ED ने Jacqueline Fernandez को फिर से भेजा समन, ठग से प्यार बना मुसीबत, काले धन के जाल में फंसी हसीना

Jacqueline Fernandez

ED summons Jacqueline Fernandez: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को 10 जुलाई को एक और दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है। पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इस जानकारी को पुख्ता किया है।

जैकलीन खुद को बता चुकी हैं निर्दोष

ईडी ने इसी मामले में फर्नांडीज से कम से कम पांच बार पूछताछ की है। उन्होंने बार-बार चंद्रशेखर की कथित आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी से इनकार किया है और खुद को निर्दोष बताया है। वह दिल्ली की एक अदालत में भी पेश हुईं और आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने उनकी भावनाओं के साथ खेला और उनका "जीवन नरक" बना दिया।

200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में आया नाम

38 साल की श्रीलंकाई बॉलीवुड एक्ट्रेस काफी समय से इस कथित धोखाधड़ी के मामले में उलझी हुई हैं, जिसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ-साथ कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हैं। यह धोखाधड़ी करीब 200 करोड़ रुपये की है। ईडी ने दावा किया कि चंद्रशेखर ने इस इललीगल धन का इस्तेमाल फर्नांडीज के लिए गिफ्ट खरीदने में किया।

सुकेश ने एक्ट्रेस को दिए महंगे गिफ्ट्स

2022 में दायर ईडी की चार्जशीट में दावा किया गया था कि फर्नांडीज ने चंद्रशेखर की क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में जानने के बावजूद उसके दिए गए कीमती सामान, गहने और महंगे गिफ्ट्स का एक्सेप्ट किया। ईडी चार्जशीट में उन महंगे गिफ्ट्स का भी जिक्र किया गया है, जैसे कि परसियन बिल्ली और अरबी घोड़ा।

एक्ट्रेस के खिलाफ सर्कुलर

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के बाद से ही जैकलीन को देश से बाहर यात्रा करने से रोक दिया गया है। उनके खिलाफ एक एक्टिव लुक आउट सर्कुलर है, जिसके कारण उन्हें 2021 में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया था।

लगभग 6 करोड़ के दिए गिफ्ट्स

ईडी ने अप्रैल 2022 में चंद्रशेखर से उनकी नजदीकी के कारण फर्नांडीज की ₹7.27 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। ईडी ने तब एक बयान में कहा था, "सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के साथ-साथ क्रिमिनल एक्टिविटीज से आए पैसों से जैकलीन फर्नांडीज को ₹5.71 करोड़ के अलग-अलग गिफ्ट्स दिए थे। चंद्रशेखर ने इस मामले में अपने लंबे समय से पार्टनर और सह-आरोपी पिंकी ईरानी को गिफ्ट एक्ट्रेस तक पहुंचाने के लिए रखा था।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X