Jiya Shankar को चार मर्दों के साथ देखकर बहका शख्स, कर दिया गंदा कमेंट, एक्ट्रेस ने खड़ी कर दी खाट!

Jiya Shankar Angry Tweet: बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर कंटेस्टेंट मशहूर हुईं एक्ट्रेस जिया शंकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नेटिजन को बुरी तरह से ट्रोल किया, जिसने उनकी वायरल फोटो पर नस्लभेदी कमेंट किया था।
एक्स पर एक यूजर ने शंकर की फोटो शेयर किया और लिखा, "मुझे अपने दिमाग से नफरत है.. नरक में जाने का समय आ गया है!!" इस पर रिएक्शन देते हुए, एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया, "मुझे उम्मीद है कि आप नरक में सड़ेंगे! तो महिलाओं को अश्वेत लोगों के साथ तस्वीरें नहीं लेनी चाहिए, चाहे वे उनके दोस्त/कलीग/फैंस हों या आप जैसे लोग, वे अपनी चीप रेसिस्ट p*rn मानसिकता के साथ p*rn के बारे में सोचेंगे, भले ही वह एक आम और डीसेंट तस्वीर ही क्यों ना हो?"
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- "अब मुझे पता चला कि हमारे देश में p*rn पर बैन क्यों है! इस बकवास पर हंसने और इसका समर्थन करने वाले लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए।"
लोगों ने भी जिया को सपोर्ट किया और साइबर सेल से इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। जिस यूजर ने ये कमेंट किया था, उसने अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कई लोगों ने ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर उस शख्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
जिया शंकर का करियर
जिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में अजय मंतेना के साथ तेलुगू फिल्म एन्था अंदांगा उन्नावे से की थी। वह लाल इश्क, प्यार तूने क्या किया, काटेलाल एंड संस और पिशाचिनी जैसे कई टेलीविजन शो का भी हिस्सा रही हैं।
एक्ट्रेस ने रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ मराठी फिल्म वेड में भी काम किया। इसे रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट किया था, जो उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी। यह फिल्म 2019 की तेलुगु भाषा की रोमांटिक ड्रामा, माजिली की रीमेक थी।
I hope you rot in hell !
— Jiyaa Shankar (@heyshankar_) July 9, 2024
So women are not suppose to take pictures with black people be it their friends/colleagues/fans or people like you will come out with their cheap racist p*rn addict mentality thinking of p*rn even if its a normal decent picture ? Now I know why p*rn is…


Click it and Unblock the Notifications











