बिगड़ गया उर्फी जावेद का खूबसूरत चेहरा, बोलीं- मैं बुरे दिनों से गुजर रही हूं मुझे सिंपैथी दें...

Uorfi Javed Shocking Photos: टीवी से लेकर बॉलीलुड और देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुकीं उर्फी जावेद आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद अपने नए और लेटेस्ट डिजाइनर कपड़ों को लेकर जमकर हेडलाइन्स बटोरती हैं, लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी ये तस्वीरें देख लोगों के होश उड़ गए हैं।
क्या हुआ उर्फी जावेद के चेहरे को
वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद का पूरा चेहरा बुरी तरह से सूजा हुआ है। उनकी आंखें पफी हो चुकी हैं। चेहरे पर भी काफी लाल निशान हैं। वहीं उनके गाल और होंठ भी सूज गए हैं। उनकी नाक पर भी सूजन नजर आ रही है। उर्फी जावेद ने जैसी ही अपनी ये तस्वीरें शेयर कीं सोशल मीडिया पर खलबल मच गई कि आखिर उन्हें क्या हो गया है। इस तस्वीरों के साथ ही उर्फी जावेद ने एक लंबा पोस्ट भी किया है।
उर्फी ने कही ये बात
मुझे अपने चेहरे पर इतनी सारी टिप्पणियां मिल रही हैं कि मैं अपने फिलर्स के मामले में बहुत आगे निकल गया हूं! मैं बता दूं कि मुझे बड़ी एलर्जी है, मेरा चेहरा ज्यादातर समय सूजा हुआ रहता है। मैं हर दूसरे दिन इसी तरह उठती हूं और मेरा चेहरा हमेशा सूजा हुआ रहता है। मैं हमेशा अत्यधिक असुविधा में रहती हूं ना।
18 साल की उम्र से...
फिलर्स नहीं है दोस्तों, एलर्जी है। इम्यूनोथेरेपी चालू है लेकिन अगर अगली बार आप मुझे सूजे हुए चेहरे के साथ देखेंगे तो बस इतना जान लीजिए कि मैं एलर्जी के उन बुरे दिनों में से गुजर रही हूं, मैंने अपने सामान्य फिलर्स और बोटोक्स के अलावा कुछ भी नहीं करवाया है, जो मैं 18 साल की उम्र से ले रही हूं। यदि आप मेरा चेहरा सूजा हुआ देखें तो मुझे अधिक फिलर न लेने की सलाह न दें, बस सिंपैथी दें और आगे बढ़ें।
यूजर्स ने कही ये बात
बता दें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं किसी को उर्फी की चिंता हुई तो किसी ने मजाक बनाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा चलो अपने असली रूप में आईं आखिर। तो वहीं दूसरे ने कहा आप जल्दी ठीक हो जाएं अब आपको...के देखना है। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा तोबा तोबा अल्लाह खैर करे बहुत मनहूस लग रहे हो रहने दो।


Click it and Unblock the Notifications











