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी है और ना ही रवीना टंडन नशे में थीं। वहीं हादसे के समय शख्स ने कहा था कि उसका सिर फट गया है। इस पर भी पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ ही नहीं हुआ था। ना ही रवीना ने और ना ही उनके ड्राइवर ने मारपीट की थी।

    Raveena Tandon ने FIR दर्ज करवाने से किया इनकार, पुलिस ने दिया ये बयान

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X