Raveena Tandon ने FIR दर्ज करवाने से किया इनकार, पुलिस ने दिया बयान, बोले- एक्ट्रेस ने शराब तो...

Raveena Tandon Attack

Raveena Tandon Attack: बॉलीवुड एक्ट्रेस रीवना टंडन (Raveena Tandon) का बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुआ था इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन लोगों से घिरी नजर आ रही थीं। उनपर आरोप लगाया गया था कि वह नशे में थीं और उन्होंने एक बुजुर्ग महिला से मारपीट की। वहीं उनके ड्राइवर ने उनपर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। माना यह भी जा रहा है कि इस हादसे में रवीना टंडन से काफी मारपीट भी हुई है उनके बाल खींचे गए हैं और उन्हें थप्पड़ भी मारा गया है।

पुलिस ने सभी आरोपों को बताया झूठा
बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस ने बयान जारी किया है। इस पूरे ही मामले की जांच करके पुलिस ने रिएक्शन दिया है। मिड डे से बात करते हुए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह आरोप गलत है। इस घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी है और ना ही रवीना टंडन नशे में थीं। वहीं हादसे के समय शख्स ने कहा था कि उसका सिर फट गया है। इस पर भी पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ ही नहीं हुआ था। ना ही रवीना ने और ना ही उनके ड्राइवर ने मारपीट की थी।

इस बात पर शुरू हुई थी बहस
पुलिस ने आगे कहा कि सीसीटीवी में यह साफ है कि रवीना का ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था और मोहम्मद का परिवार सड़क पार कर रहा था। इसके बाद मोहम्मद के परिवार ने रवीना की गाड़ी को रोका और कहा कि चेक करो की कोई सड़क पार तो नहीं कर रहा है। इस बात पर दोनों पक्षों की बहन होनी शुरू हुई थी।

FIR दर्ज करवाने से किया इनकार
हालांकि मामला शांत हुआ दोनों पक्ष चले गए तब पुलिस ने दोनों को ही पुलिस स्टेशन में आने को कहा था। दोनों ही पुलिस स्टेशन आए। एक्ट्रेस से पूछताछ की उनके ड्राइवर से पूछा गया। साथ ही मोहम्मद के परिवार से भी पूछताछ की गई थी। हालांकि दोनों ही पक्षों ने FIR करवाने से इनकार कर दिया है। साथ ही रवीना ने भी कोई भी अभी तक टिप्पणी नहीं दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X