Mr and Mrs Mahi Box Office Day 3 जाह्नवी कपूर की फिल्म ने वीकेंड पर मारे चौके-छक्के, किया तगड़ा कलेक्शन

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 3: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आते ही सभी फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दे दी है। फैन्स ही क्या सितारे भी फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। हालांकि फिल्म क्रीटिक्स की तरह से मिलाजुला रिस्पांस आ रहा है। imdb की बात करें तो imdb ने फिल्म को 10 में से 6.9 रेटिंग दी है।
तीसरे दिन इतनी हुई कमाई
मिस्टर एंड मिसेज माही ने ओपनिंग तो शानदार की थी। फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 4.6 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं तीसरे दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। बात टोटल कलेक्शन की करें तो फिल्म ने अभी तक 18.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की कहानी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जहां थोड़ा रोमांस भी देखने को मिलता है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि राजकुमार राव इस फिल्म में महेंद्र के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिन्होंने बचपन से ही क्रिकेटर बनने के सपना देखा होता है, लेकिन पिता नहीं चाहते कि वह क्रिकेट खेलें इस वजह से उन्हें अपने सपने को छोड़ना पड़ा, लेकिन यह सपना वह अपना पत्नी जाह्नवी कपूर (महिमा) से पूरा करवाते हैं। वैसे तो वह पेशे से डॉक्टर होती हैं, लेकिन वह पति के कहने पर क्रिकेट खेलती हैं। फिल्म रियल लाइफ से अधिक मेल खाती है।


Click it and Unblock the Notifications











