निखिल पटेल ने थमाया दलजीत कौर को लीगल नोटिस, बोले- बचा-खुचा सामान लेने आ जाओ वरना चैरिटी में दे दूंगा...

dalljiet kaur

Nikhil Patel served a legal notice to dalljiet kaur: बिग बॉस सीजन 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल के बीच अनबन के कारण वह कुछ समय पहले केन्या से वापस आ गई थीं। दिलजीत अपना अधिकतर सामान और अपने बच्चे को लेकर भारत आई थीं। दलजीत कुछ समय तक चुप थीं, लेकिन अब उन्होंने निखिल पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं दलजीत द्वारा लगाए गए आरोपों को सुन निखिल पटेल ने दलजीत कौर को लीगल नोटिस थमाया है।

कानूनी कार्रवाई करेंगे निखिल
इस नोटिस के मुताबिक भारतीय दंड संहिता ,सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत सोशल मीडिया पर दलजीत कौर द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। निखिल कहते हैं कि दलजीत के ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। निखिल ने आगे कहा कि दुनिया में एक सामान्य नागरिक के रूप में यह देखकर बहुत परेशान करने वाला है कि भारत और विश्व स्तर पर ऑनलाइन सुरक्षा कानूनों में क्या अंतर हो सकता है और अकसर कुछ लोग इसका फायदा उठाते हैं। जो फालतू का फेम हासिल करना चाहते हैं।

वीडियो को देखकर भड़के निखिल
निखिल कहते हैं कि बिना किसी के सहमति के तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना। खासकर के बच्चों के मामले में जो समाज में हमेशा एक कमजोर पक्ष होता है और जिन्हें हमेशा कानून की सुरक्षा की जरूरत होती है। उनके लिए यह अवैध और लापरवाही भरा है।

सामान लेने आ जाएं वरना...
निखिल ने आगे यह भी कहा कि दलजीत कौर की टीम जून में अपना बचा हुआ सामान लेने के लिए केन्या पहुंच जाए। वरना उनका सामान किसी चैरिटी को दे दिया जाएगा। क्योंकि उनके लिए उसे रखने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कई बार इस बारे में कहा भी है। निखिल आगे यह भी बताते हैं कि उनकी कानूनी टीम ने यह भी साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह का उत्पीड़न स्वीकार नहीं करेंगे। अगर दलजीत ने गैरकानूनी हरकतें कीं। तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी।

पहले भी टूट चुका है रिश्ता
बता दें कि दलजीत कौर का शालीन भनोट के साथ साल 2015 में तलाक हो गया था। दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद वह अपने बेटे को अकेले ही पाल रही थीं, लेकिन वहीं साल 2023 में दलजीत ने केन्या के रहने वाले निखिल पटेल से शादी की थी, लेकिन अब दोनों के बीच बिगड़ते मामले को देखकर फैन्स को लग रहा है कि अब दोनों का रिश्ता टिकने वाला नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X