Divya Agarwal और पति Apurva Padgaonkar पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, ब्रोकर बोला -मेरे पैसे देदो प्लीज...

Divya Agarwal and husband Apurva Padgaonkar accused of fraud: बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर और जानी मानी मॉडल दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि पिछले दिनों खबर तेज थी कि दिव्या अग्रवाल पति से तलाक लेने जा रही हैं दोनों के तलाक की खबरें आग की तरह फैल गई थीं, लेकिन जल्द ही दिव्या अग्रवाल ने यह साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। वह अपनी शादी से खुश हैं और मेरा पति पास में ही खर्राटे ले रहा है। इसके बाद दिव्या अपने बच्चों वाले बयान पर फिर सुर्खियों में बनी रहीं।
लेकिन इस बार मुद्दा कुछ और ही है। जी हां, लगता है कि दिव्या अग्रवाल मश्किलों में फंसने वाली हैं। इस बार सिर्फ दिव्या ही नहीं बल्कि उनके पति अपूर्व पडगांवकर भी बड़ी परेशानी में फंसते नजर आ सकते हैं। दरअसल यह मामला धोखाधड़ी का बताया जा रहा है। एक शख्स ने उनपर आरोप लगाया है कि दोनों ने उनके पैसे नहीं दिए हैं। शख्स यह भी दावा कर रहा है कि दिव्या ने उनका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया है।
हाल ही में दिव्या अग्रवाल के ब्रोकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ब्रोकर का नाम है रफीक मर्चेंट। जी हां, रफीक मर्चेंट ने दिव्या और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शख्स का दावा है कि उसने दिव्या अग्रवाल का अपार्टमेंट बेचने में मदद की है, लेकिन उनका जितना प्रतिशत ब्रोकरेज में हिस्सा बनता है। वह दिव्या अग्रवाल ने नहीं दिया है।
रफीक मर्चेंट आगे कहते हैं कि पहले उन्होंने मीटिंग की और फिर रजिस्ट्रेशन में भी हिस्सा लिया, लेकिन उसके बाद उन्होंने मेरी कॉल उठाना बंद कर दिया और मुझे ब्लॉक कर दिया। वह मुझसे ऐसा बर्ताव क्यों कर रही हैं ? अपूर्व पडगांवकर तुम एक बिजनेसमैन और सिलिब्रिटी हो तुम क्यों ऐसा कर रहे हो ? जो हमारा अधिकार है उसे तुम क्यों रोक रहे हो। तुम आगे बढ़ो, लेकिन हमारी रोजी रोटी ना छीनों प्लीज मेरी 1 फीसदी ब्रोकरेज मुझे दे दो प्लीज।


Click it and Unblock the Notifications











