Bollywood Hindi News Live: पिता बनने वाले हैं ध्रुव राठी, 13 वें दिन 'Kalki 2898 AD' के कलेक्शन में आई गिरावट

Bollywood 10 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। जी हां, कल्कि 2898 एडी को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब फिल्म की कमाई कम होती जा रही है। बता दें कि फिल्म ने मंगलवार को 9 करोड़ रुपये (अनुमानित) का बेहद कम कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 529.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं दूसरी ओर यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathi) पिता बनने वाले हैं हाल ही में यूट्यूबर ने पत्नी से सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।

13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 13 दिन बेहद कम कमाई की है। जी हां, अभी तक फिल्म का इतना कम कलेक्शन नहीं हुआ है जितना मंगलवार को रिपोर्ट में दर्ज किया गया है। बता दें कि फिल्म ने मंगलवार को 9 करोड़ रुपये (अनुमानित) का बेहद कम कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 529.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

ध्रुव राठी ने 9 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी जूली के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ध्रुव राठी बेहद ही खुशी से पोज देते नजर आ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी जूली अपना बेबी बंप शो कर रही हैं। पहली तस्वीर में ध्रुव राठी और जूली साथ में पोज देते हैं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में जूली की सोलो तस्वीरें हैं। इन खास पलों को शेयर करने के साथ ही ध्रुव राठी कैप्शन में लिखते हैं कि सितंबर महीने में बेबी राठी इस दुनिया में कदम रखने जा रहा है। बता दें कि इन तस्वीरों पर जमकर लोगों में कमेंट कर कपल को बधाई दी है।

LIVE Feed
  • Jul 10, 2024 7:09 PM

    ED के शिकंजे में Elvish Yadav, यूट्यूबर को फिर भेजा समन

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांप के जहर वाली पार्टी मामले में आरोपी यूट्यूबर एल्विश यादव को नया समन भेजा है और 23 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। एल्विश यादव पिछले काफी समय से इस केस में फंसे हुए हैं।

    ED के शिकंजे में Elvish Yadav, यूट्यूबर को फिर भेजा समन
  • Jul 10, 2024 7:08 PM

    ED ने जैकलीन को फिर से भेजा समन

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को 10 जुलाई को एक और दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है। पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इस जानकारी को पुख्ता किया है।

    ED ने जैकलीन को फिर से भेजा समन
  • Jul 10, 2024 7:07 PM

    Jiya Shankar को चार मर्दों के साथ देखकर बहका शख्स

    बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर कंटेस्टेंट मशहूर हुईं एक्ट्रेस जिया शंकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नेटिजन को बुरी तरह से ट्रोल किया, जिसने उनकी वायरल फोटो पर नस्लभेदी कमेंट किया था।

    Jiya Shankar को चार मर्दों के साथ देखकर बहका शख्स
  • Jul 10, 2024 7:06 PM

    Rakhi Sawant के घर में अब कभी नहीं गूंजेगी किलकारी

    हाल ही में, इस एक्ट्रेस ने एक कठिन सर्जरी करवाई, जिन्होंने उनके जीवन में एक पूरी तरह से दिल दहला देने वाली परिस्थिति ला दी है। कुछ समय पहले राखी सावंत ने दुबई में गर्भाशय यानी यूट्रीन की सर्जरी करवाई थी, जिसके लिए उन्हें कई महीनों तक आराम और इलाज से गुजरना पड़ा था।

    Rakhi Sawant के घर में अब कभी नहीं गूंजेगी किलकारी
  • Jul 10, 2024 3:04 PM

    कश्मीरी शख्स ने विवेक अग्निहोत्री को बताया था नरंसहार का काला सच

    हाल ही के एक इंटरव्यू में, कश्मीर नरसंहार के एक पीड़ित, विशाल रैना ने यह बताते हुए आंसू बहाए कि उनके जैसे कई कश्मीरी पंडितों ने "द कश्मीर फाइल्स" का अनुभव किया है। बाद में वे मंच पर आए और सम्मान में निर्देशक के पैर छुए। बदले में निर्देशक ने भी सम्मान दिया और उस व्यक्ति को गले लगाया और उन्हें भारत के असली सैनिक बताया।

  • Jul 10, 2024 2:23 PM

    'सर्कस बन चुकी है अंबानी की शादी..' अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने क्यों कही ये बात?

    आलिया कश्यप एक ब्रॉडकास्ट चैनल चलाती हैं जिसका नाम 'गप शप विद कश्यप' है। इस पर बात करते हुए उन्होने लिखा, 'इस समय अंबानी की शादी, शादी नहीं बल्कि एक सर्कस बन गया है।' इस शादी के कुछ कार्यक्रमों में मुझे भी इनवाइट किया गया था लेकिन मुझे पता है कि वो PR कर रहे थे। मैने मना कर दिया क्योंकि किसी शादी के लिए खुद को बेचने की तुलना में मेरे पास थोड़ा ज्यादा आत्मसम्मान है।'' आलिया कश्यप का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है।

  • Jul 10, 2024 1:36 PM

    हार्दिक पांड्या से पैचअप नहीं करना चाहतीं नताशा स्तांकोविक?

    करीबी दोस्त का कहना है कि, ''हार्दिक और नतासा पैचअप के मूड में नहीं हैं।'' उन्होने ये भी कहा कि, ''देखिए कोई नहीं जानता कि क्या होगा, फिलहाल दोनों के बीच सुलह नहीं हो पा रही है। शायद रिश्ता खत्म हो चुका है।''

  • Jul 10, 2024 12:51 PM

    बेटी मालती के साथ वेकेशन मना रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। वह इन तस्वीरों में दिखाती हैं कि कैसे मालती अपने टाइम को इंजॉय कर रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में प्रियंका के साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं।

  • Jul 10, 2024 12:30 PM

    हार्दिक पांड्या से पैचअप नहीं करना चाहतीं नताशा स्तांकोविक? करीबी ने किया खुलासा

    हार्दिक पांड्या और नतासा स्तांकोविक को लेकर चर्चा है। आईपीएल के वक्त से खबरें हैं कि नतासा और हार्दिक एक दूसरे के साथ अब नहीं रहेंगे और दोनों का तलाक होने वाला है। हालांकि दोनों का तलाक अभी तक नहीं हुआ है क्योंकि इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। पैचअप को लेकर खबरें आईं थीं लेकिन अब नताशा के एक करीबी का बयान आया है जो कि आपको हैरान कर देगा। उनका कहना है कि एक्ट्रेस फिलहाल किसी तरह के पैचअप के मूड में नहीं है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, कपल के दोस्त ने एक इंटरव्यू के दौरान इसको लेकर खुलासा किया है।

  • Jul 10, 2024 12:12 PM

    दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' देखकर रणवीर सिंह ने पकड़ लिया सिर, बोले- वो प्रेग्नेंट थी और...

    रणवीर सिंह तो इस फिल्म को देखकर हैरान रह गए है। रणवीर कहते हैं कि उस समय वह प्रेग्नेंट थी और उसके बाल खींचे जा रहे थे। यह देखकर वह अपना सिर पकड़ लेते हैं। वह कहते हैं कि आखिर ये हो क्या रहा है। बता दें कि दीपिका भी इस फिल्म में मिल रही अपनी तारीफों को सुन फूले नहीं समा रही हैं।

    दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' देखकर रणवीर सिंह ने पकड़ लिया सिर, बोले- वो प्रेग्नेंट थी और...
  • Jul 10, 2024 11:26 AM

    Divya Agarwal और पति Apurva Padgaonkar पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, ब्रोकर बोला -मेरे पैसे देदो प्लीज...

    लगता है कि दिव्या अग्रवाल मश्किलों में फंसने वाली हैं। इस बार सिर्फ दिव्या ही नहीं बल्कि उनके पति अपूर्व पडगांवकर भी बड़ी परेशानी में फंसते नजर आ सकते हैं। दरअसल यह मामला धोखाधड़ी का बताया जा रहा है। एक शख्स ने उनपर आरोप लगाया है कि दोनों ने उनके पैसे नहीं दिए हैं। शख्स यह भी दावा कर रहा है कि दिव्या ने उनका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया है।

    Divya Agarwal और पति Apurva Padgaonkar पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, ब्रोकर बोला -मेरे पैसे देदो प्लीज...
  • Jul 10, 2024 9:22 AM

    BIGG BOSS OTT 3: अरमान मलिक की हरकत सुन भड़क गईं शिल्पा शिंदे, बोलीं- थप्पड़ मारकर उसे बाहर निकालो...

    वहीं हाल ही में भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी यानी कि शिल्पा शिंदे पब्लिक एरिया में स्पॉट हुईं जहां उनसे पूछा गया कि वह बिग बॉस देख रही हैं। जिसपर वह कहती हैं कि होस्ट बदल गया तो... फिर वह कहती हैं कि भाई-भाई हैं। उनके जैसा कोई नहीं। इसके बाद शिल्पा से अरमान मलिक द्वारा विशला पांडे को थप्पड़ मारने पर बात की जाती हैं। जिसे सुन शिल्पा हैरान रह जाती हैं।

    BIGG BOSS OTT 3: अरमान मलिक की हरकत सुन भड़क गईं शिल्पा शिंदे, बोलीं- थप्पड़ मारकर उसे बाहर निकालो...
  • Jul 10, 2024 8:51 AM

    Sonakshi Sinha ने पति साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, जमकर हो रहीं वायरल

    जी हां, वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा को सजा हुआ देख जहीर इकबाल उन्हें किस करने चले आते हैं। इस दौरान जहीर शर्ट लेस नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों का ये रोमांटिक फोटो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों पर फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है जीजा जी तो बड़े ही रोमांटिक हैं तो वहीं दूसरे ने कहा माशा अल्लाह बहुत ही खूबसूरत जोड़ी है। बता दें कि फैन्स के साथ ही सितारों ने भी कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है।

  • Jul 10, 2024 7:48 AM

    पिता बनने वाले हैं Youtuber ध्रुव राठी, पत्नी ने बेबी बंप दिखाते हुए की प्रेग्नेंसी की घोषणा

    ध्रुव राठी ने 9 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी जूली के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ध्रुव राठी बेहद ही खुशी से पोज देते नजर आ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी जूली अपना बेबी बंप शो कर रही हैं। पहली तस्वीर में ध्रुव राठी और जूली साथ में पोज देते हैं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में जूली की सोलो तस्वीरें हैं। इन खास पलों को शेयर करने के साथ ही ध्रुव राठी कैप्शन में लिखते हैं कि सितंबर महीने में बेबी राठी इस दुनिया में कदम रखने जा रहा है। बता दें कि इन तस्वीरों पर जमकर लोगों में कमेंट कर कपल को बधाई दी है।

    पिता बनने वाले हैं Youtuber ध्रुव राठी, पत्नी ने बेबी बंप दिखाते हुए की प्रेग्नेंसी की घोषणा
  • Jul 10, 2024 7:46 AM

    'Kalki 2898 AD' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, 13वें दिन हुई सबसे कम कमाई

    13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 13 दिन बेहद कम कमाई की है। जी हां, अभी तक फिल्म का इतना कम कलेक्शन नहीं हुआ है जितना मंगलवार को रिपोर्ट में दर्ज किया गया है। बता दें कि फिल्म ने मंगलवार को 9 करोड़ रुपये (अनुमानित) का बेहद कम कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 529.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

    'Kalki 2898 AD' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, 13वें दिन हुई सबसे कम कमाई

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X