ED के शिकंजे में Elvish Yadav, यूट्यूबर को फिर भेजा समन, सांपों के जहर का मामला बना गले की फांस

Elvish Yadav

ED Summons Elvish Yadav: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांप के जहर वाली पार्टी मामले में आरोपी यूट्यूबर एल्विश यादव को नया समन भेजा है और 23 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। एल्विश यादव पिछले काफी समय से इस केस में फंसे हुए हैं।

जांच एजेंसी ने यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ ​​एल्विश यादव और कुछ और लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था, जिसमें उनकी पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल करने का शक था। सेंट्रल एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस ने उनके और उनसे जुड़े कुछ और लोगों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर और चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act)(पीएमएलए) के तहत आरोप लगाए हैं।

इस क्राइम से हुई कमाई और रेव या मनोरंजक पार्टियों के ऑर्गनाइज करने से मिला अवैध धन के इस्तेमाल पर ईडी की नजर और वो इसी मामले की जांच कर रही है। सूत्रों ने कहा कि जांच के तहत यादव और मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी।

यूट्यूबर पर पिछला मामला

26 साल के यूट्यूबर, जो रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का विजेता भी है, उन पर नोएडा पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पशु अधिकार एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के प्रतिनिधि की शिकायत पर पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में यादव उन छह लोगों में शामिल थे, जिनका नाम दर्ज किया गया था। पांच अन्य आरोपी, सभी सपेरे थे, जिन्हें नवंबर में गिरफ्तार किया गया था और बाद में स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया था।

पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल से पांच सपेरों को गिरफ्तार किया गया था और उनके कब्जे से पांच कोबरा समेत नौ सांपों को बचाया गया था, जबकि 20 मिली लीटर संदिग्ध सांप का जहर भी जब्त किया गया था। पुलिस के मुताबिक, यादव उस समय बैंक्वेट हॉल में मौजूद नहीं थे। अप्रैल में नोएडा पुलिस ने मामले में 1,200 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने कहा था कि इन आरोपों में सांपों की तस्करी, नशीले पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियों का आयोजन शामिल है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X